Sunday, 26 January 2020

ज्ञान का शार्टकट :—

ज्ञान का शार्टकट :—
जिन लोगों ने पिछले जन्मों में तपस्या द्वारा तामसिक और राजसिक वृतियों को वश में कर लिया वे वर्तमान जन्म में आरम्भ से ही बिना तप के ध्यानयोग के योग्य रहते हैं । किन्तु आजकल बहुत से धूर्तों ने फैशन बना लिया है योग से यम−नियम−आसन−प्राणायाम−प्रत्याहार को निकाल कर सीधे ध्यान−समाधि का व्यापार करने का । कुछ लोग आसन का प्रचार भी करते हैं तो केवल शारीरिक व्यायाम की तरह ।
सीधे ध्यान−समाधि वाले कलियुगी महापुरुषों में सबसे प्रसिद्ध हैं विवेकानन्द जी जो डॉक्टर के मना करने पर भी अन्तिम समय तक मछली खाने का लोभ नहीं त्याग सके । उनके गुरु ने उनको दीक्षा नहीं दी,वरना स्वामी विवेकानन्द परमहंस कहलाते । ब्रिटिश राज द्वारा मछुआरों पर टैक्स के विरोध में आन्दोलन करने वाली जमीन्दारनी ने जिस मछलीखोर मठ की स्थापना की थी उसके महन्थ थे स्वामी रामकृष्ण परमहंस,जिनमें पूर्वजन्म की कुछ सिद्धि थी जिस कारण स्वामी तोतापुरी ने उनको परमहंस की दीक्षा दी किन्तु मछलीमठ के वातावरण में पुनः मांसाहारी बन गये । स्वामी विवेकानन्द को भारत में किसी ने नहीं पूछा तो अमरीका−इंग्लैण्ड में मछली खाकर गोमांस खाने वालों को बिना जप−तप वाला डायरेक्ट−ध्यान सिखाकर प्रसिद्धि बटोरने लगे ।
म्लेच्छों को ऐसा ही मार्ग चाहिये जिसमें भोग पर प्रतिबन्ध न हो और योग भी मिलता रहे!कुण्डली में भाषण का राजयोग था जिस कारण प्रसिद्धि मिली । ऐसे ही दूसरे महापुरुष थे योगी की ऑटोबॉयोग्राफी वाले जिन्होंने बिना जप−तप वाला डायरेक्ट−ध्यान का प्रचार किया । आजकल ऐसे बहुत से डबलश्री टाइप के “सुगम” महायोगी हैं । म्लेच्छों और उनके भूरे चाकरों की मीडिया और उनके बुद्धिट्यूटों ने ऐसे ही “सुगम” योग का प्रचार किया,महर्षि पतञ्जलि के तरीके को इनलोगों ने जानबूझकर सुगम बनाया ताकि अधिकाधिक चेले मूँड सकें ।
कृपया ऐसे लोगों के बारे में मेरे पन्ने पर कोई प्रश्न न पूछें । मेरी औकात नहीं है कि म्लेच्छों और उनके भूरे चाकरों के प्रबल प्रचारतन्त्र से लोहा ले सकूँ । अभी सौमित्र कुमार झा को अमित्र किया है जिन्होनें चैटबॉक्स में ऐसी बकवास की क्योंकि सार्वजनिक पन्ने पर उनके प्रिय महावतार बाबा पर कुछ भी बतलाने से मैंने मना किया था । महावतार बाबा और उनके शिष्य असली थे या नकली यह महत्वपूर्ण नहीं है,महत्वपूर्ण यह है कि महर्षि पतञ्जलि के कठिन योगमार्ग से घबड़ाकर आप शार्टकट ढूँढना क्यों चाहते हैं?
महर्षि पतञ्जलि का योगमार्ग कठिन लगे तो उसका चतुर्थांश ही करे,जितनी क्षमता हो उतना ही करें,किन्तु बिना जप−तप वाले डायरेक्ट−ध्यान से बचें । ऐसे सारे कलियुगी योगी न केवल महर्षि पतञ्जलि के योगमार्ग से यम−नियम−आसन−प्राणायाम−प्रत्याहार को निकाल कर योग का कबाड़ा करते हैं,बल्कि जब इन नकली योगियों के मायाजाल को भेदकर भीतर झाँकेंगे तो उनके रहन−सहन खान−पान और “सत्सङ्ग” में वेदविरोध तथा ब्राह्मण−विरोध दिख जायगा जिसे ये लोग छुपाने का पूरा प्रयास करते हैं । महावतार बाबा असली थे या नकली यह जानकर आप क्या करेंगे?वे तो आपलोगों से जान बचाने के लिये ही हिमालय के एकान्त में चले गये थे,उनकी शान्ति भङ्ग न करें । आज भी ७२००० सिद्ध व्यक्ति हैं,किन्तु उनको ढूँढने का प्रयास न करें,वे मिल भी गये तो कुछ नहीं मिलेगा क्योंकि बिन ईशकृपा के कोई शार्टकट काम नहीं देगा,और स्वयं अपने प्रयास से ही ईशकृपा के योग्य बनना पड़ता है ।
“क्रियायोग” का अर्थ होता है यम−नियम−आसन−प्राणायाम−प्रत्याहार आदि तपस्या की “क्रिया” द्वारा असली योग अर्थात् धारणा−ध्यान−समाधि की अर्हता प्राप्त करना । “क्रियायोग” से तपस्या की असली क्रिया को निकाल कर तपहीन नकली “क्रियायोग” वाले म्लेच्छप्रेमी योगी की ऑटोबॉयोग्राफी से योग नहीं सीख सकेंगे । जो लोग महर्षि पतञ्जलि के योगमार्ग के योग्य नहीं हैं उनके लिये विवेकानन्द जी और योगानन्द जी ही बेहतर हैं,भारतीयों के लिये महर्षि पतञ्जलि का मार्ग उचित है जिसकी जानकारी मछलीखोर वेदान्तियों के प्रवचन में नहीं मिलेगी,उसके लिये सर्वोत्तम ग्रन्थ है गीताप्रेस की “पातञ्जल योग प्रदीप” (स्वामी ओमानन्द तीर्थ के हिन्दी भाष्य सहित जिसमें महर्षि वेदव्यास के योगभाष्य का सारांश भी है,केवल महर्षि पतञ्जलि के मूल योगसूत्र तथा उसपर महर्षि वेदव्यास के योगभाष्य को समझने का प्रयास करें और स्वामी ओमानन्द तीर्थ की अतिरिक्त बातों को पढ़ें पर अधिक महत्व न दें)। योग नहीं भी करना है और केवल भाषणबाजी के लिये जानकारी चाहिये तब भी यही ग्रन्थ बेहतर है ।
किन्तु राजभोग लगाते हुए आध्यात्मिक गुरु बनना है तो स्वामी विवेकानन्द के सारे भाषण नेट पर मुफ्त में मिल जायेंगे,भाषणयोग में सिद्धपुरुष थे । किन्तु आपकी कुण्डली में वैसा भाषणयोग नहीं होगा तो अमरीका−इंग्लैण्ड में चेले नहीं मूँड सकेंगे ।
विवेकानन्द जी और योगानन्द जी के बारे में ऐसा पोस्ट मैं नहीं डालना चाहता था क्योंकि बहुत से अन्धभक्तों को बुरा लग जायगा जिनको योग नहीं सीखना है फिर भी ऐसे योगियों का प्रचार करते हैं ।
सौमित्र कुमार झा अकेले नहीं हैं,पिछले दो दिनों में आइडिल−क्यूरियोसिटी वाले अनेक लोगों ने इस तरह के सन्देश भेजे हैं जिस कारण मुझे यह पोस्ट डालना पड़ा है । मैंने कई बार लिखा है कि कलियुग से पहले के लोगों के बारे में ही मुझसे बात करें । कलियुग में कोई व्यक्ति कितना भी महान क्यों न हो — यदि शार्टकट महानता का मार्ग दिखायें तो मेरे पन्ने पर चर्चा न करें ।
पोथी पढ़ने से ज्ञान नहीं मिलता । पहले अपने पापों को नष्ट करना पड़ता है जो प्रवचन सुनने या देने से सम्भव नहीं है ।
———————————————
महर्षि पतञ्जलि के योगमार्ग से यम−नियम−आसन−प्राणायाम−प्रत्याहार को निकाल कर योग का शार्टकट अगले पोस्ट में बतलाऊँगा जिसे महर्षि पतञ्जलि के योगमार्ग का विकल्प बनायेंगे तो स्वयं को नष्ट करेंगे और यदि इस शार्टकट को महर्षि पतञ्जलि के योगमार्ग में प्रवेश की योग्यता अर्जित करने का साधन समझेंगे तो लाभ होगा । इस पद्धति के मूल स्रोत तो स्वयं महर्षि पतञ्जलि ही हैं जिन्होंने “चतुर्थ प्राणायाम” का उल्लेख किया परन्तु पद्धति नहीं बतायी क्योंकि पद्धति व्यक्ति के अनुसार बदलती है । आज से ७९ वर्ष पहले बदरिकाश्रम के शङ्कराचार्य जो बने थे उन्होंने महेश श्रीवास्तव जी को उनकी क्षमता के अनुसार एक सुगम पद्धति बतायी जिसे महेश जी ने धन और यश का साधन बना लिया और महर्षि बन बैठे । बदरिकाश्रम के उन्ही शङ्कराचार्य महाराज की सुगम पद्धति का विस्तृत वर्णन अगले पोस्ट में करूँगा जो सबके लिये लाभप्रद होगा ।
महर्षि पतञ्जलि का “चतुर्थ प्राणायाम” सबके लिये नहीं है,केवल उनके लिये है जिन्होंने पूर्वजन्म में क्रियायोग सम्पन्न कर लिया ।



