Saturday, 16 May 2020

Kameshwar Upadhyaya Important Link 1


 आयु नाशक कृत्य --
१- उत्तर की ओर सिर कर सोने से आयु तेजीसे घटती है।
२- पश्चिमकी ओर सिरकर सोनेसे आयु शनैःशनैःघटतीहै।
३- टूटी, टेढ़ी, ढीली शय्या पर दीर्घकाल तक सोने से आयु घटती है।
४-स्नान के पश्चात् तेल, उबटन लगाने से आयु घटती है।
५- स्नान के पश्चात् भीगे वस्त्र पहनने से आयु घटती है।
६- गोशाला,मन्दिर,देववृक्ष के पास मल मूत्र त्याग करने से आयु घटती है।
७- भोजनकरते समय उस अन्नकी निंदासे आयु घटती है।
८- दूसरे के नहाये जल से स्नान करने से आयु घटती है।
९- जूठे मुँह गाय,अग्नि और पवित्र ब्राह्मण का स्पर्श करने से धीरे धीरे आयु घटती है।
१०- जूठे हाथ से मस्तक स्पर्श करने पर प्राणशक्ति नष्ट होती है--उच्छिष्टो न स्पृशेत् शीर्षम् सर्वेप्राणा:तदाश्रया:।
११- दुर्गन्धित वायु से प्राणशक्ति क्षीण होती है।
१२- जूठे मुँह वेद पढ़ने से यमराज प्राणों को हर लेते हैं।
१३- सूर्य,अग्नि, गौ, ब्राह्मण,गुरुकी ओर मुँहकर मूत्र त्याग
करने से तथा मध्य रास्ते में मूत्रत्याग करने से आयु नष्ट होती है।
१४- गुरु निंदा से आयु जलती है-गुरुनिन्दा दहत्यायु:।
१५-पर स्त्री गमन से आयु घटती है।विविध रोग होते हैं।
१६- पीपल,बड़, गूलरका फल खानेसे आयु कम होती है।
१७-शण(सन)का शाक खाने से आयु कम होती है।
१८-ईर्ष्या करनेसे आयु क्षीणहोतीहै-अनायुष्याभवेद्ईर्ष्या।
१९- सन्ध्या वेला में सोने से आयु घटती है।
२०- बाल बनवाकर बिना स्नान रहने से आयु घटती है।
======================================================
। विद्या प्राप्ति विमर्श ।।***💐💐
*
💐--ऋषियोंने उपनिषदों में जिसअर्थमें विद्या का प्रयोग किया हैआज उसे लोग भूलगये हैं।आज विद्या का अर्थ है ग्रन्थात्मक ज्ञान जिसे लिखकर,पढ़ कर,पढ़ा कर,रट कर, समझ कर प्राप्त किया जाता है।उपनिषदोंमें जिस अर्थ में विद्या प्रयुक्त है वह मूलप्रकृति स्वरूपा, सांख्य रूपिणी, मोक्षदायिनी है।आज सामान्य अर्थ में विद्या साक्षरता और भौतिक ज्ञान का पर्याय है।
*
💐-- माताओं से प्रार्थना ---- जो माता बन सकती हैं या बनने की स्थिति में हैं वे अपनी आने वाली संतान के प्रति अत्यन्त सतर्क रह कर ऐसी विद्या दें कि विश्व की कोई भी यूनिवर्सिटी उसके संस्कारको नष्ट न करसके न ही उसकी दृढ़आस्था को बदलसके।माता प्रथम गुरु होतीहै।अतःइस विषय पर उसका ही सर्वाधिक प्रभाव संतान पर होता है।
माता की सन्नद्धता से उसकी संतान वज्र की तरह दृढ़ हो जाती है।वह अपने वृद्धों का अपमान और त्याग कभी भी नहीं करती है।
*
💐-- विद्यारम्भ और अक्षरारम्भ- कुलपुरोहित, कुलगुरु,
शिक्षक,विद्वान या स्वयं माता-पिता शुभमुहूर्तमें उत्तरायण में विद्यारम्भ और अक्षरारम्भ करायें।विद्यारम्भ पांचवें वर्ष में तथा अक्षरारम्भ तीसरेवर्ष में करायें।अक्षरारम्भ होते ही माता अपनी संतानको धीरे धीरे निम्नलिखित मंत्रों-प्रयोगों
को बच्चे के भीतर डालना शुरू करे--
१-- सरस्वती मन्त्र और प्रार्थना को याद करायें।
२-- वाणी और विद्या में अविफल तेज निवास करे इसके लिए तीन चार श्लोक याद करायें।
३-- ॐ नमः शिवाय ,
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय,
ॐ नमो भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा
ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे
इन चार में से किसी एक देवता के मन्त्र को संतान से बोलवाना शुरू करायें।आरम्भ के दिनों में ५ या ११ बार करायें। याद हो जाने के बाद १०८ बार जप करने की प्रेरणा दें।
सोमवार के दिन शिवजी पर कच्चा दूध बच्चे/बच्ची
से चढ़वायें। इससे उसके भीतर तीन वर्ष के अन्दर इतना प्रबल शुभ दृढ़भाव उत्पन्न होजायेगा कि वह संतान किसी भी प्रलोभन से हिलेगी नहीं।
(
दक्षिण भारत के हिन्दू अपनी संतान को आरम्भ से ही प्रशिक्षित करते हैं।मैं ऐसे अनेक वैज्ञानिक महानुभावों को
जानता हूँ जो कुलक्रम की पूजा में कंठस्थ प्रक्रिया को अपनाये हुये हैं।)
*
💐-- सरस्वती मन्त्र के अनेक लघुविधान---
१-- ॐ शारदे वरदे शुभ्रे ललितादिभिरन्विते।
वीणा पुस्तक हस्ताब्जे जिह्वाग्रे मम तिष्ठतु।।
२-- नमस्ते शारदे देवि! काश्मीरपुरवासिनि !
त्वामहं प्रार्थये नित्यं विद्यादानं च देहि मे ।।
३-- सरस्वति महाभागे विद्ये कमललोचने ।
विद्यारूपे विशालाक्षि विद्यां देहि नमोस्तुते।।
ऊपर वाला शारदा मन्त्र है और नीचे के दोनों मन्त्र महर्षि आश्वलायन द्वारा विरचित हैं। इनमें से किसी एक का भी पढ़ने से पहले स्मरण करने, जप करने से निर्मलमति और
शुभ्र विद्या की प्राप्ति होती है।मेधा वृद्धि होती है।
*
💐-- अविफलता प्राप्ति हेतु कतिपय विलक्षण मन्त्र--
**--
योsन्तः प्रविष्य मम वाचमिमां प्रसुप्ताम्
संजीवयत्यखिलशक्तिधरः स्वधाम्ना ।
अन्यान्श्च हस्त-चरण-श्रवण-त्वगादिन्
प्राणान् नमो भगवते पुरुषाय तुभ्यम् ।।
**---
मूकं करोति वाचालं पंगुं लंघयते गिरिम् ।
यत् कृपा तमहं वंदे परमानंद माधवम् ।।
ये दोनों श्लोक भगवान विष्णु के हैं जिनके पाठ से अपूर्व विद्या की प्राप्ति होती है।५ या ११ बार एक दिन में नियत समय पढ़ने से पूर्व स्मरण करने से अद्भुत लाभ होगा।
