Monday, 31 January 2022

पतंजलि योग प्रदीप

 गुरु जी प्रणाम , पतंजलि योग प्रदीप मैं ले आया... - शौर्यवर्धन सिंह राणा (dharmdhara.com)

पोथियों के दुष्प्रभाव

https://www.facebook.com/vinay.jha.906/posts/1197079133636722


पोथी पढ़ने से कोई विद्वान बन सकता तो मैं युवावस्था में ही विद्वान बन गया रहता, क्योंकि दस वर्ष की अवस्था में ही मुझे पोथियाँ चाटने की लत लग गयी थी । बहुत बाद में पता चला कि विद्वान तो क्या, पोथियों के दुष्प्रभाववश मैं सामान्य मनुष्य भी नहीं बन पाया, केवल किताबी-कीड़ा बनकर रह गया ।
गुरूजी ने मुझे सुधारा, बहुत प्राणायाम आदि तप कराये । शारीरिक ही नहीं, मानसिक शीर्षासन भी कराया ताकि किताबी भूसा दिमाग से झड़े । शरीर छोड़ते समय गुरूजी ने तीन आदेश दिए :--
(1) उतना ही पढ़ो जो मरने के बाद भी याद रहे, जो भूलना ही है उसे पढ़कर क्या लाभ ?
(2) उसी से पढ़ो जो सबकुछ जानता हो, जो स्वयं भटक रहा हो उससे तो भटकना ही सीखोगे !
(3) केवल वही विषय पढ़ो जो यहाँ ही नहीं, 'वहाँ' भी काम दे !
वास्तविक ज्ञान तो हर व्यक्ति के भीतर सदैव विद्यमान रहता है, किन्तु सांसारिकता की वासना के नीचे दबा रहता है । योग-सूत्र में पतञ्जलि मुनि ने लिखा कि प्राणायाम करने से ज्ञान पर पड़ा आवरण नष्ट होता है ।