Monday, 20 January 2020

Important Notes

ॐ" प्रणव कहलाता है और सर्वोच्च सत्ता का वाचक है | वैदिक छन्दों को मन्त्र बनाने के लिए आरम्भ में "व्याहृति जोड़ते हैं जिसमे "ॐ" भी रहता ही है, ऐसे ॐ को न्यूङ्ख कहते हैं |

====================================

निम्नोक्त पढ़े और करें, दृष्टि ही नहीं सुधरेगी , बहुत से अन्य लाभ भी होंगे | शीर्षासन से ताजा रक्त मस्तिष्क में जाता है, किन्तु आधे मिनट से आरम्भ करके प्रतिदिन आधा मिनट बढ़ाना चाहिए, इतना अधिक न करें कि हर दिन न कर सकें, क्योंकि किसी भी दिन छोड़ने से क्षति होती है | खाली पेट शीर्षासन करना चाहिए | दीवाल से लगकर करने से लाभ में कोई कमी नहीं होगी | हरी सब्जियां और ताजे सस्ते फल खाएं | चावल छोड़कर रोटी दोनों समय खाएं | विटामिन- A वाली सब्जियां खाएं , विटामिन-A की एलोपैथी वाली दवा न लें (उसमें मांसाहारी और अशुद्ध पदार्थ रहते हैं) | सात्विक भोजन, न्यूनतम मिर्च-मसाले और न्यूनतम नमक, देशी गाय का दूध घी | समय पर सोना-जागना | किसी भी स्थिति में दिन में न सोयें | नियमित रूप से टहलना, भारी व्यायाम से बचें | कुछ दिनों तक उपरोक्त दिनचर्या के पश्चात प्राणायाम आरम्भ करें, विधि मेरे कुछ सप्ताह पीछे के एक लेख में है | गीताप्रेस का "पातंजल-योग-प्रदीप" पढ़ें, आसन के लिए हिन्द पॉकेट बुक्स का दामोदर सातवलेकर वाला "योगासन" भी बहुत अच्छा ग्रन्थ है | यदि इन सामान्य तरीकों से दृष्टि में सुधार न हो तो इसका अर्थ है ग्रह बहुत बुरा है, तब कुण्डली देखकर ग्रहशान्ति करनी पड़ेगी | किन्तु तब भी उपरोक्त दिनचर्या न त्यागे, क्योंकि त्यागने पर मन्त्र या रत्न से भी ग्रहशान्ति नहीं हो सकेगी |
==============================================


आयु घटती है और सभी देवी-देवताओं से दूरी बढ़ती है, आसुरी प्रवृत्ति बढ़ती है क्योंकि असुर दिन में सोते हैं |

==============================================================

मैं जितने भी शाण्डिल्य गोत्र वालों को जानता हूँ वे सब के सब सामवेद की कौथुम शाखा के हैं, इससे अधिक मैं नहीं बता सकता |

============================
पाठ की गति बढ़ायें ।

जिह्वा न हिले,मन की आँख से अक्षरों को सामने से उड़ते हुए पास आकर सिर के ऊपर से पीछे जाते हुए देखने का प्रयास करें - इसे मानसिक जप कहते हैं जो सर्वोत्तम फल देता है ।


जिह्वा हिले पर ध्वनि न निकले तो उपांशु जप है,उसमें आधा फल है ।

ध्वनि निकले तो चौथाई फल ।

दूसरों को कष्ट हो,जैसे कि लाउडस्पीकर के प्रयोग से,तो ऋणात्मक फल ।


====================
Chandogi Brahman


प्रारब्ध के पाश में रहने वाले को पशु कहते हैं,
उस पाश को पुरुषार्थ द्वारा जो तोड़े उसका मन उषा से पूरित होता है,वही मनुष्य है ।

Wednesday, 11 September 2019

Sandhya Vandan


पारस्करगृह्यसूत्रप्रोक्ता-----
***
💐💐अथ संक्षिप्त सन्ध्या पद्धति:💐💐***
*-स्नानकर शुद्धवस्त्र धारणकर आसन पर पूर्वाभिमुख या उत्तराभिमुख (सायंसन्ध्यामेंपश्चिमाभिमुख)बैठकरअपनी शुद्धि करें।

*
💐पवित्रीकरण-
ॐअपवित्र: पवित्रो वा सर्वावस्थां गतो$पि वा।
य: स्मरेत् पुंडरीकाक्षं स बाह्याभ्यन्तरः शुचि:।।
(
मन्त्र बोलते हुए अपने सिरपर दाहिने हाथसे जल छोड़ें)
*
💐 आचमन- "ॐ केशवाय नमः,ॐ नारायणाय नमः,
ॐ माधवाय नमः" बोलते हुए तीन बार जल पियें।
*
💐 संकल्प--अमुक गोत्रोत्पन्न:----------अमुक ---------नामा$हं मम उपात्तदुरितक्षयपूर्वकम् श्रीपरमेश्वरप्रीत्यर्थं
प्रातः/मध्याह्न/सायंसंध्याकर्म करिष्ये।।(मैं ---गोत्र उत्पन्न -------अमुक नाम स्वअर्जित पापक्षयपूर्वक श्रीपरमेश्वर की
प्रीति के लिए प्रातः/मध्याह्न या सायं संध्या उपासनकर्म कर रहा हूँ।)
*
💐 प्राणायाम- पूरक, कुम्भक और रेचक प्राणायाम को तीनबार करें।श्वास को खींचते,रोकते और निकालते समय तीन बार तेजीसे निन्मलिखित मन्त्रको जपने का अभ्यास करें-- ॐ भू: ॐ भुवः ॐ स्व:ॐ मह: ॐ जन:ॐतप: ॐ सत्यं ॐ तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् ॐआपो ज्योती रसो$मृतं ब्रह्म भूर्भुवःस्वरोम्।।
*
💐 उत्क्षेपण--( यह अनिवार्य अंग नहीं है।इसे अन्यत्र सूर्योपस्थान कहा गया है।इसमें ४ वैदिक मन्त्र हैं।)
*
💐 गायत्रीमंत्र जप -- समय की उपलब्धता के अनुसार १०८ , २८ या १० बार जप करें--
ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्।।
*
💐 प्रदक्षिणा- अपने स्थान पर खड़ा हो कर प्रदक्षिणा कर प्रणाम करें।
*
💐 विसर्जन-- " गच्छ देवि! यथा सुखं " बोल कर अक्षत या पुष्प पृथ्वी पर छोड़ कर आसन के पास जल गिरा कर दोनों पलकों पर लगा कर पूर्णता करें।।इति।।
।। अखिल भारतीय विद्वत्परिषत् ।।
💐💐 वक्तव्य---- बहुत सोच विचार कर अनेक विद्वानों से विमर्श कर मूल तत्त्व का ग्रहण कर इसे आज पहली बार प्रकाशित करने का साहस किया गया है।प्रसीदतु भगवान्! नारायण: ।।


Wednesday, 1 May 2019

सावित्री मन्त्र प्राणायाम (अगर तीन सावित्री मन्त्र सम गति से श्वास लेने मे समस्या हो तो एक या दो सावित्री मन्त्र लिया लिया जा सकता है)