*
💐-- श्री हनुमान जी के मन्त्र---
१- नूनं व्याकरणं कृत्स्नमनेन बहुधा श्रुतम्।
बहु व्याहरताsनेन न किंचिदपशब्दितम्।
२-- मनोजवं मारुततुल्यवेगं
जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम् ।
वातात्मजं वानर यूथ मुख्यं
श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये ।।
ये दोनों मन्त्र यदि बाल्य अवस्था में याद कर लिए जायें तो हनुमत कृपा की प्राप्ति हो जाती है।
याद रखें स्वल्प भी प्रतिदिवसीय मन्त्र स्मरण
व्यक्ति के जीवन को किसी भी रक्षात्मक उपाय से अधिक बचाते हैं।मातायें चाहें तो अपनी संतानों को इन उपायों से वज्र की तरह बल युक्त बना सकती हैं। मेधामें तीक्ष्ण और
स्मृति में दीर्घ धारिणी बना सकती हैं।
*
💐*** यात्रा आरम्भ करने से पहले भी बच्चों को कुछ मन्त्र बोल कर प्रस्थान करना चाहिए।इससे उद्देश्य सिद्धि और कार्यकाल में निर्विघ्नता बनी रहती है।पथ के संकट को दूर करने में अदृश्य दैवबल काम करने लगता है। श्री हनुमानजी भी यात्रासे पहले मंत्रों को बोलकर तब प्रस्थान करतेथे।आज लोगोंको केवल " जै श्री राम " याद रह गया है। मैं स्वयं अपनी यात्रा आरम्भ में हनुमान जी कृत मन्त्र का प्रयोग करता हूँ --
जयत्यतिबलो रामो लक्ष्मणश्च महाबलः।
राजा जयति सुग्रीवो राघवेणाभिपालितः।।
*
दासोहं कौशलेन्द्रस्य रामस्याक्लिष्टकर्मणः।
हनुमान् शत्रुसैन्यानां निहन्ता मारुतात्मजः।।
*
नमोस्तु रामाय सलक्ष्मणाय देव्यै च तस्यै जनकात्मजायै।
नमोस्तु रुद्रेन्द्र-यमानिलेभ्यो नमोस्तु चंद्रार्क-मरुद्गणेभ्यः ।।
ये कुछ ऐसी विद्यायें हैं जो बच्चों को अपराजेय,
तीक्ष्ण,भारतीय संस्कृति में सन्नद्ध और दृढ़ चरित्र बनाती हैं।इनको जीवन में उतार कर बच्चे शराबियों, कबाबियों, हत्यारों,भ्रष्टों,नीचों से प्रभावित हुए बिना निकल आते हैं और अपने चरित्र का अमिट छाप विरोधी खेमे में भी छोड़ आते हैं।आज अवश्यकता हैमन्त्ररूपी अमृतको पिला कर संतानों को सनातनी संस्कृति का ध्वजवाहक बनाने की।
इस दिशामें माता पिता पहल करेंतो अपूर्वपरिवर्तन होगा।संतान जब प्रणाम करे, चरण स्पर्श करें तो आशीर्वाद की वृष्टि से उसे नहला दीजिये ---
आयुष्मान् - (आयुष्मती),कीर्तिमान् ( कीर्तिमती),विद्वान्
(
विदुषी) भव।
आपके मुख से निकली सरस्वती कभी किसी क्षण आपके बच्चे के जीवन को अपूर्व तेज और विलक्षण मेधा से भर सकती है।आशीर्वाद देने में कृपणता न दिखलायें।
विद्यासि सा भगवति परमा हि देवि!
(
भगवती ही विद्या हैं। वे ही मेधा ,कीर्ति और प्रज्ञा हैं )
डॉ कामेश्वर उपाध्याय
अखिल भारतीय विद्वत्परिषद।।
================================================================
 दीर्घायु नाशक कर्मों की सूची ।।💐💐**
*
💐- संस्कृत वाङ्गमय में अनेक स्थलों पर दीर्घायु नाशक कर्मों का उल्लेख मिलता है। वस्तुतः ऐसे विषयों पर शोध कार्य होना चाहिए परयह परिश्रमसाध्य कार्यहै।अतः कौन
झंझट में पड़ने जाये। किसी एक विषय या ग्रन्थ में यह है भी नहींजो आसानीसे मिल जाये।जो थोड़ा कहीं इस तरह
का विषय मिल पाया उसे यहाँ दिया जा रहा है।
*
💐--वसिष्ठ संहिता और संस्कारप्रकाश में उबटन,मांस, तेल और क्षौर(दाढ़ी-बाल-नाखून)काटने में व्यतिक्रम से आयु घटने का उल्लेख है।जो व्यक्ति शनि, रवि,मङ्गल को क्षौर करता है उसकी आयु घटती है ऐसा लिखा है।इसका
प्रमाण सहित विवरण छापा जा चुका है।
*
💐--लोष्ठ(मिट्टी का ढेला) को हांथों से आदतन मसलने वाला, नाखून और दांत से निरन्तर तृण(घास) को काटने वाला और अपने ही नाखूनों को चबाते रहने वाला नष्ट हो जाता है।इस तरह की आदतें आयु को कम करती हैं----
'""""
लोष्ठ मर्दी तृणच्छेदी नखखादी विनश्यति।"""""
अग्निपुरा१५५--१८ ।।
*
💐--मुख को बिगाड़ कर दूसरे को चिढ़ाने वाला अपने लिए संकट मोल लेता है--न च मुखं विरागयेत्।इसमें सीधे आयु क्षय नहीं कहा गया है।गधेकी धूलिसे बचना चाहिए।दोनों हांथों से शरीर को नहीं खुजलाना चाहिए।ये आदतें जीवन के लिए संकट देने वाली हैं।
*
💐--गढ़े का जल नहीं पीना चाहिए--न पल्वलोदकम्।
रात्रि में दधि एवं सक्तु को खाने वाला अपनी आयु और प्रज्ञा को खाता है-- आयुष्यकामा: नेछन्ति रात्रौ च दधि भोजनम्।।
*
💐-- वेग को रोकने से आयु घटती है।आयुर्वेद में मल, मूत्र , छींक को रोकना वेग का अवरोध कहा गया है।इससे रोग की उत्पत्ति होती है और सूक्ष्म तौर पर आयु का ह्रास होता है।अग्निपुराण में भी लिखा है--वेगरोधं न
कारयेत्।१५५/२६ ।।
*
💐--ग्रहण काल के बचे भोजन, तेल,दूध,घी को नहीं खाना चाहिए।जिन पदार्थों में कुश डाला गया हो वे खाये जाते हैं।देखा गया है कि रात में गुटका मुँह में लेकर सोने वाले लोग प्रायः दस वर्षों में मुख कैंसर के रोगी होकर मर
जा रहे हैं।
इस तरह के प्रत्यक्ष कर्म शास्त्रों में निषिद्ध किये गए हैं।इन्हें एकत्रित कर वितरित करनाचाहिए और इनका प्रचार करना चाहिए जिससे लोग अज्ञानवश अपनी आयु को अपने ही हाथ कम न करें।अशुभ कर्म मीठा जहर होता है।यह विलम्ब से मारता है पर सामने अच्छा या सुखद लगता है।