Wednesday, 6 October 2021

💐*** सप्तशती पाठ में संख्या विधान ***💐

https://www.facebook.com/acharyakameshwar/posts/393043065681689

💐*** सप्तशती पाठ में संख्या विधान ***💐
**----- सप्तशती से विशेष प्रयोजन साधने के लिए अलग अलग संख्यामें पाठों की आवृत्ति निर्धारित की गई है।इस संदर्भ में वाराही तन्त्र में विस्तार के साथ दिया गया है।
*- प्रतिदिन नियमित पाठ से भगवती अपने पाठक भक्त का स्वतः कल्याण करती रहती हैं।एक पाठ का उस दिन के लिए कल्याण परक फल मिल जाता है।
*- तीन पाठ का विशिष्ट फल उपद्रव शांति कही गयी है।यदि घर में अज्ञात उपद्रव हो तो तीन पाठ संकल्प पूर्वक करने से उपद्रव शांत हो जाता है- उपसर्गोपशांत्यर्थं त्रिरावृत्तं पठेन्नरः।
*- यदि ग्रहबाधासे परिवार परेशान हो तो ग्रहशांति केलिए संकल्पलेकर पांच पाठ होताहै- ग्रहदोषोपशांत्यर्थंपंचावृत्तं पठेन्नरः।
*- महाभय उत्पन्न होने पर भय मुक्ति के लिए सात पाठ संकल्प पूर्वक किया जाता है- महाभयसमुत्पन्ने सप्तावृत्त- मुदीरयेत्।
*- सप्तशती के नौ पाठ से प्राणभय दूर होता है। वाजपेय यज्ञ का फल मिलता है। परिवार सुखी और निरोग रहता है।गृहशांतिबनीरहतीहै-नवावृत्याभवेच्छान्ति:वाजपेयफलं लभेत्।
*-प्रशासनिक भय,राजभय दूर करने केलिए और विभूति प्राप्ति के लिए ग्यारह पाठ संकल्प पूर्वक किये जाते हैं--
राजवश्याय भूत्यै च रुद्रावृत्तमुदीरयेत्।
*- कामना सिद्धि और वैरिनाश केलिए बारह पाठ संकल्प
पूर्वक किये जाते हैं- अर्कावृत्या काम-सिद्धि:वैरि नाशश्च
जायते।
*- चौदहपाठ से शत्रुवशीकरण होता है- मनुवृत्यारिपुर्वश्य:
*- पन्द्रह पाठ से सौख्य और श्री की प्राप्ति होती है-- सौख्यं पंचदशा-वृत्या ।
*- सोलह पाठ संकल्प पूर्वक कराने से धन-धान्य-पुत्र- पौत्र- वंश वृद्धि होती है-- कलावृत्या पुत्र-पौत्र-धन-धान्य- विवर्धनम् ।
*- सत्तरह अथवा अट्ठारह पाठ द्वारा राजभय दूर होता है और प्रबलशत्रु का उच्चाटन होता है- कुर्यात् सप्तदशावृत्तं
तथाष्टादशकम् प्रिये।
*-महारण जीतने और शत्रु विनाश के लिए बीस पाठ संकल्प पूर्वक किये जाते हैं।
*- कारागार में बंद लोगों को छुड़ाने के लिए पचीस पाठ संकल्प पूर्वक किये जाते हैं--पंचविंशावर्तनात्।
💐- एक से पचीस पाठ तक आवृत्ति का कामना भेद से वर्णन मिलता है। इसके आगे शतचण्डी का उल्लेख मिलता है।
💐- पाठकर्त्ताको देवी सम्प्रदायमें दीक्षित होनाआवश्यक होता है।केवल शब्द और श्लोक का पढ़ना सप्तशती देवी का अनुष्ठान नहीं होता है। दीक्षा और तन्मयी भावना से फल मिलता है।कलि युग में सामग्री की शुद्धता और मन्त्र की शुद्धता बड़ी समस्या है।यदि ये दोनों मिल जायें तो भी चित्त की शुद्धताऔर स्थिरता आजके युवा पाठकर्त्ताओं में अदृश्य होती जा रही है।व्यवसाय बुद्धि से पाठ करनेवालों के कारण वह फल नहीं मिलता जो अपेक्षित होताहै।
अतः पाठ कर्त्ता ब्राह्मण को ढूंढने में बहुत श्रम लगता है।अच्छे पाठ कर्त्ता यदि ब्रह्मचर्य साधना के साथ शांत चित्त पाठ करें तो वह सब कुछ मिलता है जो संकल्पमें योजित होता है।
व्यक्ति और राष्ट्र की समस्या का समाधान सप्तशती में छुपा हुआ है पर इसे बहुत ढूंढने पर विधि की प्राप्ति होती है।
डॉ कामेश्वर उपाध्याय
अखिल भारतीय विद्वत्परिषद

