Wednesday, 15 November 2017

भारत को विश्वशक्ति बनाने की बाधा दूर करने में चंद्रशेखर सिंह और नरसिम्हा राव के योगदान



भारत का उत्थान :-
भारत को विश्वशक्ति बनाने की बाधा दूर करने में चंद्रशेखर सिंह और नरसिम्हा राव के योगदान को नेहरु वंश ने प्रचारित नहीं होने दिया |
आज भारत विश्व की बड़ी शक्ति बना हुआ है और महाशक्ति बनने की राह पर है तो उसका असली कारण चंद्रशेखर जी ही हैं जिन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के इकोनॉमिक्स के प्रोफेसर सुब्रह्मण्यम स्वामी जी को बुलाकर नेहरु की मिश्रित अर्थव्यवस्था के नाम पर भ्रष्ट लाइसेंस-परमिट राज को तोड़कर आधुनिक विकासोन्मुख आर्थिक नीति का ब्लूप्रिंट तैयार करने का भार सौंपा | सुब्रह्मण्यम स्वामी जी ने ब्लूप्रिंट तैयार तो कर दिया, किन्तु तबतक राजीव गाँधी ने उनकी सरकार को ही जासूसी के झूठे आरोप लगाकर गिरा दिया |

परन्तु स्वतन्त्रता सेनानी नरसिम्हा राव जी के हाथ PMO में रखा हुआ वह ब्लूप्रिंट लग गया जो उनको इतना पसन्द आया कि मौनमोहन सिंह को उसे लागू करने का भार दिया | मौनमोहन सिंह तो मौन रहकर आजीवन नौकरी करने के अभ्यस्त थे, जैसा आदेश मिला वैसा किया | वाजपेयी जी ने भी उसी ब्लूप्रिंट के अनुसार कार्य किया | सोनिया ने मौनमोहन सिंह को उलटे आदेश देने शुरू किये तो देश बर्बादी की राह पर लुढ़कने लगा | अब पुनः वही ब्लूप्रिंट लागू किया जा रहा है |

चंद्रशेखर जी के इस कार्य का खुलासा सुब्रह्मण्यम स्वामी जी ने किया था किन्तु मीडिया सही बातों को दबा देती है | इस बात का आपलोगों को प्रचार करना चाहिए ताकि देश को चंद्रशेखर जी के इस सबसे महान कार्य का पता तो चले |
समाजवादी आन्दोलन के अन्तिम नेता चंद्रशेखर जी थे, उनके बाद केवल चोर-उचक्के बचे हैं जो नेता कहलाने के अधिकारी नहीं हैं | देश को जातिवाद के दलदल में झोंकने वाले वी पी सिंह का राजनैतिक जनाधार भी चंद्रशेखर जी ने ही नष्ट किया था | जयप्रकाश नारायण के आन्दोलन में चंद्रशेखर जी का योगदान नहीं होता तो वह आन्दोलन केवल पिछड़ी जातियों का जातिवादी आन्दोलन बनकर टांय-टांय फिस्स हो गया रहता, चंद्रशेखर जी ने राजपूतों को क्षत्रिय धर्म पुनः सिखाया | ये सब उनके प्रमुख योगदान हैं जिन्हें देश भूलता जा रहा है |
नेहरु-इन्दिरा-राजीव के काल की तुलना में 1991 के बाद से आर्थिक नीति में मुख्य परिवर्तनों की आधारशिला उपरोक्त ब्लूप्रिंट में ही रखी गयी थी | पहले सरकारी नियन्त्रण इतना भयंकर था कि बिना ऊँची पँहुच वाले लोग उद्योग लगाने से भी हिचकते थे, अब निजी निवेश को बढ़ावा देना सरकार की मुख्य नीति है | फलतः अन्य बड़े देशों की तुलना में अब भारत पूँजी निर्माण की दर में अग्रणी है, यद्यपि भ्रष्टाचार के कारण उसका पूरा लाभ विकास के रूप में प्राप्त नहीं हो पाता, फिर भी 1991 से पहले की तुलना में दीर्घकालीन विकास दर दोगुनी से भी अधिक हो गयी है |

नोटबन्दी के कारण कुछ मास के लिए आर्थिक विकास दर में मामूली कमी आयी है, किन्तु यह क्षणिक है, क्योंकि पूँजी निर्माण की दर में आज भी भारत विश्व में अग्रणी है और नयी बात यह है कि अब विदेशी पूँजी को आकर्षित करने में भी भारत विश्व में अग्रणी हो गया है |
अतः कल मोदी जी ने फिलीपींस में सच ही कहा था कि "एक बार भारत विकसित देशों के समकक्ष हो जाय तो उसके बाद भारत को आगे आने में कोई रोक नहीं सकता, केवल समकक्ष होने तक समस्या है" (क्योंकि अन्तर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था भारत के विरुद्ध है, रूपये का विनिमय मूल्य इसकी वास्तविक क्रयशक्ति से चार गुना कम करके भारत को भयंकर तरीके से अमरीका के नेतृत्व में लूटा जा रहा है)|