डॉ कामेश्वर उपाध्याय
अखिल भारतीय विद्वत्परिषद।।
===================================================
**💐💐💐।। कल्प व्यवस्था ।। 💐💐💐**
*
💐- भगवान ब्रह्मा के एक दिन को एक कल्प कहते हैं।उनके दिन में ही सृष्टि चलती है और रात्रि में महा प्रलय रहता है।जितना बड़ा दिन होता है उतनी ही बड़ी रात्रि भी होती है। दिन और रात्रि मिलकर अहोरात्र बनता है।
चार (कृत,त्रेता,द्वापर, कलि)युग के कालमान को एक महायुग मान कहते हैं। यह ४३ लाख , २० हजार वर्ष
का होता है।इस तरह एकहजार महायुगमान के तुल्य एक
कल्प का मान होता है----
इत्थं युगसहस्रेण भूतसंहार कारक:।
कल्पो ब्राह्ममहः प्रोक्त: शर्वरी तस्य तावती।।
एक महायुग = ४३२०००० वर्ष ।
एक हजार महायुग = ४३२०००० गुणा १०००
=
४ अरब ३२ करोड़ वर्ष ( ४,३२००००००० वर्ष )
जिसका दिन उसकी रात्रि सिद्धान्त होताहै।अतःएककल्प
दिन,एक कल्प रात्रि, दोनों मिल कर ८ अरब ६४ करोड़ वर्ष का होता है। इस तरह भगवान ब्रह्मा के ३० कल्प ( दिन-रात्रि ) का एक मास होता है।
*
💐-- सम्प्रति भगवान ब्रह्मा का प्रथम कल्प का दिन भाग चल रहा है । इसका नाम है "" श्वेतवाराह "" कल्प ।।
यह कल्प गणना सनातन धर्म के संकल्प में निरन्तर प्रतिदिन चलता रहता है। ३० कल्पों के एक मास का नाम
हमेशा द्वापर युग के अन्त में विष्णु अंश व्यास अवतरित हो कर स्मरण दिलाते हैं। इस श्वेतवाराह कल्प के २८ वें व्यास महर्षि कृष्ण द्वैपायन व्यास जी हैं,जो सर्वज्ञ और अमर हैं।
*
💐-- ३० कल्पों के नाम---
१- श्वेतवाराह २- नीललोहित ३- वामदेव ४- रथन्तर ५- रौरव ६- प्राण ७- बृहत् ८- कन्दर्प ९- सद्यः १०- ईशान
११- तमः १२- सारस्वत १३- उदान १४- गारुण १५- कौर्म
१६-नरसिंह १७- समान १८-आग्नेय १९- सोम २०-मानव
२१- पुमान् २२- वैकुण्ठ २३- लक्ष्मी २४-सावित्री २५- घोर २६- वाराह २७- वैराज २८- गौरी २९- माहेश्वर ३०- पितृ।
*
💐💐सनातन संकल्प--- हमारा सनातन संकल्प बहुत मजबूत और फलदायी है।इससे जहाँ हम प्रतिदिनकीपूजा
करते हैं वहीं इसी संकल्प के बल से हमने अंग्रेजों की निकृष्ट काल गणना और धूर्त्त इतिहास बोध को विफल कर दिया। श्वेत वाराह कल्प का २८ वाँ कलियुग चल रहा है और तुम कहते हो सृष्टि आठ हजार वर्ष पुरानी है।तुम्हारे लिए कालगणना ईसा पूर्व और ईसापश्चात् में होगी
पर हमारे लिए यह श्वेतवाराह कल्प के २८ वें कलियुग का प्रथम चरण है। तुम्हारी काल गणना तुम्हारे लिए हमारे लिए तो सनातन सिद्धान्त वाली ही चलेगी। तुम्हारा काल बोध न सृष्टि आरम्भ से है न युग आरम्भ से है और सोचते हो सनातन सब कुछ भूल कर तुम्हारा अनुकरण कर ले।
इस कल्प में ------------
१ अरब
९५ करोड़
५८ लाख
८५ हजार
१ सौ
२० वर्ष
बीत चुके हैं।।
जिस दिन सनातन चिंतन की धारा प्रबल होगी उस दिन
सभ्यताओं की कालावधि अपने बोध से चलने लगेगी।।
डॉ कामेश्वर उपाध्याय
अखिल भारतीय विद्वत्परिषद।।
===========================================================
***💐💐।।हिन्दू जीवन पद्धति-२ ।।💐💐***
चौबीस घण्टे का समय संविभाग जीवन को शतायु रखने की प्रक्रिया का हिस्सा है।इन पन्द्रह प्रमुख मानदण्डों को
विस्तारित किया गया है।इनमें ब्राह्म मुहूर्त और अष्टमंगल द्रव्यों का विश्लेषण पहले दिया जा चुका है।
***
शरीर विभाग-- नाभि के नीचे के लिए वायें हाथ का प्रयोगतथा ऊपर केलिए दाहिनेहाथ का प्रयोगकिया जाता है- नाभेरधो वामहस्तो नाभेरुर्ध्वं तु दक्षिण:। देवीभागवतं ११/२/२९।।इसी विधान के आधारपर भारतवर्षमें दाहिने हाथसे भोजनकियाजाता हैऔर वाम हाथसे शौच।अंग्रेजों में यह विधान न होने से वे दोनों हाथों से भोजन करते हैं।
***
छः मौन स्थान--
छः शारीरिक कार्य करते समय मौन रहना चाहिए-
उच्चारे मैथुने चैव प्रस्रावे दन्तधावने ।
स्नाने भोजनकाले च षट्सु मौनं समाचरेत्।।(हारीत:)
मलत्याग काल,मैथुनकाल,मूत्रत्यागकाल,दंत धावनकाल,
स्नानकाल और भोजनकाल में मौन रहना चाहिए। इससे आयु बढ़ती है अन्यथा आयु घटती है।स्नान में समंत्रक स्नान करने का विधान है अन्यथा मौन विधान है।माघ अमावस्याको मौन रहकरही स्नान कियाजाताहै।इसीलिए
उसे मौनी अमावस्या कहते हैं।
***
त्रिकालस्नान--ऋषिगण प्रातः,मध्याह्न,सायाह्नत्रिकाल स्नान करते थे-त्रिकालमुपास्पृशेत्। महर्षिचरक ने द्विकाल
स्नान करने को कहा है। गर्मी में प्रायः सभी द्विकाल स्नान करते भी हैं।एककाल स्नान तोअतिअनिवार्य होताहै।हाथ पैर धोना,कुल्ला मुखशुद्धिकरना,स्नानकरना शौचमें आता है।इसे करने में जो आलस्य करता है वह शुद्धि न होने से सभी प्रकार के धर्मकार्य में अयोग्य होता है---
यस्य शौचे$पि शैथिल्यम् वृत्तं तस्य परीक्षितम्।।
जो स्नान नहीं करते उन्हें ही म्लेच्छ कहा गया है। ३६५ दिनों में पन्द्रह दिन स्नान और शेषदिन परफ्यूम का प्रयोग
मॉडर्निटी कहलाती है।यह फ्रांस के एक से एक महंगीइत्र, परफ्यूम की शीशी में बंद होती है।