कवच,अर्गला,कीलक

 Link- https://www.facebook.com/acharyakameshwar/posts/410612237258105

💐 सप्तशतीके भीतर कवच,अर्गला,कीलक 💐
**--आज हम सभी लोग जिस कवच/अर्गला/कीलक को पढ़ते हैं वह बहुत बादमें सप्तशती का अंग बनाया गयाहै।
प्राचीनकाल में लोग सप्तशती केही मन्त्रोंसे कवच,अर्गला
कीलक को पढा करते थे।
ढूंढते ढूंढते एक दिन प्रमाण मिल ही गया।रुद्रयामल में कवच केलिए निर्देश दियाहै--शूलेन पाहि नो देवि से लेकर तैरस्मान् रक्ष सर्वतः तक चार मन्त्र कवच केहैं।येचारोंमन्त्र चतुर्थ अध्याय के हैं और इनसे हवन नहीं होता है।इनका अमोघ प्रभाव जीवन में महसूस होता है।इन चार मन्त्रों का जो भी व्यक्ति अधिकाधिक पाठ करता है वह दीर्घायु होता है।
सर्वस्वरूपे सर्वेशे से लेकर त्वां नता वयं तक के पांच मन्त्र अर्गला हैं।ये ग्यारहवें अध्याय के मन्त्र हैं।
त्वं श्रीस्त्वमीश्वरी से लेकर भुशुण्डिपरिघायुधा तक के दो मन्त्र कीलक के हैं।ये प्रथम अध्याय के मन्त्र हैं।
रुद्रयामल का प्रमाणवचन निम्नवत् है ---
शूलेन सर्वतश्चान्ते कवचं सर्वसिद्धिदम्।
सर्वस्वरूपे श्लोकादि वयमन्तार्गला स्तुतिः।।
त्वं श्रीस्त्वमीश्वरीश्लोका वायुधान्ते च कीलकः ।।
इसका उल्लेख सप्तशतीसर्वस्वम् में किया गया है।
**-- यहां परिश्रम से बचने के लिए उन ११ मन्त्रों को कम्पोज कर नहीं दे पा रहा हूँ।इन मंत्रों को सप्तशती में देखा जा सकता है।
💐*--- इस प्रक्रिया को अपनाने से पाठ करने में मात्र ११ मन्त्र ही पढ़ने पड़ते हैं।इनको पढ़ने के लिए विनियोग की आवश्यकता नहीं पड़ती है।केवल संकल्प करना होता है।
" सप्तशती पाठ के अंगभूत कवच/अर्गला/कीलक का मैं पाठ कर रहा हूँ।"
**********************************
जैसे जैसे आगम का विधान बढ़ता गया देवीमाहात्म्य का पाठ सप्तशती के रूप में बढ़ता गया।आज कवच में सार्द्ध
पंचाशत (५०.१/२) श्लोक हैं। अर्गला में २३ और कीलक में १४ हैं।गुरुकीलकपटल में २३ मन्त्र हैं। इन सभी तथ्यों को मेरे द्वारा सम्पादित सप्तशती में तथ्य के साथ प्रति- पादित किया गया है।
जिन लोगो ने कवच में ५५ या ६० श्लोकों को भरा है वे इस बात से अनभिज्ञ हैं कि वाराहीतंत्र ने कवच की देवियों
का क्रमबद्ध नाम दे रखा है।कवच में ९ दुर्गा, ७ सप्त मातृका और ८१ अंगरक्षिका देवियां हैं।यह क्रमबद्ध सूची
कवच को मानक स्वरूप प्रदान करती है।
अर्गला स्तोत्र के मन्त्रों का प्रयोग किन कार्यों की सिद्धि के लिए किया जाता है इसका विवरण भी वाराही तंत्र में क्रमबद्ध दिया हुआ है।अतः वे दो मन्त्र जो बाद में अर्गला स्तोत्र में जोड़े गये हैं आसानी से चिह्नित हो जाते है।
डॉ कामेश्वर उपाध्याय
अ.भा. विद्वत्परिषद