पाँच दिन पहले ही अमरीका ने भारत में गोरक्षकों द्वारा गोहत्यारों के विरुद्ध कार्यवाईयों को हिन्दुओं की साम्प्रदायिक असहिष्णुता ठहराते हुए भारत में साम्प्रदायिक सहिष्णुता बढ़ाने (अर्थात गोहत्या बढाने) के लिए कार्यरत स्वयंसेवी (सेक्युलर) संस्थाओं को वित्तीय सहायता की घोषणा की, जो भारत के आन्तरिक मामलों में हस्तक्षेप है | आजकल भारत में छद्म-राष्ट्रवादियों की जमात बड़ी मुखर है जो असल में अमरीका के भक्त हैं, इनसे पूछिए कि अमरीका में साम्प्रदायिक और नस्लीय सहिष्णुता बढाने के लिए वहाँ की स्वयंसेवी संस्थाओं को भारत सरकार कितनी वितीय सहायता देगी ? अमरीका में हिन्दुओं को पीटने और हत्या करने के लिए Dot-buster गैंगों की बाढ़ आयी हुई है जो बिंदिया लगाने वाली भारतीय महिलाओं की पहचान करके उनके परिवारों पर आक्रमण करते हैं | सुब्रह्मण्यम स्वामी को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने इकोनॉमिक्स के प्रोफेसर पद से इस आरोप में हटाया था कि वे हिन्दुओं के पक्ष में लेख लिखते हैं !

मोदी जी अपने तथाकथित मित्र डोनाल्ड ट्रम्प से इन बातों की शिकायत भी क्यों नहीं करते ? क्योंकि वे जानते हैं कि शिकायत करने से कुछ हासिल नहीं होने वाला, उलटे भारत की छवि खराब ही होगी | मोदी जी को पता है कि भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने पर ये समस्याएं स्वतः हल हो जायेंगी | पहले आर्थिक महाशक्ति, उसके बाद सामरिक महाशक्ति, और अन्ततः सांस्कृतिक महाशक्ति बनने से भारत को कोई नहीं रोक सकता, क्योंकि हज़ार वर्षों से सोया हुआ हाथी अब जाग चुका है और धीरे-धीरे उठने लगा है | मोदी तो एक क्षणिक निमित्त मात्र हैं | ऐसे लाखों राजपुरुष मंच पर आने वाले हैं |

भारत को जब राजनीतिक स्वतन्त्रता मिली थी तब आर्थिक उत्पादन में भारत का योगदान विश्व का 3% था | राजीव गाँधी के काल तक वह धीरे-धीरे घटकर डेढ़ प्रतिशत से भी कम पर आ गया | आज बढ़कर विनिमय दर पर 3% तथा वास्तव में उसका भी दो गुणा हो चुका है, औद्योगिक उत्पादन में तो और भी अधिक है |

इस्लाम से पहले के काल में भारत की जनसंख्या चीन की दोगुनी थी, क्योंकि (पाकिस्तान और बांग्लादेश मिलाकर) चीन की तुलना में भारत का कृषि-क्षेत्र एवं अन्य संसाधन दो गुना है | रोमन साम्राज्य को हर वर्ष भारतीय व्यापार में साठ करोड़ स्वर्ण मुद्राओं का घाटा उठाना पड़ता था, जिसकी पूर्ति के लिए रोमनों को अनवरत लूटपाट वाले आक्रामक युद्ध लड़ने पड़ते थे, जिस कारण चारों ओर के समुदायों से उनका वैर बढ़ता गया और अन्ततः वह साम्राज्य ध्वस्त हो गया |

इस्लामी प्रभुत्व के काल में भारत की जनसंख्या में भयंकर कमी आयी | तथाकथित अकबर "महान" के काल में यूरोपियन विद्वानों केअनुसार भारत की जनसंख्या 10 करोड़ पर आ गयी थी, और इरफ़ान हबीब जैसे अकबर के भक्तों के अनुसार 15 करोड़ थी, जबकि चीन की जनसंख्या उस समय भारत से बहुत अधिक थी | मौर्य काल में उल्टी बात थी, भारत की जनसंख्या चीन की दोगुनी थी |
ब्रिटिश राज के दौरान भी भारत की भयंकार लूट और कृत्रिम अकालों के कारण भारत की जनसंख्या का अनुपात तेजी से घटता ही गया -- नेपोलियन के काल में भारत की जनसंख्या विश्व का 21% थी और यूरोप एवं उसके गोरे उपनिवेशों की सम्मिलित जनसंख्या विश्व का 18% थी, जबकि प्रथम विश्वयुद्ध के आरम्भ में भारत की जनसंख्या 18% एवं यूरोप एवं उसके गोरे उपनिवेशों की जनसंख्या 35% थी और चीन 27% पर था |