प्राणायाम पर अभी एक प्रश्न आया है —
“अगर तीन सावित्री मन्त्र सम गति से श्वास लेने मे समस्या हो तो एक या दो सावित्री मन्त्र लिया लिया जा सकता है, एक सावित्री मंत्र लेने मे 4 से 5 सेकण्ड का समय लग जाता है”।
उत्तर =
सामान्य तरीके से मन्त्र पढ़ेंगे तो अधिकांश लोग प्राणायाम कर ही नहीं पायेंगे । सही विधि द्रुतपाठ की है,आँख बन्द करके मन्त्र के एक−एक अक्षर को द्रुतगति से सामने से उड़कर आते और सिर के ऊपर से पीछे जाते हुए देखना,किन्तु हर अक्षर स्पष्ट दिखना चाहिये । मन को पूर्णतया एकाग्र करने से ऐसा सम्भव है । मानसिक जप की यह सही विधि है जो जप की सर्वोत्तम विधि है । प्राणायाम के अलावा अन्य किसी जप में भी इसी विधि का प्रयोग करना चाहिए । सिद्धि हो जाने पर ‘मन्त्रदर्शन’ होने लगता है और मन्त्र अपने रङ्ग आदि विभिन्न लक्षणों का भी स्वतः दर्शन देने लगते हैं ।
सामान्य मनुष्य को औसतन एक मिनट में एक प्राणायाम करना चाहिए,अर्थात् वाम वा दक्षिण किसी नासिका से तीन−तीन करके पूरक अन्तःकुम्भक रेचक बाह्यकुम्भक मे कुल १२ सावित्री मन्त्र । अतः पाँच सेकण्ड में एक सावित्री मन्त्र । श्वास की कठिनाई हो तो गति कुछ बढ़ायी जा सकती है,एक मिनट के स्थान पर ५४ सेकण्ड में एक प्राणायाम,अर्थात् साढ़े चार सेकण्ड में एक सावित्री मन्त्र । यम नियम आसन आदि सहित आहार−विहार की शुद्धि के प्रयास करते रहने पर ही प्राणायाम की क्षमता मिलेगी । प्राणायाम की क्षमता नहीं है तो क्षमता अर्जित करें,न कि मन्त्र के अक्षरों या संख्या से छेड़छाड़ । प्राणायाम योग का चौथा चरण है,पहले तीन चरणों यम नियम आसन के अभ्यास के उपरान्त ही चौथे चरण की क्षमता मिलेगी ।

Source- https://www.facebook.com/vinay.jha.906?ref=br_rs


Comment

पाठ की गति बढ़ायें ।

जिह्वा न हिले,मन की आँख से अक्षरों को सामने से उड़ते हुए पास आकर सिर के ऊपर से पीछे जाते हुए देखने का प्रयास करें - इसे मानसिक जप कहते हैं जो सर्वोत्तम फल देता है ।


जिह्वा हिले पर ध्वनि न निकले तो उपांशु जप है,उसमें आधा फल है ।

ध्वनि निकले तो चौथाई फल ।

दूसरों को कष्ट हो,जैसे कि लाउडस्पीकर के प्रयोग से,तो ऋणात्मक फल ।

Tuesday, 16 April 2019

Vinay Jha Important Link


प्राणायाम की सही विधि
https://www.facebook.com/story.php?story_fbid=1198396710171631&id=100000039405456

https://www.facebook.com/vinay.jha.906/posts/2412682558743034
https://www.facebook.com/vinay.jha.906/posts/1679441032067194




सावित्री मन्त्र प्राणायाम (अगर तीन सावित्री मन्त्र सम गति से श्वास लेने मे समस्या हो तो एक या दो सावित्री मन्त्र लिया लिया जा सकता है)
https://www.facebook.com/vinay.jha.906?ref=br_rs


गीता का उपदेश - Kaam 
https://www.facebook.com/story.php?story_fbid=1277285332282768&id=100000039405456



ज्योतिष 
https://www.facebook.com/story.php?story_fbid=1253550361322932&id=100000039405456
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1221695634508405&id=100000039405456


ग्रह शांति 
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1250512921626676&id=100000039405456


अम्बेडकर 
https://www.facebook.com/story.php?story_fbid=1242308799113755&id=100000039405456



वैदिक परम्परा में मांसभक्षण
https://www.facebook.com/story.php?story_fbid=1218345401510095&id=100000039405456



राम और रावण —
https://www.facebook.com/vinay.jha.906/posts/3141484282529521



मंत्र शक्ति 
https://www.facebook.com/vinay.jha.906/posts/1313461435331824?comment_id=1316677935010174&hc_location=ufi

