योगसूत्र के आरम्भ में ही योग को "अनुशासन" कहा गया है | किसी दूसरे पर नियम थोपने को शासन कहते हैं | स्वयं को नियमित करने को अनुशासन कहते हैं | जो स्वयं पर अनुशासन नहीं रख सकता, वह दूसरों पर शासन करने का भी अधिकारी नहीं | शरीर, मन, श्वास, आदि सबकुछ पर पूर्ण नियन्त्रण रखना पड़ता है | श्वास लेने और छोड़ने की गति को नियमित करने का प्रयास करेंगे तो धीरे-धीरे शरीर और मन की समस्त अनियमित प्रक्रियाओं पर अंकुश कसता चला जाएगा , और परिणाम यह होगा कि श्वास एवं भोजन की आवश्यकता भी घटती चली जायेगी जबकि प्राण का आयाम बढ़ता चला जाएगा | जब प्राण का आयाम वैश्विक प्राण के सन्तुलन में आ जाएगा, स्वतः समाधि लग जायेगी | किन्तु केवल श्वास के अभ्यास से यह सम्भव नहीं है, शरीर से लेकर मन और वाणी तक इन तीनों को दण्डित करना ही त्रि-दण्ड संन्यास है, और मन को सम्यक रूप से न्यस्त करना ही असली संन्यास है जो हरेक गृहस्थ का भी लक्ष्य होना चाहिए | असली पुरुषार्थ है अपने पुरुष (आत्म) के वास्तविक अर्थ को सार्थक बनाना |
"आसन-प्राणायाम" को ही "योग" समझने की बीमारी आजकल महामारी की तरह फैलाई जा रही है जिसके शिकार लोग हो रहे हैं, उससे आगे बढ़ते ही नहीं | "योग" केवल "समाधि" को कहते हैं, चित्त की सभी वृत्तियों के पूर्ण निरोध को योग कहते हैं, मनुष्य के शेष सब समस्त कार्य योग में या तो सहायक हैं या बाधक | आसन-प्राणायाम आदि भी योग के "बहिरंग" हैं, केवल "धारणा-ध्यान-समाधि" को योग का अन्तरंग कहा जाता है | अधिकाँश लोगों को दीर्घकाल तक बहिरंग का अभ्यास करने के बाद ही अन्तरंग में सफलता मिल सकती है | गीताप्रेस का "पातन्जल-योग-प्रदीप" पढ़ें |
प्राणायाम तो कुछ काल तक ही किया जाता है, श्वास का नियमन चौबीसों घंटे करना चाहिए, श्वास लेने और त्यागने की गति एक समान रखने के सतत अभ्यास से धीरे-धीरे यह योग्यता आती है | शवासन में पाँच मिनट तक भी ऐसा अभ्यास करेंगे तो ऑक्सीजन की आवश्यकता घटने का साक्षात अनुभाव होगा | मच्छर आदि से मुक्त और शोर-शराबे से दूर शवासन में लेटकर श्वास लेने के काल को मन ही मन गिनती द्वारा मापें, और उतनी ही गिनती तक छोड़ें | कुछ ही देर में श्वास घटने लगेगा और मन में शान्ति बढ़ने लगेगी | इसे महेश योगी जी "ट्रान्सेंडैंटल मैडिटेशन" (TM) कहते थे | बचपन से ही मैं यह करता था, किन्तु बाद में गुरूजी ने इससे बेहतर विधि सिखाई, कहा कि ध्यान श्वास पर मत लगाओ, जप और उसके अर्थ पर लगाओ | किन्तु कई वर्षों तक TM करने के बाद ही गुरूजी ने सही विधि बतायी | सही विधि सबके लिए नहीं है, अतः TM सबको करना चाहिए | TM में खराबी यही है कि शरीर पर ही ध्यान रहता है, इस खराबी के प्रति सावधान रहेंगे और पाँच-दस मिनट तक TM करने के पश्चात् सर्वाधिक