अकबर के काल में ब्रिटेन की जनसंख्या भारत की 5% थी जबकि आज ब्रिटेन और उसके प्रवासियों की जनसंख्या अविभाज्य भारत की 27% है (सौ वर्ष पहले 56% हो गयी थी), जबकि कई दशकों से उनकी वृद्धि दर बहुत कम है ! अब वे लोग हल्ला मचा रहे हैं कि भारत को जनसंख्या पर नियन्त्रण लगाना चाहिए, क्योंकि फ्रांस और रूस जैसे देश बच्चे पैदा करने के लिए घूस देते हैं फिर भी उनकी जनसंख्या बढ़ नहीं रही है ! मुग़ल काल में रूसी भाषा बोलने वालों की जनसंख्या अंग्रेजों की भी आधी थी !
साम्राज्यवादी लूट-खसोट के सहारे उनलोगों का विकास हुआ, भारत बिना साम्राज्यवाद के उन सबको पुनः पछाड़ने जा रहा है | आर्थिक तौर पर अमरीका और उसके मित्रों का पतन हो चुका है, स्टील के उत्पादन में भारत अमरीका और जापान तथा रूस को पछाड़ चुका है और केवल चीन आगे है | सामरिक शक्ति के कारण अपने कागज़ के टुकड़े को वैश्विक मुद्रा बनाकर भारत जैसे देशों का सामान चार गुनी सस्ती दरों पर खरीदकर पाश्चात्य देश विकसित बने हुए हैं | किन्तु आर्थिक आधार कमजोर हो तो सामरिक शक्ति को भी दीर्घकाल तक बनाए रखना सम्भव नहीं होता |
*************************
विश्व-इतिहास का दीर्घकालीन सारांश :-
(राज-ज्योतिष की गोपनीय विधि, कुण्डली सॉफ्टवेयर पर आधारित)
संलग्न चित्र में 1939 से 2299 ईस्वी तक के 360-वर्षीय दिव्य वर्ष की वैश्विक कुण्डली है | पहले कालचक्र का दीर्घकालीन फलादेश स्पष्ट कर लें, जो समूची सृष्टि में लागू रहता है |

पूर्वी अफ्रीका के मेरु पर्वत (माउंट केन्या) में सृष्टि का केन्द्र है जहाँ से जगत-लग्न की कुण्डली बनती है | ईसापूर्व 40000 में मानव की वर्तमान प्रजाति (sub-specie) का प्रादुर्भाव हुआ था जिसके बाद दो दिशाओं में इसका विस्तार सर्वाधिक हुआ -- बड़े काले अक्षर में "2" संख्या वाली वृष राशि में तथा बड़े काले अक्षर में "5" संख्या वाली सिंह राशि में , क्योंकि वर्ष के आरम्भ में वर्ष-कुण्डलियाँ बनती हैं जब सिंह राशि के स्वामी उच्च में रहते हैं और वृष के स्वामी शुक्र या तो उच्च में रहते हैं या उच्चस्थ सूर्य के साथ रहते हैं या स्वगृह में रहते हैं, जिस कारण पूरे विश्व पर सदैव इन्ही दो राशियों में स्थित देशों का वर्चस्व रहता है |