ब्राह्मण

रक्तदान :--

समगोत्री विवाह के परिणाम



अम्बेडकर जी ने स्वतन्त्रता संग्राम का बहिष्कार किया

अम्बेडकर जी ने स्वतन्त्रता संग्राम का बहिष्कार किया और केवल जाति के लिए हिन्दुओं से लड़ें , जब साइमन कमीशन का विरोध पूरा देश कर रहा था तब वे साइमन कमीशन के लिए बॉम्बे-प्रेसीडेंसी-कमिटी में मनोनीत होकर कार्य कर रहे थे, ब्राह्मणों की पैरवी और धन से पढ़े-लिखे , किन्तु मनुस्मृति के पाश्चात्य गलत अनुवाद को प्रामाणिक मानकर हिन्दू धर्म और समाज का ही विरोध करने लगे, संस्कृत सीखने का प्रयास तक नहीं किया किन्तु वेदों और मनुस्मृति पर पाश्चात्यों के विचार पढ़कर अपने लेख लिखते थे, अंग्रेजों की चाल के अनुसार दलितों के लिए पृथक electorate की माँग की (उन संसदीय क्षेत्रों में केवल दलित ही वोट कर सकते थे, अतः शेष हिन्दुओं से उनका अलगाव और वैमनस्य हो जाता) जिसे गान्धी जी ने उससे भी दोगुनी आरक्षित सीटें घूस में देकर रुकवाया और जब जिन्ना ने पाकिस्तान के लिए कठोर रुख अपनाया तो अंग्रेजों के सिखाने पर अम्बेडकर जी ने दलितों के लिए पृथक माँग कर दी (यह बात अब कोई इतिहासकार नहीं लिखता), यद्यपि अधिकाँश दलित अम्बेडकर जी को जानते भी नहीं थे, किन्तु अंग्रेज अम्बेडकर जी की यह माँग झट मान लेते |
आजकल बहुत से अम्बेडकरवादी झूठ बोलते हैं कि अम्बेडकर जी ने 1947 की आज़ादी का विरोध नहीं किया था :-- अम्बेडकर ने स्वयं लिखा था -- " “It has been said that Indian swaraj will be the rule of the majority of the majority community, i.e. the Hindus...There could not be a greater mistake than that. If it were to be true, I for one would refuse to call it swaraj and would fight it with all the strength at my command, for to me Hind Swaraj is the rule of all the people, is the rule of justice" -- जिसका अर्थ था कि लोकतान्त्रिक चुनाव द्वारा बहुमत के निर्णय को वे हिन्दुओं का राज मानते थे अतः बहुमत पर आधारित लोकतन्त्र के विरोधी थे, जिस कारण गान्धी-नेहरु ने उन्हें संविधान-निर्माण में प्रमुख भूमिका देकर मनाया, गान्धी जी और उनके चेलों ने देश को बचाने के लिए अम्बेडकर जी से समझौता करके उनको संविधान-सभा की ड्राफ्टिंग कमिटी का अध्यक्ष बना दिया और क़ानून मन्त्री भी बनाया ; ओहदा मिलने पर भारत की आज़ादी के प्रति अम्बेडकर जी के रुख में भी नरमी आ गयी किन्तु हिन्दुत्व का विरोध करते रहे और अन्ततः बौद्ध बन गए और लाखों को बनाया |
जो बौद्ध बन गए उन्हें हिन्दुओं के धर्मग्रन्थ मनुस्मृति जलाने का अधिकार कैसे है ?-- अम्बेडकर जी के ही संविधान और क़ानून के अनुसार यह सम्प्रदायवाद और कानूनन अपराध है !!
छूआछूत का वास्तविक इतिहास कुछ और है -- इस्लामी राज में जो जातियाँ बनीं उनका दोष हिन्दुओं पर थोपा गया | मनुस्मृति में "वर्ण" को "जाति" पढ़ा गया | अम्बेडकर जी ने गान्धी जी के प्रति घृणा और अपमान भरे शब्दों का प्रयोग किया, गाँधी जी को वे जातिवादी कहते थे ! "दलित" शब्द अंग्रेजों की खोज थी - "डिप्रेस्ड" का अनुवाद | जातिप्रथा हिन्दुत्व के पतन और गुलामी के काल की परिघटना है, किन्तु अंग्रेजों की चाल में फंसकर अम्बेडकर जी ने समूचे सनातन धर्म को ही नकार दिया, प्राचीन वैदिक दर्शन को समझने का प्रयास नहीं किया जिसमें कहीं भी जातिवाद नहीं था | अम्बेडकर को मेधावी कहने वाले छुपाते हैं कि 1913 में PG करने गए तो 1917 में Ph.D. कर लेते, किन्तु 1927 में Ph.D. की डिग्री ले पाए -- तीसरे प्रयास पर !! अंग्रेजों का क़ानून भारत पर थोपा -- यही "मेधा" थी | पाश्चात्य पद्धति की शिक्षा में 'तीव्रबुद्धि' के थे, भले ही दो साल की थीसिस में एक युग लग जाए |
मूर्खों को मिर्ची लगेगी तो लगे, सत्य तो सत्य ही रहेगा | कई पीढ़ियों तक आरक्षण के बावजूद कभी भी आरक्षित सीटें भर नहीं पातीं -- क्या मेधा है !! आरक्षित सीटें नहीं भर पातीं इसके लिए और कितने पुश्तों तक मनुवाद को गरियायेंगे ? हाल की UPSC सिविल सर्विस परीक्षाओं में ब्राह्मणों को 4% सीटें ही मिलीं हैं जो आबादी में भी उनके हिस्से से कम है, 75% सीटें OBC दबा लिए (षड्यन्त्र ?), SC की सीटें इस बार भी नहीं भर पायीं | जाहिर है कि कब्जा OBC का है जिसमें अधिकाँश बड़े पूँजीपति हैं, राज उनका है | किन्तु सारा दोष ब्राह्मणों और मनुस्मृति का है, जबकि मनु महाराज स्वयं ब्राह्मण नहीं थे !! वेदव्यास जी ने बहुत पहले लिख दिया था कि कलियुग में वेद और ब्राह्मण का अपमान होगा |
इतना जातिवाद करके भी अम्बेडकर जी कभी लोक सभा का चुनाव जीत नहीं पाए ! ब्राह्मण (नेहरु) की कृपा से राज्यसभा में मनोनीत होकर क़ानून-मन्त्री बने | अम्बेडकर जी पाखण्डी इतने थे कि बात करते थे यूनिफार्म सिविल कोड की किन्तु लागू किये केवल हिन्दू कोड बिल |
गरीबी से उठकर अम्बेडकर जी ने करोड़ों की जायदाद कैसे बनायी इसपर कहाँ कोई लिखता है ?
संविधान में तो लम्बी बहस हुई जिसमें बहुतों का योगदान है, किन्तु एक अनुच्छेद-17 है जिसमें केवल अम्बेडकर जी का योगदान है -- 'हर किस्म का छूआछूत ("untouchability") वर्जित है' !! कैसा अद्भुत विचार है -- "हर किस्म" !! डॉक्टर यदि ऑपरेशन के दौरान सफाई के उद्देश्य से छूआछूत करे तो ? मैं सगे भाई को भी अपना चूल्हा नहीं छूने देता -- तो यह भी छूआछूत है ? अम्बेडकर के चेलों ने कई बार मेरे विरुद्ध हंगामा किया है -- मैं किसी भी जाति का छूआ पका अन्न नहीं खाता तो वे कहते हैं कि मैं अछूतों का छूआ क्यों नहीं खाता ? जब मैं ब्राह्मण हो या शूद्र, सबसे शारीरिक संपर्क और भोजन में मामले में दूरी रखता हूँ तो केवल अम्बेडकरवादियों को शिकायत क्यों है ? अरे भाई, मैं घटिया हूँ, मुझसे सबलोग दूर रहो | अब मेरा यह विचार भी अम्बेडकर जी के दर्शन में छेद कर रहा है क्या ? अम्बेडकर जी को लिखना नहीं आया, "हर किस्म" क्यों लिखा ? साफ़ लिखते कि "जातीय या नस्ली या किसी जन्मजात अथवा पेशागत या साम्प्रदायिक आधार पर छूआछूत वर्जित्त है" | जोश में "हर किस्म" लिख दिया |
जो जीवन में कभी लोक सभा का चुनाव न जीत पाए उसे संविधान सभा की ड्राफ्टिंग कमिटी का अध्यक्ष बनाओगे तो यही सब न होगा ! पुरानी कहावत है कि "भुसकौल विद्यार्थी का गत्ता मोट" (मूर्ख विद्यार्थी के किताब की जिल्द मोटी) -- अमरीका जैसी महाशक्ति का संविधान भी केवल 13 पृष्ठों का है, लेकिन हमारा संविधान इतना मोटा है और विभिन्न अनुच्छेद एक-दूसरे में इतने छेद करते हैं कि एक अदालत कुछ निर्णय देती है तो दूसरी अदालत कुछ और ही अर्थ लगाती है -- संविधान नहीं गोया भगवान हो गया, जो जैसा भक्त है उसे वैसा ही भगवान दिखता है ! दो गंभीर उदाहरण प्रस्तुत है :--