सप्तशती ( चण्डी ) पाठ का क्रम ।।

  सप्तशती ( चण्डी ) पाठ का क्रम ।।

https://www.facebook.com/acharyakameshwar/posts/414348450217817

💐💐
सम्प्रति सप्तशती पाठ की जो विधि प्रचलित है वह निम्नलिखित क्रम में है --
१-- शापोद्धार,उत्कीलन,मृतसंजीवनी विद्या,सप्तशती शापविमोचन ( इनके मन्त्रों का जप आरम्भ में ही होता है।)
२-- देवीकवचं का पाठ
३-- अर्गलास्तोत्र का पाठ
४-- कीलक स्तोत्र का पाठ
५-- रात्रिसूक्त का पाठ
६-- नवार्णमन्त्रन्यासजप
७-- सप्तशती न्यास
८-- सप्तशती के तेरह अध्यायों का पाठ
९-- उत्तरन्यास में सप्तशती न्यास
१०-- नवार्णमन्त्रन्यासजप
११-- शापोद्धार,उत्कीलन,मृतसंजीवनी( सप्तशतीशाप विमोचन नहीं)
१२--देवीसूक्त का पाठ
१३-- रहस्यत्रय
१४-- क्षमाप्रार्थना
ये चौदह महत्त्वपूर्ण क्रम हैं। इनमें से किसी को छोड़ा नहीं जा सकता।इनके अतिरिक्त अन्य जो उपासना की जाती है वह अधिक होती है जिसका कोई क्रम या अन्त नहीं है।
💐** --- शापोद्धार में मूलमंत्र को आरम्भ और अंत में ७ बार जपा जाता है।मन्त्र निम्नवत् है-- ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं क्रां
क्रीं चण्डिके देवि शापानुग्रहं कुरु कुरु स्वाहा।( यह मन्त्र थोड़े पाठभेद के साथ भी मिलता है।)प्राचीनप्रति से इसे लिया है।
उत्कीलन मन्त्र आरम्भ और अंत में २१ बार जपा जाता है।मन्त्र निम्नवत् है--ॐ श्रीं क्लीं ह्रीं सप्तशति चण्डिके उत्कीलनं कुरु कुरु स्वाहा।
मृतसंजीवनी मन्त्र आरम्भ और अंत में ७ बार जपा जाता है।मन्त्र निम्नवत् है-- ॐ ह्रीं ह्रीं वं वं ऐं ऐं मृतसंजीवनि विद्ये मृतमुत्थापयोत्थापय क्रीं ह्रीं ह्रीं वं स्वाहा।
सप्तशती शाप विमोचन पाठ के आरम्भ में किया जाता है
अंत में नहीं। मन्त्र निम्नवत् है-- ॐ श्रीं श्रीं क्लीं हूं ॐ ऐं क्षोभय मोहय उत्कीलय उत्कीलय उत्कीलय ठं ठं ।
उत्तर पूजन पाठ समाप्ति के बाद शुरू होता है और इसमें सप्तशती न्यास और नवार्ण न्यास जप के बाद पुनः शापोद्धार,उत्कीलन,मृतसञ्जीवन मन्त्र का जप होता है।
इसके बाद देवीसूक्त का पाठ करके तीनों रहस्यों का पाठ किया जाता है।अंत में क्षमापनस्तोत्र का पाठ कर साष्टांग प्रणाम निवेदित कर पाठ पूर्ण किया जाता है।
पाठ की यह पूर्ण विधि है। इसमें अन्य प्रकार के पाठों को बढाने छूट है पर इसे कम नहीं किया जा सकता।अन्य पाठ को बढानेका आग्रह नहीं किया जा सकता।पाठकर्त्ता
देवी उपासना के अन्य स्तोत्रों को भी पढ़ सकता है।पर वे स्तोत्र या मन्त्र सप्तशती के अंग नहीं होते हैं।
डॉ कामेश्वर उपाध्याय
अखिल भारतीय विद्वत्परिषद