***
योगसाधना -- यह हिन्दू जीवन पद्धति की अनिवार्य प्रक्रिया है।अतः प्रातः काल खाली पेट योगसाधना करनी चाहिए।योग के आठ अंगहैं-यम,नियम,आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार,धारणा,ध्यान,समाधि।इनका अध्ययन योगग्रन्थों से करना चाहिए।घेरण्ड संहिता में प्रसिद्ध ३२आसन,२५ मुद्राओं का वर्णन है।गीता के छठे अध्याय में भगवान श्री कृष्ण ने योगविधि का विवेचन किया है।आठवें अध्याय में योग द्वारा शरीर त्याग की विधि का उल्लेख किया है।
***
वस्त्र-- धुला और शुद्ध वस्त्र पहनने से पवित्रता बनी रहती है।जो प्रतिदिन धुले वह धौतवस्त्र है।गीला वस्त्र न पहनें।कटा फटा वस्त्र विपत्ति में ही पहना जाता है।तीन प्रकार का वस्त्र प्रत्येक व्यक्ति को रखना चाहिए-- सोने के लिए, यात्रा के लिए और पूजा के लिए --महाभारत, अनु- शासन पर्व १०४/८६।मार्कण्डेय पुराण।मलिनवस्त्र पहनने से खुजली दाद का भय होता है-न धार्यं मलीनमम्बरम्।
(
भावप्रकाश,आयुर्वेद)। निर्मल और श्वेतवस्त्र आयु,यश, समृद्धिकी वृद्धि होती है।गंजी,गमछा,रुमाल,पदत्राण दूसरे
को नहीं देना चाहिए।यदि दूसरा पहन ले तो उसे पुनः न पहनें।वस्त्र व्यक्तित्व निर्माण से लेकर धर्म संवर्धन तक करते हैं।
***
पुष्पमाला-- माला पहनने से आयु बढ़ती है।पुष्प में सुगन्धिहोती हैऔर सुगन्धि आयुवर्धक होती है- सुगन्धिम् पुष्टिवर्धनं।ताजा माला को थोड़ी देर अवश्य पहनें।तुरंत निकाल कर दूर न हटायें।पुष्प पृथ्वी का श्रेष्ठतम उत्पाद होताहै-तत्र गंधवती पृथ्वी।यह आयु,यश,श्रीवृद्धिकरताहै।
डॉ कामेश्वर उपाध्याय
अखिल भारतीय विद्वत्परिषद।।
=============================================================
।। सूर्य पूजा/छठ व्रत।।💐
दीपावली, गोबर्धन पूजा,अन्नकूट,भ्रातृ- द्विज के बीतते ही सूर्य षष्ठी अर्थात् छठव्रत आ धमकता है।यहअत्यंत कठोर
व्रत है।इसकी कठोरता को कम करने के लिएही सुकोमल
गीतलहरियों को इसमें संजोया गया है।चतुर्थीतिथि से इस व्रतका पूर्वकर्म आरम्भ होता है लौकी-भात खाकर।पंचमी
तिथि को दिनमें उपवासऔर रात्रि में मौन गुड़ खीर भक्षण
किया जाता है।षष्ठी तिथि को सम्पूर्ण दिन पुनःनिर्जलव्रत उपवास आराधना,अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य दे कर रात्रि जागरण और सप्तमी में उदित होते सूर्य को अर्घ्य दे कर व्रत की पूर्ति की जाती है।चतुर्थी से सप्तमी तक व्रती का मानस सूर्यमय तथा षष्ठी देवीमय बना रहता है।
।। सूर्य और षष्ठी माता का सम्बन्ध।।
षष्ठी तिथि के देवता भगवान कार्तिकेय हैं।कार्तिकेय को छःकॄतिकाओं ने अपना दूध पिलाकर पाला था। अतः वे भी षष्ठी तिथि की प्रतिपालक शक्ति हैं। अतः पुत्र प्राप्ति की कामना से षष्ठी देवी और सूर्यनारायण देव का सम्बन्ध
जोड़ा गया।वस्तुतः सूर्य और सप्तमी का सम्बन्ध होता है।सप्तमी तिथि के देवता सूर्य भगवान हैं।सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए सप्तमी व्रत होता है और षष्ठी देवी के साथ सूर्यनारायण की प्रीति के लिए सूर्यषष्ठी व्रत किया जाता है।यह युग्मव्रत है।न केवल षष्ठीमाता का न ही केवल सूर्य
देवता का अपितु सूर्य और षष्ठी का।
।। उपवास का तात्पर्य।।
उप समीपे वासःउपवासः,देवता के निकट वास को,रहने को उपवास कहते हैं।अभ्यास द्वारा मौन हो, शांत रह कर,
भोजन का त्याग कर,देव गुण का स्मरण कर जो चर्या की जाती है वह व्रतोपवास है।व्रत को भी जानना आवश्यक है।ऋषियों द्वारा प्रख्यात विषय के संदर्भ में संकल्प पूर्वक
किया जाने वाला कर्म व्रत कहलाता है---अभियुक्तप्रसिद्ध
विषयो विशेषसंकल्पो व्रतः।
अष्टमी,चतुर्दशी, पूर्णिमा,अमावस्या तथा सूर्य की बारह संक्रान्तियाँ पर्व कहलाती हैं----
पर्वाण्येतानि राजेन्द्र!रविसंक्रान्तिरेव च।
।।पृथ्वी,सूर्य और चन्द्रमा।।
पृथ्वी ही मनुष्य को उत्पन्न करती है।आकाश,वायु,अग्नि, जल और पृथ्वी का संयोग जहां होगा वहीं मनुष्य उत्पन्न होगा अन्यत्र नहीं। पृथ्वी एक महाभूत स्वयं है। यह जहां नहीं होगी वहाँ चार भूत होंगे और चार भूत से सृष्टि नहीं हो सकती।
सूर्य एक ब्रह्मांड का आत्माग्रह है।यदि सूर्य नहीं होगा तो पृथ्वी सहित सभी पिण्ड बर्फ गोल हो जाएंगे।अंधेरे का साम्राज्य खड़ा हो जाएगा। अतः सूर्य न केवल पृथ्वी को प्रकाशित करता है बल्कि अन्यपिण्डों को प्रकाशित करते हुए स्वयं को भी करता है।
चन्द्रमा इस ब्रह्मांड में पृथ्वी पर सोम तत्त्व फैलाता है।इससे वनस्पतियां, नदियां,सरोवर,जलऔर समस्त तरल
जगत जीवित रहता है।चन्द्रमा महाकाल के मस्तक पर स्थित होकर सृष्टि में अमृतत्व घोलता है।
यही कारण है सनातन धर्म में सूर्य, चंद्र से सम्बन्धित व्रत सर्वाधिक हैं।पृथ्वीकी पूजा प्रतिदिन हवन से होती है-
ॐ भू: स्वाहा।। कोई भी देवता हो हवन शुरू होगा "ॐ भू: स्वाहा" से ही।
जीवन का रहस्य ब्रह्मांड रहस्य की तरह जटिल है।इसे जानने के लिए तप और योग अनिवार्य है।व्रत और उपवास व्यक्ति को रहस्य का ज्ञान प्रदान करता है।
हिन्दू परम्परा व्रत, पर्व, उपवास की है और पश्चिमी
परम्पराdey स्मरण करने की है--तस्माद् योगी भवार्जुन!
आईये व्रत पर्व उपवास में अपनेको ढालें और जीव से जनार्दन,पशु से शिव बनने की दिशा में प्रस्थान करें।
डॉ कामेश्वर उपाध्याय
महासचिव, अखिल भारतीय विद्वत्परिषद् ।।