संविधान के अनुच्छेद-15 में "सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों की प्रगति के लिये विशेष प्रावधान" इस घुमावदार भाषा में है कि "वर्ग" के साथ साथ "सामाजिक पिछड़ेपन" का भी उल्लेख है जिसे "पिछड़ी जातियाँ" पढ़कर OBC के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया और वहाँ "वर्ग" का अर्थ "क्रीमी लेयर" न्यायालय ने लगाया | अम्बेडकर ने कौन सी भाषा सीखी थी कि उनके अर्थ को समझने में न्यायविदों के भी पसीने छूट जाएँ ? सीधी भाषा में लिखते "पिछड़ी जातियों में गरीब" , यदि यही उनका अभिप्राय था | "सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्ग" कौन-कौन से हैं इसपर आजतक किसी सरकार ने आंकड़े इकट्ठे करने के प्रयास भी नहीं किये, क्योंकि बिना जातिगत जनगणना के यह सम्भव नहीं है | अम्बेडकर ने एक तरफ जातिगत जनगणना प्रतिबन्धित कर दिया, केवल SC की जनगणना जारी रखी क्योंकि SC से उनको सहानुभूति थी, और दूसरी तरफ "सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्ग" के लियी "विशेष प्रावधान" कर दिए जिनकी पहचान बिना जनगणना के सम्भव नहीं थी !! अम्बेडकर के ये बुद्धिमत्तापूर्ण कार्य कमाल के हैं न !! "सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्ग" के लिए अम्बेडकर ने कभी कुछ किया भी नहीं, केवल संविधान में असपष्ट रूप से कुछ लिखकर छोड़ दिया ताकि झगडा फँसा रहे, हिन्दू समाज बँटा रहे, ताकि SC बौद्ध बनते रहें, ST ईसाई बनते रहें |
भारतीय संविधान के APPENDIX-ii में उल्लेख है कि Preamble में लिखित "Socialist Secular" तथा "and integrity" जम्मू-कश्मीर पर लागू नहीं होगा | अर्थात समाजवाद और सेक्युलरिज्म शेष भारत के लिए है, जम्मू-कश्मीर के लिए नहीं |
इससे भी अधिक महत्वपूर्ण है Preamble का यह वाक्य "assuring the dignity of the individual and the unity and integrity of the Nation" को जम्मू-कश्मीर के लिए "and integrity" हटाकर इस तरह पढ़ा जाएगा :-- "assuring the dignity of the individual and the unity of the Nation".
अर्थ बड़ा भयावह है -- जम्मू-कश्मीर के सन्दर्भ में भारत की अविभाज्यता की गारण्टी संविधान नहीं करता | अर्थात जम्मू-कश्मीर भारत से पृथक हो सकता है !! किसी ने इसपर कभी गौर किया है ? जम्मू-कश्मीर सम्बन्धी यह बात अम्बेडकर के मरने के बहुत बाद जोड़ी गयीं, किन्तु कभी किसी ने इसमें संशोधन की माँग नहीं की | जेटली साहब बड़े कानूनची बनते है, संविधान ठीक से क्यों नहीं पढ़ते ?
अम्बेडकर को भारत का संविधान ही लिखने का भार क्यों सौंपा गया ? उनको दलितों का भी कितना समर्थन प्राप्त था ? ब्रिटिश काल में तो बहुत कम दलित उनको जानते थे, संविधान-सभा की ड्राफ्टिंग कमिटी का अध्यक्ष और क़ानून मन्त्री बनाए जाने के बाद पूरा देश उनको जान गया, किन्तु जब उन्होंने अपने सभी अनुयायियों सहित बौद्ध सम्प्रदाय अपनाया तो पाँच लाख भी नहीं जुटे (यह संख्या भी अतिरंजित है; कोलम्बिया विश्वविद्यालय तो "कुछ हज़ार" कहती है), जबकि SC की संख्या उस समय पाँच करोड़ से भी अधिक थी | अतः दलितों में भी अम्बेडकर के समर्थक 1% से भी बहुत कम थे | उनको व्यर्थ ही औकात से अधिक उछला गया, जिसके पीछे मिशनरी और विदेशी ताकतें थीं जिनसे नेहरु प्रभावित थे |
हमारी मीडिया यह नहीं बताती कि अम्बेडकर महोदय मार्च 1946 में महाराष्ट्र में अपने पसन्दीदा क्षेत्र से हार गए तो पाकिस्तान की माँग करने वाली मुस्लिम लीग के अविभाजित बंगाल से उनको संविधान सभा का सदस्य बनवाया जहाँ मुस्लिम लीग की सरकार थी जो वहाँ दंगे कराकर लाखों हिन्दुओं का कत्लेआम कर रही थी -- जब नोआखाली के दंगों को रोकने के लिए गाँधी जी जान जोखिम में डालकर पूर्वी बंगाल में घूम रहे थे तब अम्बेडकर मुस्लिम-लीगी मुख्यमन्त्री सुहरावर्दी की सहायता से संविधान सभा में घुसने के लिए जीतोड़ प्रयास कर रहे थे, वरना महाराष्ट्र की सभा ने तो उनको हराकर इतिहास की कूड़ेदानी में फेंक दिया था | वही सुहरावर्दी बाद में अविभाजित पाकिस्तान के प्रधानमन्त्री बने, काश वे अम्बेडकर को भी अपने साथ पाकिस्तान ले गए रहते ! अंग्रेजों का इशारा न होता तो सुहरावर्दी किसी भी हालत में अम्बेडकर की सहायता न करते | अम्बेडकर की पार्टी "शेड्यूल्ड कास्ट फेडरेशन" की तो महाराष्ट्र में ही 1946 के चुनाव में खटिया खडी हो गयी थी, बंगाल में तो उसका अपना बल नहीं था, लीग के बूते थी |
यहाँ स्पष्ट कर दूँ कि मैं किसी भी प्रकार के (जातीय या आर्थिक या अन्य) आरक्षण का कट्टर विरोधी हूँ क्योंकि आरक्षण का सीधा अर्थ है नालायक का चयन और लायक का तिरस्कार, किन्तु मेरा यह भी मत है कि समस्त अनुसूचित और पिछड़ी जातियों और कबीलों को आगे लाने के लिए हर प्रकार की आर्थिक और मुफ्त शैक्षणिक सहायता उनको मिलनी चाहिए ताकि वे अन्य जातियों से नौकरियों और व्यवसायों में पीछे न रहें, क्योंकि जिस समाज का बहुत बड़ा हिस्सा पिछड़ा रहेगा वह समाज कभी आगे नहीं बढ़ सकता | किन्तु मण्डल आयोग ने जैसा वातावरण बना दिया है उसके बाद अब तो लगभग हर जाति अपने लिए आरक्षण मांगने की होड़ में जुट गयी है, आरक्षण से देश को होनेवाली क्षति पर किसी समुदाय का ध्यान नहीं है, जिस कारण योग्यता का देश से पलायन हो रहा है और हर जगह अयोग्य लोगों की बहाली हो रही है | अंग्रेजों ने जानबूझकर आरक्षण का जहर अपने चमचों द्वारा भारत में घोला ताकि अनन्त काल तक भारत की मेधा नष्ट हो | मण्डल आयोग ने जिन छत्तीस सौ पिछड़ी जातियों के लिए आरक्षण की माँग की वे अपने में क्यों नहीं अन्तर्जातीय विवाह करके आपसी जातिवाद नष्ट करतीं ? अम्बेडकर ने भी अनुसूचित जातियों के भीतर आपसी विवाह कराकर जातिप्रथा तोड़ने के लिए आन्दोलन क्यों नहीं किया ? क्योंकि उन जातियों में भी जातिवाद इतना घना था कि अम्बेडकर यदि जातिवाद मिटाने का प्रयास करते तो उनका जनाजा उनकी ही जाति के लोग जीते-जी निकाल देते | अतः जातिवाद का सारा ठीकरा केवल ब्राह्मणों पर फोड़ते रहे, क्योंकि वह सबसे अहिंसक और कमजोर जाति थी और उसे गरियाने पर दुनिया भर की ईसाई और मुस्लिम ताकतें पीठ ठोकतीं ताकि हिन्दू धर्म मिट जाय |
***** ***** ***** ***** ***** ***** *****
***** ***** ***** ***** ***** ***** *****
भाग-- 2 : उपरोक्त प्रमुख तथ्यों के साक्ष्य :--
=====================================