कालचक्र (अवसर्पिणी) के आरम्भ में सिंह राशि में मेरु से आरम्भ होकर उसके बाद सूडान (मेरु-सभ्यता और कुश सभ्यता) , फिर मिस्र, तत्पश्चात ग्रीस, उसके बाद रोम, फिर स्पेन-फ्रांस-जर्मनी (हैप्सबर्ग) और तब इंग्लैंड एवं अन्ततः अमरीका का वर्चस्व होता है |
कालचक्र के आरम्भ में वृष राशि में मेरु से आरम्भ होकर उसके बाद भारत, फिर चीन, और तब कोरिया एवं जापान का वर्चस्व होता है |
कालचक्र उलटा घूमता है (उत्सर्पिणी, चित्र में मोटे लाल तीर से दिखाया गया है) उपरोक्त देशों का वर्चस्व उलटे क्रम में होता है | उलटे कालचक्र की गति 36 गुनी तेज होती है | अवसर्पिणी 42000 वर्षों का होता है, और उत्सर्पिणी केवल 1200 वर्षों का | उत्सर्पिणी में पुराणी sub-specie का extinction होता है और नयी मानव प्रजाति आती है | उत्सर्पिणी का आरम्भ 2000 ईस्वी की मेष संक्रान्ति को हो चुका है | अमरीका का पतन आरम्भ हो गया , ब्रिटेन में तेल के कूँए खोजे गए, अब जर्मनी उठने वाला है जिस कारण अमरीका और ब्रिटेन मिलकर जर्मनी को रोकने के लिए अरब शरणार्थियों को बलपूर्वक वहां भेज रहे हैं, किन्तु यूरोपियन संघ की नीतियाँ अब मुख्यतः जर्मनी और उसका कनिष्ठ सहयोगी फ्रांस तय करने लगा है, ब्रिटेन तो संघ से भाग खड़ा हुआ है | पूर्व में जापान का वर्चस्व समाप्त हुआ और अब कोरिया एवं चीन आगे आ गए हैं, जिसके बाद भारत की बारी है | कालचक्र की गति मेरु के पास धीमी और मेरु से दूर तीव्र होती है (लोगरिथमिक स्केल होता है) जिस कारण भारत का वर्चस्व लगभग 41 हज़ार वर्षों तक और भारत का पतन केवल एक हज़ार वर्षों तक होता है | सिंह राशि में भी अमरीका-इंग्लैंड का उत्थान अल्पकाल के लिए और सूडान-मिस्र का उत्थान दीर्घकाल के लिए होता है | शुक्र दो राशियों के स्वामी होते हैं, जिनमें चन्द्रमा के उच्चत्व के कारण वृष शुभ है और शनि के उच्चत्व के कारण तुला अशुभ है | अतः वृष के क्षेत्र में शुभ स्वभाव की सभ्यता पनपती है | कुण्डली में शुक्र वृष में अथवा उसके बगल में उच्चत्व को प्राप्त करता है जिस कारण कालचक्र में वृष का वर्चस्व होता है, तुला का नहीं | काम (जनसंख्या), कला, साहित्य, संस्कृति, आदि में वृष का वर्चस्व रहता है | सिंह क्रूर है, अतः सिंह राशि के देश युद्ध आदि क्रूर और पाप कर्मों वाले होते हैं | कालचक्र के आरम्भिक भागों में पाप का बल अल्प होता है, धीरे-धीरे बढ़ता जाता है | अतः मिस्र या ग्रीस की तुलना में अमरीका पाप की पराकाष्ठा तक पँहुचता है | मिस्र या ग्रीस के सम्प्रदायों की तुलना में रोमन चर्च अपेक्षाकृत अशुभ होता है, और उससे भी अधिक अशुभ प्रोटेस्टेंट है जिसमें वासना को स्वतन्त्रता मिलती है | सूर्य और शुक्र की राशियों के अलावा कभी कभी बुध की मिथुन और कन्या राशि का बल भी बढ़ता है क्योंकि बुध भी 35% समय उच्च के सूर्य के साथ रहते हैं | परन्तु सूर्य और शुक्र वर्ष-कुण्डली में सदैव बलवान होते हैं |
*************************
वर्तमान दिव्य-वर्ष का फल :--
संलग्न चित्र में 1939 से 2299 ईस्वी तक की विश्व-कुण्डली है जिसमें सिन्धु नदी से लेकर आधे ईरान तक का क्षेत्र मृत्यु भाव (अष्टम) में है, अतः आतंकवाद और खून-खराबे का वैश्विक केन्द्र रहेगा और नष्ट हो जाएगा | अमरीका और यूरोप के स्वामी सूर्य शत्रु और रोग के घर में हैं, अतः विनष्ट हो जायेंगे | खासकर उद्योग और राजनैतिक प्रभुत्व समाप्त हो जाएगा जो उनके दशम भाव से सम्बन्ध रखते हैं | रूस और मध्यपूर्व में सच्चे धर्म के प्रति रूझान बढेगा | भारत-चीन आदि का ग्रह अतिमित्रगृही है किन्तु अशुभ भावों का स्वामी है | अतः व्यापार-वाणिज्य एवं जनसंख्या (सप्तम भाव) की वृद्धि होगी और पूरे विश्व से अच्छे सम्बन्ध बढ़ेंगे (कोई भी ग्रह वैरी नहीं है), किन्तु कश्मीर मृत्यु भाव एवं मिथुन राशि में पीड़ित रहेगा | बृहस्पति के कारण धर्म की वृद्धि होगी | फारस की खाड़ी के तेल के कूँए सूख जायेंगे किन्तु आजकल जहां ISIS का हंगामा है उस क्षेत्र का महत्व बढेगा |
ये सर्वाधिक महत्वपूर्ण फल हैं | अन्य कई फल भी हैं, जिनके अलावा षोडशवर्गों और कारकांश के फल भी अत्यधिक महत्वपूर्ण होते हैं | बाद में कभी !!!
भारत का उत्थान तो होगा, किन्तु पूरा नहीं, और आसुरी वृत्तियाँ भी समाप्त नहीं होंगी, यद्यपि धर्म की वृद्धि होगी -- भारत में भी और पूरे विश्व में भी |



No comments:

Post a Comment