Top of Form
Bottom of Form


Friday, 15 May 2020

Ayurvedic Post


जी, आप को महंदी के पत्तों को उबाल कर चाय की तरह पीना चाहिए, दस बारह दिन लगातार पीयें Pathri निकल जायेगी
मेरी भी कई बार निकल गई, नुकसान कुछ नहीं
======================


Monday, 13 April 2020

Kameshwar Upadhyaya Important Link

प्रतिरोधक क्षमता के सनातन उपाय
https://www.facebook.com/kameshwar.upadhyaya.7?epa=SEARCH_BOX

शंखों के नाम 
https://www.facebook.com/kameshwar.upadhyaya.7/posts/536715007283940?__tn__=-R


**💐💐प्रतिरोधक क्षमता के सनातन उपाय💐💐**
*💐--जन्म लेते ही घर में शिशु के मजबूत होने के लिये उपाय आरम्भ कर दिए जाते हैं।ये उपाय जच्चा (स्तन्या) और बच्चा( स्तनन्धय )दोनों के लिए किये जाते थे।आज जब यह कोरोना बीमारी प्रतिरोधकता से हार रही है और
सुकुमारता को मार रही है तब हमें भारत के उन सनातन उपायों पर फिरसे चिंतन करनाचाहिए जो हमें विषमकाल
में दृढ़ बल प्रदान करने में अनुकूल हों।
*💐--सरसों का तेल भारत का अपना तेल है। इसे लगाया, खाया और जलाया जाता है।उबटन में भी यह काम आता है।यहाँके वातावरणमें इससे उत्तम दूसराकोई तेलनहीं है।
पश्चिमीजगत यदि मालिस केलिए शराब या जैतून का तेल
चुनता है तो ये उनके देशज वातावरण के अनुकूल है,पर सरसों से बेहतर नहीं।लौटिये अपनी परम्पराकी ओर और
शिशु शरीर को बज्र बनाने में लग जाईये।
*💐-निम्ब का दातुवन दांत,जबड़ा,मसूडा केलिए कितना
लाभकारी था आज पेस्ट ने विस्मृत करा दिया है।पायरिया की शिकायत आज आम हैऔर ब्रस से दोनों समय मुंहको धोना कितना कष्टकारी है।निम्ब के वृक्ष दुर्लभ होगये और लाभकारीविज्ञापन देनेलगीं पेस्ट कीकम्पनियां।हम अपनी
ही अच्छाईसे अनभिज्ञ होगये।काश!नदी के दोनों तटऔर राजमार्गनिम्ब,पीपल,आम्र,महुआ,वट,वज्रदंती(मौलसिरी) से भर जातेतो यह देश स्वास्थ्यऔर विश्राम दोनों पालेता।
*💐--रात में सोने से पहले यदि हल्दी मिला दूध पीने की आदत होती तो भी हम रक्त सम्बन्धी बीमारियों से डटकर लड़ लेते।यदिएक चम्मच हर्रे चूर्ण गुनगुना पानीसे पीनेकी आदत रहती तो सौ वर्ष केबाद ही मृत्युहोती।ये सारे उपाय
इस देश द्वारा आजमाए हुए हैं।
*💐---- जल में स्वर्ण डालकर स्नान करने या उसे खौला कर पीने से शरीर में कितना तेज आता है यह उन व्रतियों से पूछना चाहिए जो जैन समाज से आते हैं।
*💐--जब से हमने फूल धातु के बर्तन में खाना बंद किया और स्टील को अपना लिया तब से धातु के तैजस गुण से हम वंचित हो गये।माना स्वर्ण और चांदी के बर्तन में खाने की सामर्थ्य सभी की नहीं है पर चांदी के चम्मचऔर पानी
का पात्र(ग्लास) तो अधिकांश लोग रख ही सकते हैं।रात्रि में ताम्बे के जग में जल भर कर रखना प्रातः काल खाली पेट उसे पीना हृदय,नेत्र,दिमाग के लिए वरदान होता था।दिन में चांदी के पात्र में रखे पानी को पीने से कब्ज,कफ आदि से मुक्ति मिलती थी। स्वर्ण की क्षमता वाले लोग कटोरी, चम्मच, गिलास तो रख ही सकते हैं। स्वर्ण और रत्न पहनकर भोजन करने से आयु और बल बढ़ता तो है ही।गरीब व्यक्ति मिट्टीकी हडिया में,पत्तल पर खाना खाता था पर कितना मजबूत रहता था?आज तो यह सब कुछ देखने सुनने को भी नहीं मिलता।
*💐--रिक्ता तिथि में रोग विमुक्त स्नान की परिपाटी वाला यह देश,जल में सर्वोषधी डाल कर मन्त्र पूर्वकस्नान करने वाला यह देश आज भूल गया है कि इससे कितनी ताकत मिलती थी।भागीरथी के जल,तुलसी के दल,वासमती का चावल,अरहर की दाल में जीरा का छौंका लगा कर,गोघृत डाल कर खाने वाला यह देश पिज़्ज़ा बर्गर पर उतर आया तो कमर नाजुक, आंखें धंसी और चाल लड़खड़ाती सी हो गयी, पर मार्कोपोलो यात्री से पूछिए तो वह बतलायेगा कि भारतीयों के भोज्य का कोई जबाब नहीं।
आइये देश को स्वस्थ्य रखने केलिए स्वऔर परिवार
को श्रेष्ठ भोजन और आदतों को प्रदान करें । पहले श्रेष्ठ अन्न , भोजन ,दाल ,चीनी ,फल आदि को अपने बच्चों को
खिलायें। बाद में जो बचे उसे निर्यात करें।
भारतीय मसाले रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढाने वाले होते हैं।तेजपात और हींग पर कराइये शोध तब पता चलेगा कि कितनी गुणवत्ता है इनमें।अदरक और हल्दी को साधारण समझने की भूल हीरा को शीशा समझने के तुल्य है। अपनी जीवन पद्धति की ओर दृष्टि डालिये।सब कुछ हथेलीमें आंवलेकी तरह होगा।गर्मी आ रहीहै।आम , लीची,सत्तू ,शर्बत( रुहावजा नहीं ),बेल काउपयोग करिये। लस्सी तो स्वर्ग लोक में भी नहीं मिलती।भारतीय चिन्तन , भारतीय मन,भारतीय तन और भारतीय विद्याधन को हर्ष पूर्वक अपनाइये।।
डॉ कामेश्वर उपाध्याय
अखिल भारतीय विद्वत्परिषद।।