प्रिय मन्त्र के जप पर ध्यान केन्द्रित करें | बचपन से ही मैं 65 मिनट तक TM करता था, सूक्ष्म शरीर स्थूल शरीर से निकलकर हवा में तैरने लगता था | किन्तु अधिकाँश लोग 65 मिनट तक TM नहीं कर पायेंगे, मस्तिष्क के पिछले भाग में अत्यधिक कष्ट होने लगेगा, यद्यपि उससे लाभ ही होगा, क्षति नहीं | बाद में सही विधि से असली लाभ हुआ | महेश योगी की संस्था जो TM सिखाती है वह मत सीखें | मैंने जो सरल विधि बतायी है वह करें, यह "ट्रान्सेंडैंटल मैडिटेशन" या किसी भी प्रकार का मैडिटेशन (ध्यान) नहीं है, केवल श्वास का नियमन है | ध्यान तो बहुत आगे की चीज है, जब किसी विषय पर तेल की धारा की तरह अटूट ध्यान केन्द्रित हो तब योग वाला ध्यान माना जाएगा, बशर्ते विषय भी अध्यात्मिक हो | श्वास का नियमन भी अत्यधिक काल तक मत करें, यह केवल ध्यान-योग में प्रवेश की पूर्व-पीठिका है |
ध्यान आदि करते हुए भी यदि आप शरीर में ही उलझे रहेंगे तो सात जन्म तक समाधि नहीं लगेगी | इतना जप-तप करें, आसन-प्राणायाम आदि करें, कि हज़ारों जन्मों के गड़े हुए संस्कार भी भस्म हो जाएँ | समाधि की चिंता मत करें, वह ईश्वर पर छोड़ दें | समाधि का जानबूझकर प्रयास करेंगे तो कभी सफलता नहीं मिलेगी | आत्मशुद्धि ईमानदारी से करें | केवल ईश्वर-भक्ति से ही समाधि लग सकती है |
यह प्राणायाम नहीं है, श्वास का नियमन है | प्राणायाम करते समय तो कष्ट होगा ही, जितना कष्ट उठाएंगे उतना अधिक लाभ होगा | जो लोग नियमित रूप से प्राणायाम करते रहेंगे, उनको श्वास का नियमन ध्यान लगाने में सहायता करेगा | जो लोग प्राणायाम नहीं करेंगे, उनको श्वास का नियमन करने से कुछ लाभ तो होगा किन्तु असली ध्यान नहीं लगा पायेंगे
Comment
आसन-प्राणायाम" को ही "योग" समझने की बीमारी आजकल महामारी की तरह फैलाई जा रही है जिसके शिकार लोग हो रहे हैं, उससे आगे बढ़ते ही नहीं | "योग" केवल "समाधि" को कहते हैं, चित्त की सभी वृत्तियों के पूर्ण निरोध को योग कहते हैं, मनुष्य के शेष सब समस्त कार्य योग में या तो सहायक हैं या बाधक | आसन-प्राणायाम आदि भी योग के "बहिरंग" हैं, केवल "धारणा-ध्यान-समाधि" को योग का अन्तरंग कहा जाता है | अधिकाँश लोगों को दीर्घकाल तक बहिरंग का अभ्यास करने के बाद ही अन्तरंग में सफलता मिल सकती है | गीताप्रेस का "पातन्जल-योग-प्रदीप" पढ़ें |
प्राणायाम करते समय तो कष्ट होगा ही, जितना कष्ट उठाएंगे उतना अधिक लाभ होगा | जो लोग नियमित रूप से प्राणायाम करते रहेंगे, उनको श्वास का नियमन ध्यान लगाने में सहायता करेगा | जो लोग प्राणायाम नहीं करेंगे, उनको श्वास का नियमन करने से कुछ लाभ तो होगा किन्तु असली ध्यान नहीं लगा पायेंगे |
Original Link : https://www.facebook.com/vinay.jha.906/posts/1679441032067194