Saturday, 4 September 2021

Memory

 स्मरणशक्ति


योगसूत्र का कथन है कि वीर्यशुद्धि से स्मृति दृढ़ होती है । योगमार्ग पर आगे बढ़ने पर पिछले जन्मों और दूसरे लोगों के मन की बातें भी पता चलने लगती है । टेलीपैथी जागने लगती है ।
किन्तु योगसूत्र का यह भी कथन है कि स्मृति एक दोष है,मोक्ष में बाधक है । परन्तु जानबूझकर स्मृति नष्ट करने का प्रयास नहीं करना चाहिये ।
शीर्षासन,शुद्ध आहार,आदि सहित प्राणायाम करने से स्मृति शुद्ध होती है । शुद्ध का अर्थ है अनावश्यक बातें स्वतः भूलना और आवश्यक बातें याद रहना ।
देशी गाय का दूध,फलाहार आदि सहायक हैं । भैंस के दूध से मैं दूर रहता था । आयुर्वैदिक औषधि सारस्वतारिष्ट का बचपन से ही मैं नियमित सेवन करता था ।
Photographic memory उच्च स्तर की देन है जिसका सम्बन्ध सर्जनात्मक कल्पनाशक्ति ( Creative Imagination) से है । सिद्धासन लगाकर आँख बन्द करके पुस्तक में पढ़ी हुई चस्तुओं को देखने का अभ्यास करता था । अच्छा साहित्यकार सर्जनात्मक कल्पनाशक्ति द्वारा रचना करता है तो अच्छे पाठक को उसी पद्धति से पढ़ना चाहिये ।
ऑडियो और विजुअल दोनों माध्यमों द्वारा पढ़ने +देखने पर स्मरणशक्ति बढ़ती है । यही कारण है कि पुराने युगों में गुरुजी बच्चों को बोलकर पाठ करते हुए पढ़ने की आज्ञा देते थे,अब म्लेच्छों की शिक्षापद्धति हावी है ।
छात्रावस्था में कोई बात याद करनी पड़ती थी तो दो तकनीकों का प्रयोग करता था — उस बात को टेपरिकॉर्डर में रेकर्ड करके पुस्तक पढ़ते हुए बारम्बार सुनता था,और सोते समय टेपरिकॉर्ड चलाकर सो जाता था । प्रयास करता था कि टेपरिकॉर्ड कई घण्टों तक चलता रहे । उतना लम्बा कैसेट कहीं मिलता नहीं था,अतः टेपरिकॉर्ड के कैसेट के मोटर का वोल्टेज कम करके उसकी गति घटाकर उसमें रेकर्ड करता था,चार−पाँच घण्टों तक टेप चलता था — उससे रेकर्ड की गुणवत्ता घटती थी परन्तु काम चल जाता था । सोनी कम्पनी का बड़ा टेपरिकॉर्डर पढ़ने में सहायक था जो लालबहादुर शास्त्री जी की कैबिनेट में रेलमन्त्री जी ने दिया था । बाद में नेपाल से सोनी कम्पनी का पॉकेट टेपरिकॉर्डर खरीदा जिसमें स्पीड घटाने का रेगुलेटर था । दूसरे टेपरिकॉर्डरों में मोटर के पॉवर सप्लाई में रजिस्टर लगाकर स्पीड घटाता था ।
निरर्थक बातों और कुसङ्ग से दूरी तथा तनाव से मुक्ति,आदि स्मरणशक्ति बढ़ाती हैं ।
चन्द्रमा की ग्रहशान्ति स्मरणशक्ति बढ़ाती हैं । कुण्डली में अन्य कोई प्रबल ग्रह चन्द्रमा को प्रभावित कर रहा हो तो उसकी शान्ति भी आवश्यक है । चन्द्रमा मन के स्वामी हैं । कामवासना स्मरणशक्ति का सबसे बड़ा शत्रु है । अन्य शत्रु हैं क्रोध आदि पाप ।
जितनी इन्द्रियाँ होती हैं उतने प्रकार की स्मृतियाँ होती हैं,परन्तु वे सब ऐन्दिक स्मृतियाँ हैं । उन सबसे ऊपर है मन की शक्ति जिसपर यह लेख है । मन ऐन्दिक स्मृतियों का भी स्वामी है और अतीन्द्रिय शक्तियों का भी ।




Friday, 20 August 2021

Kameshwar Upadhyaya Important Link 2

 https://www.facebook.com/acharyakameshwar/posts/383972086588787

देहली लंघन 

** घर , मन्दिर या पवित्र कार्यस्थल में प्रवेश के समय देहली को प्रणाम कर अन्दर प्रवेश करना चाहिये।मुख्य द्वार के चौखट को देहली कहते हैं।चौखट बाहरी परिवेश और घर के परिवेश को अलग करती है।घर की लक्ष्मी और शुभ ऊर्जा को बाहर फैलने से रोकती है।आज तो लोग देहली बनाना ही भूल गये हैं। अब चौखट की जगह त्रिखट दरवाजे बन रहे हैं।

     देहली को सूर्योदय से पूर्व जल से धोने की व्यवस्था होती थी। विशेष अवसरों पर उसके ऊपर पुष्प अक्षत कुमकुम चढ़ाया जाता था -- 