=======================================================================

https://www.facebook.com/kameshwar.upadhyaya.7/posts/163359087952869


।।यम की पूजा/ यम गान।।
कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी के दिन सायंकाल घर के बाहर चार बत्तीवाला (चतुर्मुख) दीपक जलाकर यम की पूजा की जाती है।यम दक्षिण दिशा के स्वामी हैं।दक्षिण दिशा से आने वाली किरणों को चतुर्मुख दीप जलाकर अपने अनुकूल करने की पद्धति पुरानी है।
यम की पूजा करना, उनके लिए श्रद्धा व्यक्त करना हमारी मान्यत में है।यम भैंसापर सवार होकर हाथमें पाश और दंड लेकर चलते हैं।उनका पूरास्वरूप भयावह है। वे अपदेवता हैं।उन्हें देखकर ही नहीं उनका नाम भी सुनकर
भय लगता है।फिर हम यम की पूजा क्यों करते हैं?मृत्यु के भय से?पूजा से प्रसन्न यम कृपा कर हमें मृत्यु मुख से मुक्त कर देंगे?यदि नहीं तो मृत्यु से भय कैसा? जो अवश्यम्भावी है उससे डरना क्या?यम की भी तो आयु निश्चित है।यदि वे काल हैं तो उनको पैदा करने वाला भी तो महाकाल है।फिर भय कैसा?
अपठ मातायें कहती हैं-सब को हिस्सा मिलना चाहिए।
यम एक दिन एक दिया तेल लेकर खुश होजाते हैं तो क्या
है?एक दिन तो सबको ले ही जाते हैं।यह कथन ध्यान देने लायक है।यह भय का सूचक नहीं है।निर्भयता का सूचक है।हम मृत्यु को भूलते नहीं।सतत याद रखते हैं।घर से निकलते ही मृत्यु का स्वागत।ऊर्ध्व यात्रा में यह दीप ही ज्योति देगा।यम का काम है शरीर से आत्मा को अलग करना।प्रकाश का काम हैआत्माको परमज्योति परमात्मा
से मिलाना।हम यम से डरते नहीं।यम हमारे लिए केवल संदेश वाहक हैं।दूत को भी अन्न, जल, आसन ग्रहण करने का अधिकार हमारे यहाँ प्राप्त है।अतः एक दिन का दीप आप यम के लिए भी अवश्य दें।
यम गाथा गाना या यम में अतिशय भक्ति दिखाना,एक
विशिष्ट सम्प्रदाय चलाकर यमधर्म स्थापित करना यह भय को स्थापित करना है--
मृत्युना पाश-दंडाभ्यां स्थितः यमया सह।
त्रयोदश्यां दीपदानेन सूर्यजः प्रीयतां मम।।
हे यमदेवता!मेरे और मेरे परिवार पर प्रसन्न होइए।यही यम गाथा है।हे सूर्यपुत्र वैवस्वत!हम आप से डरते नहीं।आप संदेशवाहक हैं, भृत्य हैं।आपका स्वागत है।आप अपना काम करें हम अपना।आप जिसका आदेश मानते हैं हम भी उन्हीं का आदेश मानते हैं।
कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी को सायं काल घर से बाहर एक दीप चार बत्तियों वाला अवश्य जलाएं और यम को संदेश दें--आपका स्वागत है।मैं और मेरा परिवार उस अखंड ज्योति का आराधक है जिसके भय से आप निरन्तर धावन करते रहते हैं-मृत्यु:धावति पंचमः।इस देश के रक्षक जब रण क्षेत्र में होतेहैं तब काल,मृत्यु,यम उनके लिए तुच्छ होते हैं--कालहुँ डरहीं न रण रघुबंसी।
इस देश में सभी का स्वागत है पर भय से नहीं, आत्मीयता से।यदि कोई यह समझता है कि भारतवर्ष डरता है तो फिर महाकाल का तांडव इसी धरती से जन्म लेता है।दिशायें साक्षी बन जाती हैं।सावित्री से यम पराजित हो जाता है।
धनतेरस, यम चतुर्दशी और दीपावली त्रिमंगल हैं इस देश की परंपरा में।।
डॉ कामेश्वर उपाध्याय

