Sunday, 26 January 2020

ज्ञान का शार्टकट :—

ज्ञान का शार्टकट :—
जिन लोगों ने पिछले जन्मों में तपस्या द्वारा तामसिक और राजसिक वृतियों को वश में कर लिया वे वर्तमान जन्म में आरम्भ से ही बिना तप के ध्यानयोग के योग्य रहते हैं । किन्तु आजकल बहुत से धूर्तों ने फैशन बना लिया है योग से यम−नियम−आसन−प्राणायाम−प्रत्याहार को निकाल कर सीधे ध्यान−समाधि का व्यापार करने का । कुछ लोग आसन का प्रचार भी करते हैं तो केवल शारीरिक व्यायाम की तरह ।
सीधे ध्यान−समाधि वाले कलियुगी महापुरुषों में सबसे प्रसिद्ध हैं विवेकानन्द जी जो डॉक्टर के मना करने पर भी अन्तिम समय तक मछली खाने का लोभ नहीं त्याग सके । उनके गुरु ने उनको दीक्षा नहीं दी,वरना स्वामी विवेकानन्द परमहंस कहलाते । ब्रिटिश राज द्वारा मछुआरों पर टैक्स के विरोध में आन्दोलन करने वाली जमीन्दारनी ने जिस मछलीखोर मठ की स्थापना की थी उसके महन्थ थे स्वामी रामकृष्ण परमहंस,जिनमें पूर्वजन्म की कुछ सिद्धि थी जिस कारण स्वामी तोतापुरी ने उनको परमहंस की दीक्षा दी किन्तु मछलीमठ के वातावरण में पुनः मांसाहारी बन गये । स्वामी विवेकानन्द को भारत में किसी ने नहीं पूछा तो अमरीका−इंग्लैण्ड में मछली खाकर गोमांस खाने वालों को बिना जप−तप वाला डायरेक्ट−ध्यान सिखाकर प्रसिद्धि बटोरने लगे ।
म्लेच्छों को ऐसा ही मार्ग चाहिये जिसमें भोग पर प्रतिबन्ध न हो और योग भी मिलता रहे!कुण्डली में भाषण का राजयोग था जिस कारण प्रसिद्धि मिली । ऐसे ही दूसरे महापुरुष थे योगी की ऑटोबॉयोग्राफी वाले जिन्होंने बिना जप−तप वाला डायरेक्ट−ध्यान का प्रचार किया । आजकल ऐसे बहुत से डबलश्री टाइप के “सुगम” महायोगी हैं । म्लेच्छों और उनके भूरे चाकरों की मीडिया और उनके बुद्धिट्यूटों ने ऐसे ही “सुगम” योग का प्रचार किया,महर्षि पतञ्जलि के तरीके को इनलोगों ने जानबूझकर सुगम बनाया ताकि अधिकाधिक चेले मूँड सकें ।
कृपया ऐसे लोगों के बारे में मेरे पन्ने पर कोई प्रश्न न पूछें । मेरी औकात नहीं है कि म्लेच्छों और उनके भूरे चाकरों के प्रबल प्रचारतन्त्र से लोहा ले सकूँ । अभी सौमित्र कुमार झा को अमित्र किया है जिन्होनें चैटबॉक्स में ऐसी बकवास की क्योंकि सार्वजनिक पन्ने पर उनके प्रिय महावतार बाबा पर कुछ भी बतलाने से मैंने मना किया था । महावतार बाबा और उनके शिष्य असली थे या नकली यह महत्वपूर्ण नहीं है,महत्वपूर्ण यह है कि महर्षि पतञ्जलि के कठिन योगमार्ग से घबड़ाकर आप शार्टकट ढूँढना क्यों चाहते हैं?
महर्षि पतञ्जलि का योगमार्ग कठिन लगे तो उसका चतुर्थांश ही करे,जितनी क्षमता हो उतना ही करें,किन्तु बिना जप−तप वाले डायरेक्ट−ध्यान से बचें । ऐसे सारे कलियुगी योगी न केवल महर्षि पतञ्जलि के योगमार्ग से यम−नियम−आसन−प्राणायाम−प्रत्याहार को निकाल कर योग का कबाड़ा करते हैं,बल्कि जब इन नकली योगियों के मायाजाल को भेदकर भीतर झाँकेंगे तो उनके रहन−सहन खान−पान और “सत्सङ्ग” में वेदविरोध तथा ब्राह्मण−विरोध दिख जायगा जिसे ये लोग छुपाने का पूरा प्रयास करते हैं । महावतार बाबा असली थे या नकली यह जानकर आप क्या करेंगे?वे तो आपलोगों से जान बचाने के लिये ही हिमालय के एकान्त में चले गये थे,उनकी शान्ति भङ्ग न करें । आज भी ७२००० सिद्ध व्यक्ति हैं,किन्तु उनको ढूँढने का प्रयास न करें,वे मिल भी गये तो कुछ नहीं मिलेगा क्योंकि बिन ईशकृपा के कोई शार्टकट काम नहीं देगा,और स्वयं अपने प्रयास से ही ईशकृपा के योग्य बनना पड़ता है ।