अशून्या देहली कार्या प्रातःकाले विशेषतः।

पाद  स्पर्शनं  तत्र  असम्पूज्य  च  लंघनम्।।मा.पु.३२/४५

मन्दिर हो या घर देहली के ऊपर पैर रख कर खड़ा होना अनेक प्रकार से अशुभकारी माना जाता है। देहली को लांघ कर भीतर या बाहर आना जाना होता है।घर के भीतर बुहार कर कूड़े को देहली के पास ला कर उठाया जाता है।

** देहली न भीतर होती है न बाहर।यह मध्य में होती है।नरसिंह भगवान ने हिरण्यकशिपु को देहली पर ही मारा था।

** संसद भवन के इसी प्रवेश द्वार को आस्थावान लोग

प्रणाम कर अन्दर प्रवेश करते हैं।

** देहली पर रखा दीप घर और बाहर दोनों को प्रकाशित करता है।

** देव द्वार की देहली पर माथे का कुमकुम जब स्पर्श करता है तब देव कृपा होती है।

** क्रोध पूर्वक घर की देहली का कभी भी उल्लंघन नहीं करना चाहिए।

** शीर्ष चौखट(ऊपर वाला चौखट) द्वार देव का स्थान होता है।इसके मध्य में लोग ऐसे मन्त्र को लिखते हैं जो घर में बाहरी अशुभ को प्रविष्ट होने से रोकता है जैसे--

इत्थं यदा यदा बाधा दानवोत्था भविष्यति।

तदा तदाsवतीर्याहं करिष्याम्यरि संक्षयम् ।।

**

देहली टूटने न पाये, कोई इसका उल्लंघन न कर सके चाहे यह देश की हो या घर की।   **

    डॉ कामेश्वर उपाध्याय

=====================================

https://www.facebook.com/acharyakameshwar/posts/385091079810221

निवास योग्य देश और स्थान 

**-पीढी दर पीढ़ी बसने के लिए (घर बनाते समय) चार चीजों का अवश्य ध्यान देना चाहिए-जहाँ आप बसने जा रहे हैं वहाँ संकटकाल में ऋण देने वाला,भय से रक्षा करने वाला,यज्ञ धर्म कराने वाला श्रोत्रिय तथा सजला,सदानीरा नदी है कि नहीं?जहाँ ये चार चीजें न हों वहाँ रहना विपत्ति का कारक होता है--

तद्देशे  नैव वस्तव्यं  यत्र  नास्ति  चतुष्टयम्।

ऋणदाता भयत्राता श्रोत्रियः सजला नदी।।

      विदेशों में जा कर बसने वालों को विशेष ध्यान देना चाहिए कि कहीं वे विपत्ति के मुहाने पर तो नहीं खड़े हो रहे है? नदी के तट पर,पर्वत की चोटी पर और शत्रु की सीमा के पास जाकर बसने वाला अपना भविष्य नष्ट कर लेता है।

जो विचार पूर्वक अपनी पहचान और आवास को प्रकट करता है वह भविष्य को जानने की क्षमता रखता है।राष्ट्र भंग कहीं भी कभी भी होता है,हो सकता है पर उसके आगमन को, उसके पद चाप को सुन लेने वाला विपत्ति जयी होता है।

जो घर में रहते हुए प्रतिदिन शत्रुओं के सर्वनाश के लिए यज्ञ करता रहता है वह देश भंग में भी अविचलित रहता है तथा तीन वर्षों में अपने संकल्प को सिद्ध कर लेता है--

ये मत्त: प्रत्यक्षम् परोक्षम् वा द्विषन्ति तेषां  सर्वेषां द्विषाम् विनाशाय-----। 

सत्संकल्प प्रतिदिन लेना चाहिए।प्रतिदिन अपने साम्राज्य का निर्माण करना चाहिये।आईये मिलकर सत्संकल्प लें कि हम अपनी समस्त योग्यताओं का आकलन करके, एक साथ मिलकर,सूर्य की तरह गगन मध्य चढ़ते जाएंगे।

राष्ट्रभंग महान विपत्ति होता है।उसमें हिमालय की तरह अडिग और समुद्र की तरह गम्भीर रहते हुए व्यवहार करना चाहिए।

डॉ कामेश्वर उपाध्याय