महासचिव, अखिल भारतीय विद्वत्परिषद ।।

Sunday, 26 January 2020

ज्ञान का शार्टकट :—

ज्ञान का शार्टकट :—
जिन लोगों ने पिछले जन्मों में तपस्या द्वारा तामसिक और राजसिक वृतियों को वश में कर लिया वे वर्तमान जन्म में आरम्भ से ही बिना तप के ध्यानयोग के योग्य रहते हैं । किन्तु आजकल बहुत से धूर्तों ने फैशन बना लिया है योग से यम−नियम−आसन−प्राणायाम−प्रत्याहार को निकाल कर सीधे ध्यान−समाधि का व्यापार करने का । कुछ लोग आसन का प्रचार भी करते हैं तो केवल शारीरिक व्यायाम की तरह ।
सीधे ध्यान−समाधि वाले कलियुगी महापुरुषों में सबसे प्रसिद्ध हैं विवेकानन्द जी जो डॉक्टर के मना करने पर भी अन्तिम समय तक मछली खाने का लोभ नहीं त्याग सके । उनके गुरु ने उनको दीक्षा नहीं दी,वरना स्वामी विवेकानन्द परमहंस कहलाते । ब्रिटिश राज द्वारा मछुआरों पर टैक्स के विरोध में आन्दोलन करने वाली जमीन्दारनी ने जिस मछलीखोर मठ की स्थापना की थी उसके महन्थ थे स्वामी रामकृष्ण परमहंस,जिनमें पूर्वजन्म की कुछ सिद्धि थी जिस कारण स्वामी तोतापुरी ने उनको परमहंस की दीक्षा दी किन्तु मछलीमठ के वातावरण में पुनः मांसाहारी बन गये । स्वामी विवेकानन्द को भारत में किसी ने नहीं पूछा तो अमरीका−इंग्लैण्ड में मछली खाकर गोमांस खाने वालों को बिना जप−तप वाला डायरेक्ट−ध्यान सिखाकर प्रसिद्धि बटोरने लगे ।
म्लेच्छों को ऐसा ही मार्ग चाहिये जिसमें भोग पर प्रतिबन्ध न हो और योग भी मिलता रहे!कुण्डली में भाषण का राजयोग था जिस कारण प्रसिद्धि मिली । ऐसे ही दूसरे महापुरुष थे योगी की ऑटोबॉयोग्राफी वाले जिन्होंने बिना जप−तप वाला डायरेक्ट−ध्यान का प्रचार किया । आजकल ऐसे बहुत से डबलश्री टाइप के “सुगम” महायोगी हैं । म्लेच्छों और उनके भूरे चाकरों की मीडिया और उनके बुद्धिट्यूटों ने ऐसे ही “सुगम” योग का प्रचार किया,महर्षि पतञ्जलि के तरीके को इनलोगों ने जानबूझकर सुगम बनाया ताकि अधिकाधिक चेले मूँड सकें ।
कृपया ऐसे लोगों के बारे में मेरे पन्ने पर कोई प्रश्न न पूछें । मेरी औकात नहीं है कि म्लेच्छों और उनके भूरे चाकरों के प्रबल प्रचारतन्त्र से लोहा ले सकूँ । अभी सौमित्र कुमार झा को अमित्र किया है जिन्होनें चैटबॉक्स में ऐसी बकवास की क्योंकि सार्वजनिक पन्ने पर उनके प्रिय महावतार बाबा पर कुछ भी बतलाने से मैंने मना किया था । महावतार बाबा और उनके शिष्य असली थे या नकली यह महत्वपूर्ण नहीं है,महत्वपूर्ण यह है कि महर्षि पतञ्जलि के कठिन योगमार्ग से घबड़ाकर आप शार्टकट ढूँढना क्यों चाहते हैं?
महर्षि पतञ्जलि का योगमार्ग कठिन लगे तो उसका चतुर्थांश ही करे,जितनी क्षमता हो उतना ही करें,किन्तु बिना जप−तप वाले डायरेक्ट−ध्यान से बचें । ऐसे सारे कलियुगी योगी न केवल महर्षि पतञ्जलि के योगमार्ग से यम−नियम−आसन−प्राणायाम−प्रत्याहार को निकाल कर योग का कबाड़ा करते हैं,बल्कि जब इन नकली योगियों के मायाजाल को भेदकर भीतर झाँकेंगे तो उनके रहन−सहन खान−पान और “सत्सङ्ग” में वेदविरोध तथा ब्राह्मण−विरोध दिख जायगा जिसे ये लोग छुपाने का पूरा प्रयास करते हैं । महावतार बाबा असली थे या नकली यह जानकर आप क्या करेंगे?वे तो आपलोगों से जान बचाने के लिये ही हिमालय के एकान्त में चले गये थे,उनकी शान्ति भङ्ग न करें । आज भी ७२००० सिद्ध व्यक्ति हैं,किन्तु उनको ढूँढने का प्रयास न करें,वे मिल भी गये तो कुछ नहीं मिलेगा क्योंकि बिन ईशकृपा के कोई शार्टकट काम नहीं देगा,और स्वयं अपने प्रयास से ही ईशकृपा के योग्य बनना पड़ता है ।
“क्रियायोग” का अर्थ होता है यम−नियम−आसन−प्राणायाम−प्रत्याहार आदि तपस्या की “क्रिया” द्वारा असली योग अर्थात् धारणा−ध्यान−समाधि की अर्हता प्राप्त करना । “क्रियायोग” से तपस्या की असली क्रिया को निकाल कर तपहीन नकली “क्रियायोग” वाले म्लेच्छप्रेमी योगी की ऑटोबॉयोग्राफी से योग नहीं सीख सकेंगे । जो लोग महर्षि पतञ्जलि के योगमार्ग के योग्य नहीं हैं उनके लिये विवेकानन्द जी और योगानन्द जी ही बेहतर हैं,भारतीयों के लिये महर्षि पतञ्जलि का मार्ग उचित है जिसकी जानकारी मछलीखोर वेदान्तियों के प्रवचन में नहीं मिलेगी,उसके लिये सर्वोत्तम ग्रन्थ है गीताप्रेस की “पातञ्जल योग प्रदीप” (स्वामी ओमानन्द तीर्थ के हिन्दी भाष्य सहित जिसमें महर्षि वेदव्यास के योगभाष्य का सारांश भी है,केवल महर्षि पतञ्जलि के मूल योगसूत्र तथा उसपर महर्षि वेदव्यास के योगभाष्य को समझने का प्रयास करें और स्वामी ओमानन्द तीर्थ की अतिरिक्त बातों को पढ़ें पर अधिक महत्व न दें)। योग नहीं भी करना है और केवल भाषणबाजी के लिये जानकारी चाहिये तब भी यही ग्रन्थ बेहतर है ।
किन्तु राजभोग लगाते हुए आध्यात्मिक गुरु बनना है तो स्वामी विवेकानन्द के सारे भाषण नेट पर मुफ्त में मिल जायेंगे,भाषणयोग में सिद्धपुरुष थे । किन्तु आपकी कुण्डली में वैसा भाषणयोग नहीं होगा तो अमरीका−इंग्लैण्ड में चेले नहीं मूँड सकेंगे ।
विवेकानन्द जी और योगानन्द जी के बारे में ऐसा पोस्ट मैं नहीं डालना चाहता था क्योंकि बहुत से अन्धभक्तों को बुरा लग जायगा जिनको योग नहीं सीखना है फिर भी ऐसे योगियों का प्रचार करते हैं ।
सौमित्र कुमार झा अकेले नहीं हैं,पिछले दो दिनों में आइडिल−क्यूरियोसिटी वाले अनेक लोगों ने इस तरह के सन्देश भेजे हैं जिस कारण मुझे यह पोस्ट डालना पड़ा है । मैंने कई बार लिखा है कि कलियुग से पहले के लोगों के बारे में ही मुझसे बात करें । कलियुग में कोई व्यक्ति कितना भी महान क्यों न हो — यदि शार्टकट महानता का मार्ग दिखायें तो मेरे पन्ने पर चर्चा न करें ।
पोथी पढ़ने से ज्ञान नहीं मिलता । पहले अपने पापों को नष्ट करना पड़ता है जो प्रवचन सुनने या देने से सम्भव नहीं है ।
———————————————
महर्षि पतञ्जलि के योगमार्ग से यम−नियम−आसन−प्राणायाम−प्रत्याहार को निकाल कर योग का शार्टकट अगले पोस्ट में बतलाऊँगा जिसे महर्षि पतञ्जलि के योगमार्ग का विकल्प बनायेंगे तो स्वयं को नष्ट करेंगे और यदि इस शार्टकट को महर्षि पतञ्जलि के योगमार्ग में प्रवेश की योग्यता अर्जित करने का साधन समझेंगे तो लाभ होगा । इस पद्धति के मूल स्रोत तो स्वयं महर्षि पतञ्जलि ही हैं जिन्होंने “चतुर्थ प्राणायाम” का उल्लेख किया परन्तु पद्धति नहीं बतायी क्योंकि पद्धति व्यक्ति के अनुसार बदलती है । आज से ७९ वर्ष पहले बदरिकाश्रम के शङ्कराचार्य जो बने थे उन्होंने महेश श्रीवास्तव जी को उनकी क्षमता के अनुसार एक सुगम पद्धति बतायी जिसे महेश जी ने धन और यश का साधन बना लिया और महर्षि बन बैठे । बदरिकाश्रम के उन्ही शङ्कराचार्य महाराज की सुगम पद्धति का विस्तृत वर्णन अगले पोस्ट में करूँगा जो सबके लिये लाभप्रद होगा ।
महर्षि पतञ्जलि का “चतुर्थ प्राणायाम” सबके लिये नहीं है,केवल उनके लिये है जिन्होंने पूर्वजन्म में क्रियायोग सम्पन्न कर लिया ।