अम्बेडकर को भारत की संविधान सभा में प्रवेश न मिल सके इसकी गारण्टी सरदार पटेल ने कर दी, जिस कारण अम्बेडकर अपनी कर्मभूमि महाराष्ट्र से स्वयं भी मार्च 1946 के चुनाव में हारे और उनकी पार्टी SCF (शेड्यूल्ड कास्ट फेडरेशन) का भी सफाया हो गया | तब अविभाजित बंगाल के SCF नेता जोगिन्दर मण्डल ने उन्हें बंगाल बुलाया और वहाँ के मुस्लिम लीगी मुख्यमन्त्री सुहरावर्दी की सहायता से अम्बेडकर को भारत की संविधान सभा में घुसवाया (संविधान सभा के सदस्यों को केवल विधानसभा के सदस्य ही चुनते थे) | जोगिन्दर मण्डल जिन्ना के समर्थक थे और पाकिस्तान बनने पर जोगिन्दर मण्डल पाकिस्तान जाकर वहाँ की संविधान सभा के अध्यक्ष और क़ानून मन्त्री बने (और बंगाल के मुस्लिम लीगी मुख्यमन्त्री सुहरावर्दी बाद में पाकिस्तान जाकर वहाँ के प्रधानमन्त्री बने), किन्तु जब पाकिस्तान को इस्लामी राष्ट्र घोषित किया गया और दलित सहित हिन्दुओं का कत्लेआम आरम्भ हुआ तो लाखों दलितों के साथ जोगिन्दर मण्डल भारत भाग आये किन्तु भारत में उन्हें पाकिस्तानी दलाल माना गया ; इन तथ्यों का उल्लेख चार स्रोतों में देखा जा सकता है :--
क)
"Dr Ambedkar and Untouchability" पुस्तक का पृष्ठ 100, लेखक Christophe Jaffrelot.
ख)
"Bhimayana" पुस्तक , लेखक A. Anand.
ग)
"The Indian Economic and Social History Review" में Dwaipayan Sen द्वारा मुस्लिम-दलित एकता के "जोगिन्दर मण्डल के मॉडल" पर लेख |
इस जोगिन्दर-मॉडल का स्रोत था यह विचार कि (गरीब मुस्लिमों और) सारे दलितों के पूर्वज भारत के मूलनिवासी थे जिन्हें विदेशी आर्यों ने आकर गुलाम बनाया जिनसे बाद में "शूद्र" की उत्पत्ति हुई -- 1916 से ही अंग्रेजों के 'आर्य-आक्रमण-सिद्धान्त' पर आधारित इस विचारधारा पर अम्बेडकर ने लिखना आरम्भ कर दिया था जिस कारण उनको लन्दन में शाही आवास मिला और अनेक सुविधाएं प्राप्त हुईं जिनका उल्लेख नीचे उनकी डिग्रीयों के साक्ष्य वाले लेख में है | अंग्रेजों के 'आर्य-आक्रमण-सिद्धान्त' के अनुसार शूद्र भी विदेशी थे और केवल "अनुसूचित जनजातियाँ" ही भारत के मूलनिवासी थे, आज भी भारत का सत्ताधारी तबका इसी झूठे सिद्धान्त को मानता है जिस कारण अंग्रेजों द्वारा घोषित "अनुसूचित जनजातियों" को अभी भी "आदिवासी" कहा जाता है जिसका अर्थ यह है कि हिन्दु-समाज के चारों वर्ण विदेशी हैं | किन्तु केवल "आदिवासियों" को संगठित करके हिन्दुओं के विरुद्ध गृहयुद्ध करवाना सम्भव नहीं था, अतः अम्बेडकर ने 1916 ईस्वी और बाद में 'आर्य-आक्रमण-सिद्धान्त' में संशोधन करके "शूद्र" को भी गैर-हिन्दू मूलनिवासी घोषित किया ताकि हिन्दू-विरोधियों की संख्या बढ़ाई जा सके | अम्बेडकर की पार्टी SCF के बंगाल प्रान्त के प्रमुख जोगिन्दर मण्डल ने इस हिन्दू-विरोधी मोर्चे में गरीब मुस्लिमों को भी सम्मिलित किया जो मुस्लिम समाज का लगभग 97% थे, ताकि अविभाजित भारत में 23.5% 'SC + ST' के साथ 22.5% गरीब मुस्लिमों को मिलाकर ऐसा मोर्चा बनाया जा सके जो ईसाई-सिख-बौद्ध-जैन को छोड़कर शेष 49% सवर्ण हिन्दुओं (ब्राह्मण-क्षत्रिय-वैश्य, जिनमें छद्म-सेक्युलर भी सम्मिलित थे) से टक्कर ले सके और पाकिस्तान के साथ दलितिस्तान (दलित-इस्तान) बनाकर शेष भारत को अपेक्षाकृत छोटा देश बनवा सके जिसमें 568 रजवाड़े भी नहीं रहते तो आज़ाद भारत की आबादी और शक्ति 'पाकिस्तान + दलितिस्तान' से भी कम रहती और धीरे-धीरे भारत एवं हिन्दुओं को पूरी तरह नष्ट किया जा सकता | अंग्रेजों के इस षड्यन्त्र के सबसे प्रमुख सिपहसालार अम्बेडकर थे, किन्तु इस तथ्य को हमारे इतिहासकारों और नेताओं ने छुपाया है और बहुतों को तो पता भी नहीं है क्योंकि अधिकाँश नेताओं को अखबारों में अपने बयान के अलावा कुछ भी पढने-लिखने से सरोकार ही नहीं रहता है |
घ)
मुस्लिम लेखक SNM Abdi (आब्दी) का लेख :--
http://www.firstpost.com/…/attention-sanghis-when-the-musli…
=====================================
"डॉक्टरेट" की डिग्री :--
विकिपीडिया में कुछ पुस्तकों का सन्दर्भ सहित ऐसी जानकारियाँ दी गयीं हैं :--
https://en.wikipedia.org/wiki/B._R._Ambedkar…
https://en.wikipedia.org/wiki/B._R._Ambedkar…
इसे सावधानी पूर्वक पढ़ें तो निम्नोक्त तथ्य सिद्ध होते हैं :--
अक्टूबर 1916 में अम्बेडकर ने लन्दन की ग्रे इन में "बार कौंसिल" की सदस्यता का आवेदन दिया किन्तु 1923 में बार कौंसिल ने उन्हें बुलाया | सात साल तक उन्हें मंजूरी नहीं मिली ! इन सात सालों में उन्होंने कौन सा करतब दिखाया जो उन्हें बाद में मान्यता मिली इसका खुलासा पिछले अनुच्छेद में मैंने कर दिया है ("1916 ईस्वी और बाद में 'आर्य-आक्रमण-सिद्धान्त' में संशोधन करके "शूद्र" को भी गैर-हिन्दू मूलनिवासी घोषित किया ताकि हिन्दू-विरोधियों की संख्या बढ़ाई जा सके")| विकिपीडिया के लेख में निम्नोक्त तथ्यों का पुस्तकों के सन्दर्भों के सहित उल्लेख हैं :--
महाराज गायकवाड द्वारा प्रदत्त छात्रवृति के सहारे अम्बेडकर अमरीका की कोलम्बिया विश्वविद्यालय 1913 में गए जहाँ उन्होंने जून 1915 में MA की अर्थशास्त्र में डिग्री ली ; उन्होंने अपनी "थीसिस" प्रस्तुत की " Ancient Indian Commerce" पर | विकिपीडिया ही बतलाता है कि उनकी दूसरी "थीसिस" 1916 ईस्वी में "National Dividend of India-A Historic and Analytical Study" पर थीसिस लिखी जिसपर केवल MA की मान्यता मिली और PhD की डिग्री 1927 में मिली !! क्या अर्थ है ? 1916 की "थीसिस" से ही उनके द्वारा इतिहास की पुनर्व्याख्या और भारत की "राष्ट्रीयता" की समस्याओं पर शूद्र के इतिहास सम्बन्धी नवीन खोजों का आरम्भ होता है | अमरीका में PhD की डिग्री नहीं मिली तो वे 1916 में ही इंग्लैंड चले गए और बार कौंसिल में घुसने का असफल प्रयास किया एवं महाराज गायकवाड द्वारा दुबारा चार वर्षों की छात्रवृति लेने के बाद "doctoral thesis" ('The problem of the rupee: Its origin and its solution') पर लन्दन में कार्य आरम्भ किया जो उन्होंने 1921 में संपन्न किया और इस "डॉक्टरल थीसिस" पर पुनः केवल MA की डिग्री ले सके !!
1923 में अम्बेडकर को "D.Sc." (Doctor of Science) की उपाधि दी गयी जो लन्दन विश्वविद्यालय ने 1860 में देना आरम्भ किया किन्तु तेरह दशकों के बाद बन्द कर दिया | इंग्लैंड में इस डिग्री के बारे में पढ़ें :--
https://en.wikipedia.org/wiki/Doctor_of_Science…
