Friday, 16 October 2026

नवार्ण मन्त्र साधना और हवन

 

💐नवार्ण मन्त्र साधना और हवन💐
** नवार्ण मन्त्र को सप्तशती की तरह साधना में प्रबल माध्यम माना गया है। केवल नवार्ण मन्त्र का अनुष्ठान भी मनुष्य को संकल्प सिद्ध करता है।
** मैंने विद्यार्थी जीवन में नवार्ण मन्त्र और देवीकवचम् की बहुत साधना की पर परिणाम शून्य रहा। जब ज्ञात हुआ कि प्रक्रिया में त्रुटि और सम्पूर्ण विधान की अज्ञानता के कारण लाभ नहीं मिला तो बहुत बाद में ज्ञात प्रक्रिया से अनुष्ठान करने पर लाभ हुआ।नवार्ण मन्त्र की साधना में दो चीजें बहुत महत्त्वपूर्ण हैं---१--- एकादश न्यास के साथ किया हुआ नवार्ण अनुष्ठान सफल होता है। २---ॐ रहित नवार्ण जप ही श्रेय विधायक होता है।
** अनेक तन्त्र ग्रंथों के नवार्ण उद्धार स्थलों पर केवल " ऐं
ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे " ही मिलता है। देवी अथर्वशीर्ष,
( मन्त्र२० ),खिलमार्कण्डेय भाग, मन्त्रमहोदधि, मन्त्र- महार्णव आदि ग्रंथों के मन्त्र उद्धार भाग में ॐ रहित ही वर्णन मिलता है। मेरुतन्त्र में तो ॐ लगाकर नवार्ण मन्त्र जप को निष्फल कहा गया है---
नवार्ण ओंकारयुतश्चामुण्डाशापतो मनु:।
निर्बीज इति संशप्तो नित्यं नैराश्यकारकः।।२/१९३ मन्त्र।
अतः इस बातका प्रचार प्रसार होना चाहिए कि देवी प्रणव
ह्रीं होता है।इसकी जहां प्रधानता होती है वहां देव प्रणव ॐ नहीं लगाया जाता। देवी के हवनमें कुण्डमें अग्निबीज
रं न लिख कर ह्रीं लिखने का विधान है।
( जिन्हें इसकी प्रतीति करनी हो वे ॐ रहित नवार्ण का सपादलक्ष जप एवं हवन करके देखें। विशिष्ट अनुभूति होगी।)
आचार्य कामेश्वर उपाध्याय