“क्रियायोग” का अर्थ होता है यम−नियम−आसन−प्राणायाम−प्रत्याहार आदि तपस्या की “क्रिया” द्वारा असली योग अर्थात् धारणा−ध्यान−समाधि की अर्हता प्राप्त करना । “क्रियायोग” से तपस्या की असली क्रिया को निकाल कर तपहीन नकली “क्रियायोग” वाले म्लेच्छप्रेमी योगी की ऑटोबॉयोग्राफी से योग नहीं सीख सकेंगे । जो लोग महर्षि पतञ्जलि के योगमार्ग के योग्य नहीं हैं उनके लिये विवेकानन्द जी और योगानन्द जी ही बेहतर हैं,भारतीयों के लिये महर्षि पतञ्जलि का मार्ग उचित है जिसकी जानकारी मछलीखोर वेदान्तियों के प्रवचन में नहीं मिलेगी,उसके लिये सर्वोत्तम ग्रन्थ है गीताप्रेस की “पातञ्जल योग प्रदीप” (स्वामी ओमानन्द तीर्थ के हिन्दी भाष्य सहित जिसमें महर्षि वेदव्यास के योगभाष्य का सारांश भी है,केवल महर्षि पतञ्जलि के मूल योगसूत्र तथा उसपर महर्षि वेदव्यास के योगभाष्य को समझने का प्रयास करें और स्वामी ओमानन्द तीर्थ की अतिरिक्त बातों को पढ़ें पर अधिक महत्व न दें)। योग नहीं भी करना है और केवल भाषणबाजी के लिये जानकारी चाहिये तब भी यही ग्रन्थ बेहतर है ।
किन्तु राजभोग लगाते हुए आध्यात्मिक गुरु बनना है तो स्वामी विवेकानन्द के सारे भाषण नेट पर मुफ्त में मिल जायेंगे,भाषणयोग में सिद्धपुरुष थे । किन्तु आपकी कुण्डली में वैसा भाषणयोग नहीं होगा तो अमरीका−इंग्लैण्ड में चेले नहीं मूँड सकेंगे ।
विवेकानन्द जी और योगानन्द जी के बारे में ऐसा पोस्ट मैं नहीं डालना चाहता था क्योंकि बहुत से अन्धभक्तों को बुरा लग जायगा जिनको योग नहीं सीखना है फिर भी ऐसे योगियों का प्रचार करते हैं ।
सौमित्र कुमार झा अकेले नहीं हैं,पिछले दो दिनों में आइडिल−क्यूरियोसिटी वाले अनेक लोगों ने इस तरह के सन्देश भेजे हैं जिस कारण मुझे यह पोस्ट डालना पड़ा है । मैंने कई बार लिखा है कि कलियुग से पहले के लोगों के बारे में ही मुझसे बात करें । कलियुग में कोई व्यक्ति कितना भी महान क्यों न हो — यदि शार्टकट महानता का मार्ग दिखायें तो मेरे पन्ने पर चर्चा न करें ।
पोथी पढ़ने से ज्ञान नहीं मिलता । पहले अपने पापों को नष्ट करना पड़ता है जो प्रवचन सुनने या देने से सम्भव नहीं है ।
———————————————
महर्षि पतञ्जलि के योगमार्ग से यम−नियम−आसन−प्राणायाम−प्रत्याहार को निकाल कर योग का शार्टकट अगले पोस्ट में बतलाऊँगा जिसे महर्षि पतञ्जलि के योगमार्ग का विकल्प बनायेंगे तो स्वयं को नष्ट करेंगे और यदि इस शार्टकट को महर्षि पतञ्जलि के योगमार्ग में प्रवेश की योग्यता अर्जित करने का साधन समझेंगे तो लाभ होगा । इस पद्धति के मूल स्रोत तो स्वयं महर्षि पतञ्जलि ही हैं जिन्होंने “चतुर्थ प्राणायाम” का उल्लेख किया परन्तु पद्धति नहीं बतायी क्योंकि पद्धति व्यक्ति के अनुसार बदलती है । आज से ७९ वर्ष पहले बदरिकाश्रम के शङ्कराचार्य जो बने थे उन्होंने महेश श्रीवास्तव जी को उनकी क्षमता के अनुसार एक सुगम पद्धति बतायी जिसे महेश जी ने धन और यश का साधन बना लिया और महर्षि बन बैठे । बदरिकाश्रम के उन्ही शङ्कराचार्य महाराज की सुगम पद्धति का विस्तृत वर्णन अगले पोस्ट में करूँगा जो सबके लिये लाभप्रद होगा ।
महर्षि पतञ्जलि का “चतुर्थ प्राणायाम” सबके लिये नहीं है,केवल उनके लिये है जिन्होंने पूर्वजन्म में क्रियायोग सम्पन्न कर लिया ।