अर्थात Doctor of Science की डिग्री Ph.D. से ऊपर की डिग्री मानी जाती थी और अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता वाले प्रसिद्ध विद्वान को ही दी जाती थी, किन्तु इसके लिए Ph.D, की डिग्री पूर्वशर्त नहीं थी और प्रकाशित शोध-लेखों की जाँच के बाद यह डिग्री दी जा सकती थी और बिना किसी शोध कार्यों के लिए भी "सम्मानित डिग्री" के तौर पर भी दी जाती थी, जिस कारण इसका दुरुपयोग राजनैतिक कारणों से होता था, अतः बाद में इसे समाप्त कर दिया गया | 1923 तक अम्बेडकर महोदय न तो कहीं से Ph.D. कर पाए थे और न ही अंतर्राष्ट्रीय शोध-पत्रिकाओं में उनके शोध पत्र ही प्रकाशित हुए थे | अतः स्पष्ट है कि उनको D.Sc. की डिग्री किसी शोध कार्य के लिए नहीं बल्कि उनके "दलित" सम्बन्धी हिन्दू-विरोधी "महान" विचारों के कारण मिली जो अंग्रेजों को राजनैतिक कारणों से पसन्द आये ! उल्लेखनीय है कि उसी साल उनको लन्दन बार कौंसिल ने भी मान्यता दी, उससे पहले सात सालों तक लन्दन बार कौंसिल ने उनको लायक नहीं समझा ! लन्दन विश्वविद्यालय ने अपने पूरे इतिहास में केवल तीन व्यक्तियों को इतनी कम अवस्था में D.Sc. की डिग्री दी - अम्बेडकर तब केवल 32 वर्ष के थे, और यदि इसपर ध्यान दे कि अम्बेडकर ने Ph.D. भी नहीं की थी तो ब्रिटेन के पूरे इतिहास में बिना Ph.D. के इतनी अल्पावस्था में D.Sc. की डिग्री लेने वाले वे अकेले व्यक्ति थे -- आइंस्टीन से लेकर चार्ल्स डिकेन्स तक किसी यूरोपियन ने भी कभी इतनी "मेधा" नहीं दिखाई थी ! 1927 में अमरीका की कोलम्बिया विश्वविद्यालय ने उनकी 1916 ईस्वी की थीसिस पर ही उनको Ph.D. की डिग्री दे दी जिसपर 1916 में Ph.D. से इनकार करके केवल MA की डिग्री दी गयी थी | इन सारी उपाधियों की जड़ थी 1916 वाली थीसिस "National Dividend of India-A Historic and Analytical Study" जिसका "क्रान्तिकारी" राजनैतिक महत्त्व समझने में अंग्रेजों को सात साल लगे और अमरीका को 11 साल लगे जब अंगेजों ने अमरीकियों को भी अक्ल दी | 
1952 ईस्वी में उसी कोलम्बिया विश्वविद्यालय ने उन्हें डॉक्टरेट की दूसरी डिग्री LL.D. दी किन्तु बिना किसी थीसिस के -- भारत का 'संविधान-निर्माता' कहकर "मानद उपाधि" दिया | बहुत कम लोगों को पता है कि भारत के संविधान-निर्माण में अम्बेडकर के केवल दो ही वास्तविक योगदान हैं -- अनुच्छेद 15 - 17 में छूआछूत तथा आरक्षण पर उनके मत को जुडवाने में | भारतीय संविधान का दो-तिहाई तो राऊ साहब ने लिखा जिन्होंने 1935 का गवर्नमेन्ट ऑफ़ इन्डिया एक्ट मामूली फेरबदल के साथ कॉपी-पेस्ट कर दिया -- चूँकि भारत आजाद हो चूका था, पाकिस्तान बन चुका था, रजवाड़ों की भूमिका बदल चुकी थी, अतः 1935 के एक्ट में थोड़ा फेर-बदल अनिवार्य हो गया था, अन्यथा अंग्रेजों के 1935 एक्ट को ही आजाद भारत का संविधान का आधार बनाया गया जिसमें एक तिहाई अन्यान्य अनुच्छेदों को व्यापक बहस के बाद अन्य सदस्यों ने जुड़वाये | अतः यह प्रचार कि अम्बेडकर संविधान के "निर्माता" हैं बिलकुल झूठ है और इस झूठ का आरम्भ पश्चिमी ताकतों ने अम्बेडकर को महिमामंडित करने के लिए किया जिसका प्रमाण है कोलम्बिया विश्वविद्यालय द्वारा LL.D. की मानद डिग्री का उपरोक्त कारण | तत्पश्चात 1953 ईस्वी में उन्हें हैदराबाद की ओस्मानिया विश्वविद्यालय ने भी बिना किसी थीसिस के D.Litt. की मानद उपाधि दी -- उस विश्वविद्यालय की स्थापना हैदराबाद के निज़ाम के नाम पर निजामशाही के तहत हुई थी और विश्व में सर्वप्रथम उर्दू के माध्यम से शिक्षा का शुभारम्भ उसी विश्वविद्यालय ने किया था (अब सेक्युलर लोग भी वहाँ घुस गए हैं, पहले केवल "शान्तिदूतों" का ही कब्जा था जिन्होंने भारतीय फौज के विरुद्ध 1948 में हथियारबन्द संघर्ष में रजाकारों का साथ दिया था जिनके सरगना के वकील के पुत्र हैं ओवैसी महोदय ; रजाकारों के सरगना तो सरदार पटेल द्वारा भेजी गयी भारतीय फ़ौज से हारने के बाद पाकिस्तान भाग गए, ओवैसी को छोड़ गए जिनके समर्थन से रोहित वेमुला जैसे गैर-दलितों एवं कुछ गुमराह दलितों द्वारा अम्बेडकरवादी आन्दोलन करवाए जा रहे हैं)|
=====================================
अब देखें अम्बेडकर का बौद्ध-मत :--
(पुस्तक "Dalit Movement in India and Its Leaders, 1857-1956" , लेखक रामचन्द्र क्षीरसागर)
14 अक्टूबर 1956 को अम्बेडकर ने बौद्धमत की दीक्षा एक भिक्षु से ग्रहण की और दो दिन बाद ही पाँच लाख (यह संख्या भी एक संदेहास्पत पुस्तक से लिया गया है) समर्थकों को बौद्धमत की दीक्षा दी -- क्या एक नवागन्तुक बौद्ध को दीक्षा लेने के दो ही दिन बाद ही स्वयं बिना भिक्षु बने दूसरों को दीक्षा देने का अधिकार मिल सकता है ?
रामचन्द्र क्षीरसागर तो अम्बेडकर के भक्त थे, अतः पाँच लाख को बढ़ाकर "millions" लिख दिए |
कोलम्बिया विश्वविद्यालय का यह वेबसाइट अम्बेडकर को महिमामंडित करने के लिए बनाया गया :--
https://web.archive.org/…/pr…/00ambedkar/timeline/1950s.html
किन्तु यह भी कहता है कि "कई हज़ार महारों और अन्य दलितों ने अम्बेडकर के साथ बुद्धिज़्म स्वीकार किया" | "कई हज़ार" बाद में "पाँच लाख" और फिर "millions" बन गए |
=====================================
अब तो हमारी मीडिया और बुद्धिजीवियों की मानें तो भारत का बच्चा-बच्चा अम्बेडकर का भक्त है, जो भक्त नहीं है वह भारतीय संविधान के तथाकथित निर्माता का विरोधी होने के कारण भारतीय नहीं है ! पाकिस्तानी सुहरावर्दी और जोगिन्दर मण्डल द्वारा भारतीय संविधान सभा में घुसाए गए अम्बेडकर ही असली भारतीय हैं जिनको आज़ादी के बाद अंग्रेजों के सिखाने पर नेहरु ने सरदार पटेल के विरोध के बावजूद बम्बई से एम. आर. जयकर की सीट से संविधान सभा में प्रवेश दिलाया और संविधान ड्राफ्ट कमिटी का प्रमुख एवं क़ानून मन्त्री बनाया जिसकी कोई आवश्यकता नहीं थी | आज़ादी से पहले अंग्रेजों का वरदहस्त रहने के कारण अम्बेडकर से समझौता गाँधी जी की विवशता थी, किन्तु आज़ादी के बाद ऐसी कोई विवशता नहीं थी | अंग्रेजों की अन्ध-भक्ति के कारण नेहरु ने यह भयंकर भूल की और आज भी राहुल गान्धी उसी लीक पर चलकर अम्बेडकरवादियों का समर्थन रहे हैं | 69 सालों के झूठे प्रचार के कारण अब तो ऐसा वातावरण बन गया है कि RSS और भाजपा भी अम्बेडकर को वीर सावरकर और गोलवलकर के समकक्ष बिठाने में जुट गए हैं | अम्बेडकर का सही इतिहास छुपाया जाता है |
***** ***** ***** ***** ***** ***** *****
अंग्रेजों ने अम्बेडकर को गलत तरीके से डिग्री दिलवाई और उछाला ताकि हिन्दू समाज से अनुसूचित जातियों को पृथक किया जा सके , 1946 में अपनी पार्टी SCF के हारने पर मुस्लिम लीग की सहायता से संविधान सभा में पँहुचे | ऐसी तिकरमबाजी को "अवसरवाद" कहते हैं | अनुसूचित जातियों और OBC में क्या 1% से अधिक लोगों को आरक्षण द्वारा नौकरी मिल पायी है ? सरकारी नौकरियां हैं ही कितनी ? आरक्षण के स्थान पर उन जातियों में सभी की योग्यता बढाने के लिए उच्च कोटि की अनिवार्य तकनीकी प्रशिक्षण सहित शिक्षा एवं कुटीर उद्योग आदि, जिन्हें अंग्रेजों ने नष्ट किया था, की व्यवस्था करवाते जैसा कि गाँधी जी चाहते थे किन्तु नेहरु ने लागू नहीं किया, तो आज भारत में कोई जाति पिछड़ी नहीं रहती और हर क्षेत्र में भारत विश्व का अग्रणी रहता | पूरे समाज में शैक्षणिक और आर्थिक पिछडापन दूर हो जाने पर जातीय पिछडापन स्वतः मिट जाता | किन्तु अंग्रेजों की "फूट डालो राज करो" की नीति को लागू करने में अम्बेडकर ने व्यक्तिगत स्वार्थवश केवल कठपुतली की भूमिका निभाई | | ***