Monday, 20 January 2020

Important Notes

ॐ" प्रणव कहलाता है और सर्वोच्च सत्ता का वाचक है | वैदिक छन्दों को मन्त्र बनाने के लिए आरम्भ में "व्याहृति जोड़ते हैं जिसमे "ॐ" भी रहता ही है, ऐसे ॐ को न्यूङ्ख कहते हैं |

====================================

निम्नोक्त पढ़े और करें, दृष्टि ही नहीं सुधरेगी , बहुत से अन्य लाभ भी होंगे | शीर्षासन से ताजा रक्त मस्तिष्क में जाता है, किन्तु आधे मिनट से आरम्भ करके प्रतिदिन आधा मिनट बढ़ाना चाहिए, इतना अधिक न करें कि हर दिन न कर सकें, क्योंकि किसी भी दिन छोड़ने से क्षति होती है | खाली पेट शीर्षासन करना चाहिए | दीवाल से लगकर करने से लाभ में कोई कमी नहीं होगी | हरी सब्जियां और ताजे सस्ते फल खाएं | चावल छोड़कर रोटी दोनों समय खाएं | विटामिन- A वाली सब्जियां खाएं , विटामिन-A की एलोपैथी वाली दवा न लें (उसमें मांसाहारी और अशुद्ध पदार्थ रहते हैं) | सात्विक भोजन, न्यूनतम मिर्च-मसाले और न्यूनतम नमक, देशी गाय का दूध घी | समय पर सोना-जागना | किसी भी स्थिति में दिन में न सोयें | नियमित रूप से टहलना, भारी व्यायाम से बचें | कुछ दिनों तक उपरोक्त दिनचर्या के पश्चात प्राणायाम आरम्भ करें, विधि मेरे कुछ सप्ताह पीछे के एक लेख में है | गीताप्रेस का "पातंजल-योग-प्रदीप" पढ़ें, आसन के लिए हिन्द पॉकेट बुक्स का दामोदर सातवलेकर वाला "योगासन" भी बहुत अच्छा ग्रन्थ है | यदि इन सामान्य तरीकों से दृष्टि में सुधार न हो तो इसका अर्थ है ग्रह बहुत बुरा है, तब कुण्डली देखकर ग्रहशान्ति करनी पड़ेगी | किन्तु तब भी उपरोक्त दिनचर्या न त्यागे, क्योंकि त्यागने पर मन्त्र या रत्न से भी ग्रहशान्ति नहीं हो सकेगी |
==============================================


आयु घटती है और सभी देवी-देवताओं से दूरी बढ़ती है, आसुरी प्रवृत्ति बढ़ती है क्योंकि असुर दिन में सोते हैं |

==============================================================

मैं जितने भी शाण्डिल्य गोत्र वालों को जानता हूँ वे सब के सब सामवेद की कौथुम शाखा के हैं, इससे अधिक मैं नहीं बता सकता |

============================
पाठ की गति बढ़ायें ।

जिह्वा न हिले,मन की आँख से अक्षरों को सामने से उड़ते हुए पास आकर सिर के ऊपर से पीछे जाते हुए देखने का प्रयास करें - इसे मानसिक जप कहते हैं जो सर्वोत्तम फल देता है ।


जिह्वा हिले पर ध्वनि न निकले तो उपांशु जप है,उसमें आधा फल है ।

ध्वनि निकले तो चौथाई फल ।

दूसरों को कष्ट हो,जैसे कि लाउडस्पीकर के प्रयोग से,तो ऋणात्मक फल ।


====================
Chandogi Brahman


प्रारब्ध के पाश में रहने वाले को पशु कहते हैं,
उस पाश को पुरुषार्थ द्वारा जो तोड़े उसका मन उषा से पूरित होता है,वही मनुष्य है ।

Wednesday, 11 September 2019

Sandhya Vandan


पारस्करगृह्यसूत्रप्रोक्ता-----
***
💐💐अथ संक्षिप्त सन्ध्या पद्धति:💐💐***
*-स्नानकर शुद्धवस्त्र धारणकर आसन पर पूर्वाभिमुख या उत्तराभिमुख (सायंसन्ध्यामेंपश्चिमाभिमुख)बैठकरअपनी शुद्धि करें।

*
💐पवित्रीकरण-
ॐअपवित्र: पवित्रो वा सर्वावस्थां गतो$पि वा।
य: स्मरेत् पुंडरीकाक्षं स बाह्याभ्यन्तरः शुचि:।।
(
मन्त्र बोलते हुए अपने सिरपर दाहिने हाथसे जल छोड़ें)
*
💐 आचमन- "ॐ केशवाय नमः,ॐ नारायणाय नमः,
ॐ माधवाय नमः" बोलते हुए तीन बार जल पियें।
*
💐 संकल्प--अमुक गोत्रोत्पन्न:----------अमुक ---------नामा$हं मम उपात्तदुरितक्षयपूर्वकम् श्रीपरमेश्वरप्रीत्यर्थं
प्रातः/मध्याह्न/सायंसंध्याकर्म करिष्ये।।(मैं ---गोत्र उत्पन्न -------अमुक नाम स्वअर्जित पापक्षयपूर्वक श्रीपरमेश्वर की
प्रीति के लिए प्रातः/मध्याह्न या सायं संध्या उपासनकर्म कर रहा हूँ।)
*
💐 प्राणायाम- पूरक, कुम्भक और रेचक प्राणायाम को तीनबार करें।श्वास को खींचते,रोकते और निकालते समय तीन बार तेजीसे निन्मलिखित मन्त्रको जपने का अभ्यास करें-- ॐ भू: ॐ भुवः ॐ स्व:ॐ मह: ॐ जन:ॐतप: ॐ सत्यं ॐ तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् ॐआपो ज्योती रसो$मृतं ब्रह्म भूर्भुवःस्वरोम्।।
*
💐 उत्क्षेपण--( यह अनिवार्य अंग नहीं है।इसे अन्यत्र सूर्योपस्थान कहा गया है।इसमें ४ वैदिक मन्त्र हैं।)
*
💐 गायत्रीमंत्र जप -- समय की उपलब्धता के अनुसार १०८ , २८ या १० बार जप करें--
ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्।।
*
💐 प्रदक्षिणा- अपने स्थान पर खड़ा हो कर प्रदक्षिणा कर प्रणाम करें।
*
💐 विसर्जन-- " गच्छ देवि! यथा सुखं " बोल कर अक्षत या पुष्प पृथ्वी पर छोड़ कर आसन के पास जल गिरा कर दोनों पलकों पर लगा कर पूर्णता करें।।इति।।
।। अखिल भारतीय विद्वत्परिषत् ।।
💐💐 वक्तव्य---- बहुत सोच विचार कर अनेक विद्वानों से विमर्श कर मूल तत्त्व का ग्रहण कर इसे आज पहली बार प्रकाशित करने का साहस किया गया है।प्रसीदतु भगवान्! नारायण: ।।