Monday, 20 January 2020

Important Notes

ॐ" प्रणव कहलाता है और सर्वोच्च सत्ता का वाचक है | वैदिक छन्दों को मन्त्र बनाने के लिए आरम्भ में "व्याहृति जोड़ते हैं जिसमे "ॐ" भी रहता ही है, ऐसे ॐ को न्यूङ्ख कहते हैं |

====================================

निम्नोक्त पढ़े और करें, दृष्टि ही नहीं सुधरेगी , बहुत से अन्य लाभ भी होंगे | शीर्षासन से ताजा रक्त मस्तिष्क में जाता है, किन्तु आधे मिनट से आरम्भ करके प्रतिदिन आधा मिनट बढ़ाना चाहिए, इतना अधिक न करें कि हर दिन न कर सकें, क्योंकि किसी भी दिन छोड़ने से क्षति होती है | खाली पेट शीर्षासन करना चाहिए | दीवाल से लगकर करने से लाभ में कोई कमी नहीं होगी | हरी सब्जियां और ताजे सस्ते फल खाएं | चावल छोड़कर रोटी दोनों समय खाएं | विटामिन- A वाली सब्जियां खाएं , विटामिन-A की एलोपैथी वाली दवा न लें (उसमें मांसाहारी और अशुद्ध पदार्थ रहते हैं) | सात्विक भोजन, न्यूनतम मिर्च-मसाले और न्यूनतम नमक, देशी गाय का दूध घी | समय पर सोना-जागना | किसी भी स्थिति में दिन में न सोयें | नियमित रूप से टहलना, भारी व्यायाम से बचें | कुछ दिनों तक उपरोक्त दिनचर्या के पश्चात प्राणायाम आरम्भ करें, विधि मेरे कुछ सप्ताह पीछे के एक लेख में है | गीताप्रेस का "पातंजल-योग-प्रदीप" पढ़ें, आसन के लिए हिन्द पॉकेट बुक्स का दामोदर सातवलेकर वाला "योगासन" भी बहुत अच्छा ग्रन्थ है | यदि इन सामान्य तरीकों से दृष्टि में सुधार न हो तो इसका अर्थ है ग्रह बहुत बुरा है, तब कुण्डली देखकर ग्रहशान्ति करनी पड़ेगी | किन्तु तब भी उपरोक्त दिनचर्या न त्यागे, क्योंकि त्यागने पर मन्त्र या रत्न से भी ग्रहशान्ति नहीं हो सकेगी |
==============================================


आयु घटती है और सभी देवी-देवताओं से दूरी बढ़ती है, आसुरी प्रवृत्ति बढ़ती है क्योंकि असुर दिन में सोते हैं |

==============================================================

मैं जितने भी शाण्डिल्य गोत्र वालों को जानता हूँ वे सब के सब सामवेद की कौथुम शाखा के हैं, इससे अधिक मैं नहीं बता सकता |

============================
पाठ की गति बढ़ायें ।

जिह्वा न हिले,मन की आँख से अक्षरों को सामने से उड़ते हुए पास आकर सिर के ऊपर से पीछे जाते हुए देखने का प्रयास करें - इसे मानसिक जप कहते हैं जो सर्वोत्तम फल देता है ।


जिह्वा हिले पर ध्वनि न निकले तो उपांशु जप है,उसमें आधा फल है ।

ध्वनि निकले तो चौथाई फल ।

दूसरों को कष्ट हो,जैसे कि लाउडस्पीकर के प्रयोग से,तो ऋणात्मक फल ।


====================
Chandogi Brahman


प्रारब्ध के पाश में रहने वाले को पशु कहते हैं,
उस पाश को पुरुषार्थ द्वारा जो तोड़े उसका मन उषा से पूरित होता है,वही मनुष्य है ।