Source-  https://www.facebook.com/story.php?story_fbid=1242308799113755&id=100000039405456

वैदिक परम्परा में मांसभक्षण

वैदिक परम्परा में मांसभक्षण
*****************************
मनुष्यों के मन का ९०% से अधिक अचेतन है, जिसका कारण है पूर्वकृत पापजनित अशुभ संस्कार । जब मानवजाति बनी थी तब भी पाप का भाग ५०% था । इक्का-दुक्का परमहंसों को छोड़ दें तो मानवों को चैतन्य प्राणी नहीं माना जा सकता । किन्तु देवभाषा जैसी पूर्णतः नियमबद्ध और वैज्ञानिक भाषा का निर्माण वही समाज कर सकता है जिसके प्रायः सभी सदस्य पूर्ण चैतन्य हों । अतः संस्कृत देवभाषा है, मानवकृत नहीं ।
इसका अर्थ यह है कि जब भाषा बनी, अर्थात जब मानवों को देवभाषा प्राप्त हुई, तब धात्वर्थों और प्रचलित अर्थों में विरोध नहीं था । आज "सम्भ्रान्त" शब्द अच्छे अर्थ में प्रयुक्त होता है, किन्तु संस्कृत में इसका अर्थ अच्छा नहीं है ("सम्यक् रूपेण भ्रान्त")। प्रचलित अर्थ धात्वर्थ से भिन्न हो सकते हैं ,किन्तु धात्वर्थ का विरोध नहीं कर सकते : यह देवभाषा का मौलिक नियम है ।
मांस शब्द "मन्" धातु से बना है (देखें शिवराम वामन आप्टे का शब्दकोष), जिसका अर्थ यह है कि मन को जो पसन्द हो उस खाद्य पदार्थ को मांस कहते थे, जो मांसल और कोमल हो, जैसे कि फल का गूदा । आधुनिक विज्ञान भी मानता है कि मनुष्य प्राइमेट्स परिवार से निकला है जो मूलतः शाकाहारी परिवार है ।
मानव शिशु को अन्नप्राशन में पशु का मांस या मछली खिलाना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी अशुभ है । वनस्पति औषधियों द्वारा पशुमांस के विष को नष्ट करके खाने योग्य बनाया जाता है (समस्त मसाले वनस्पति हैं, और औषधियाँ हैं)। जब कृत्रिम खाद और कीटनाशकों द्वारा भूमि और फसलों को जहरीला नहीं बनाया जाता था तब सब्जियों और चावल आदि पदार्थों का स्वाद मसालों के स्वाद से भी अच्छा होता था । मुझे ऐसी सब्जियाँ खाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है जो ऐसी भूमि में उगाई गयी थीं जिसमें कभी भी कृत्रिम खादों और कीटनाशकों का प्रयोग नहीं हुआ था । किन्तु ऐसी भूमि में उगाई फसलों का स्वाद भी प्राचीन फसलों और सब्जियों की तुलना में फीका है, क्योंकि आज हवा, नदियों-तालाबों और भूगर्भ के जल में भी विष है । पशुमांस बिना मिर्च-मसालों और तेल के मनुष्य प्रसन्नतापूर्वक नहीं खा सकता । हविष्यान्न में मिर्च-मसालें, नमक और तेल वर्जित हैं , अतः हविष्यान्न में पशुमांस-भक्षण सम्भव नहीं है ।
फिर भी "धूर्तों ने यज्ञ में पशुमांस का प्रचलन त्रेता युग में आरम्भ कर दिया" (- महाभारत) । मनुस्मृति (अध्याय-५) के १५वें श्लोक में पशुमांस और मछली खाने का निषेध है, किन्तु अगले ही श्लोक में हव्य वा कव्य पदार्थ के रूप में खाने का आदेश है ! बिना मिर्च-मसालों-नमक-तेल के हव्य पदार्थ पकाये जाते हैं , अतः ऐसे श्लोक प्रक्षिप्त अंश हैं जो धूर्तों ने कलियुग में जोड़े । ३६वें श्लोक में ब्राह्मणों द्वारा मांस खाने पर मनाही है, किन्तु यज्ञ में मांसभक्षण को उचित ठहराया गया है ! उसी अध्याय में श्लोक ४८ से ५५ में मांसभक्षण पर निषेध और कारणों का वर्णन है : श्लोक ५५ तो मांस शब्द की व्युत्पत्ति भी ऐसे ही सन्दर्भ में देता है, जिसे आप्टे के शब्दकोष में भी उद्धृत किया गया है । किन्तु वहीं श्लोक-५६ में कहा है कि "मांस, शराब और मैथुन में दोष नहीं है क्योंकि ये प्राणियों का स्वभाव है, यद्यपि इनसे दूर रहने में कल्याण है " !
इसी अध्याय में श्लोक-१३१ कहता है कि कुत्तों, हिंसक पशुओं और चाण्डालों द्वारा मारे गए पशुओं का मांस ब्राह्मण के लिए शुद्ध है ! तब फिर बचा क्या ? ब्राह्मण को शिकार नहीं करना चाहिए, मांस बेचना नहीं चाहिए, लेकिन दूसरों के मारे हुए मांस खाने में दोष नहीं है ! अध्याय-१० में आपातधर्म की तौर पर मांसभक्षण के उद्धरण हैं, किन्तु में (श्लोक-९६) सुरा, मांस आदि को यक्षों , राक्षसों और पिशाचों का आहार कहा गया है और ब्राह्मणों को ऐसे पदार्थों से दूर रहने का आदेश है क्योंकि ब्राह्मणों को देवयज्ञ में अवशिष्ट हविष्यान्न के भक्षण का आदेश है । यह श्लोक स्पष्ट कि देवयज्ञ में सुरा और मांस का निषेध है । किन्तु इसी अध्याय में श्लोक १५३ और १५७ बताते हैं कि केवल कुछ ख़ास प्रकार के मांस ही निषिद्ध है ! ध्यातव्य है कि निषिद्ध सूची में गोमांस का उल्लेख नहीं है ! अतः जिन धूर्तों ने मनुस्मृति की भावना के विपरीत प्रक्षिप्त अंश जोड़े, वे गोमांस भी खाते थे !
इसका कारण जानना है कठिन नहीं है । यजुर्वेद के पशुयाग का हवाला देकर मांसभक्षक धूर्तों द्वारा पशुमांस खाने की वकालत की जाती है, किन्तु पशुयाग में बकरे का उल्लेख नहीं है - यदि वैदिक पशुयाग में पशुमांस का उल्लेख उसी अर्थ में है जिस अर्थ में मांसप्रेमियों द्वारा प्रचारित किया जाता है तब तो श्रोत्रिय ब्राह्मणों को गोमांस खाना चाहिए ! श्रोत्रिय ब्राह्मण ही ऐसा करेंगे तो शेष लोग क्यों पीछे रहेंगे ?
स्पष्ट है के ऐसे प्रक्षिप्त अंश उन लोगों ने जोड़े जो मनुस्मृति की शब्दावली में स्वभावतः "यक्ष, राक्षस या पिशाच" थे क्योंकि ऐसे धूर्तों ने अध्याय-५ के प्रक्षिप्त श्लोक-५६ में स्वीकारा है कि शराब और पशुमांस ("यक्ष, राक्षस और पिशाच" स्वभाव के) प्राणियों का स्वभाव है !
आसान नहीं है मनुस्मृति पढ़ना, कलियुग में राक्षसों के वाममार्गियों चेलों ने मनुस्मृति में ढेर सारे प्रक्षिप्त श्लोक जोड़ रखे हैं, और आधुनिक काल के तथाकथित भाष्यकारों ने अर्थ का अनर्थ कर रखा है । मनुस्मृति में मांसभक्षण के विरोध में स्पष्ट कहा गया है , किन्तु वहीं मांसभक्षण के पक्ष में भी बकवास जोड़ दी गयी है । क्या दोनों प्रकार के मत मनु महाराज के ही हो सकते हैं ? क्या माँसभक्षण का प्रचार करने वाले ग्रन्थ में वैष्णव अपना मत जोड़ सकते हैं ? यज्ञ में पशुहिंसा की वकालत मनुस्मृति में की गयी है, किन्तु यज्ञ को अध्वर कहा जाता है जिसका शब्दार्थ है "हिंसा-रहित" , और यज्ञ में जिस पुरोहित के हाथों पशुहत्या करवाई जाती है उसे "अध्वर" कहा जाता है जिसका अर्थ है "अहिंसक" । मनुस्मृति (और महाभारत) में कहा गया है कि वैदिक यज्ञ, पौरोहित्य-कर्म, चिकित्सा और ज्योतिष से जो जीविका चलाये उसे (आर्यों के समाज से बहिष्कृत करके) चाण्डाल घोषित कर देना चाहिए (क्योंकि कष्ट से पीड़ित मनुष्य ही इन चारों के पास पंहुचते हैं)। कलियुग में इन कर्मों में चाण्डालों का ही कब्जा है जो ब्राह्मणोचित कर्म नहीं करते किन्तु ब्राह्मण-जाति में जन्म लिए हुए हैं । सभी वर्णों में विकृति आयी है, किन्तु सिर ही गड़बड़ा गया है तो हाथ-पाँव-पेट को कौन ठीक करे ?
कौलमार्ग और अन्यान्य वामाचार के ग्रंथों में सुरा और मांसभक्षण का ही वर्णन नहीं है, उससे आगे की बातें भी है जहां अभी तक पश्चिम का समाज भी "विकास" नहीं कर पाया है : माँ-बहन से मैथुन को धार्मिक कृत्य के रूप में प्रचारित किया गया है ! यही कारण है कि रामचरितमानस में १४ प्रकार के निकृष्ट कौलों को सबसे पहले रखा गया है । सत्यार्थ-प्रकाश में दयानंद सरस्वती महोदय ने ऐसे कुछ घृणित श्लोकों को उद्धृत किया है। पञ्च-मकारी कुलार्णव-तंत्र का एक श्लोक (पीत्वा-पीत्वा पुनः पीत्वा यावत् पतति भूतले । पुनरुत्थानं वै पीत्वा पुनर्जन्म न विद्यते ॥) गीता की पैरोडी है, केवल भगवत-चिंतन को हटाकर सुरापान को मोक्ष का साधन बताया गया है, अन्तिम वाक्यांश गीता से चुराए गए हैं : "पुनर्जन्म न विद्यते")!
शुक्ल-यजुर्वेद (माध्यन्दिन-शाखा) का पशुयाग वाला अध्याय पढ़ें जिसका हवाला देकर हल्ला मचाया जाता है कि वेद में गोहत्या का आदेश है | अध्याय-6 की बाइसवीं यजु कहती है :
"यदाहुरघ्न्या इति वरुणेति शपामहे ततो वरुणो नो मुञ्च ।"
जिस (गाय) को लोग अवध्य कहते हैं (और) हम भी (ऐसा ही) शपथ खाते हैं (कि गाय अवध्य / अघ्न्या है), उसके प्रति किसी पाप से वरुण हमें मुक्त कीजिए !
किन्तु भाष्यकारों ने अर्थ का अनर्थ कर दिया : "शपतिहिंसार्थः", तात्पर्य यह हुआ कि गाय को अघ्न्या कहते हैं, किन्तु यज्ञ करने वाले अध्वर्यु उसे मार डालते हैं ! "शप" का अर्थ 'हिंसा' नहीं होता, और अध्वर्यु का शब्दार्थ ही है : "जो हिंसा न करे" । यज्ञ को अध्वर कहते हैं, जिसका अर्थ है अ+ध्वर = जिसमे हिंसा वर्जित हो । धूर्तों ने गलत अर्थ कर दिया : यज्ञ में गोहत्या को हिंसा नहीं कहते ! पग पग पर ऐसे ही अनर्थ मिलेंगे । पशुयाग का सही अर्थ कलियुगी मनुष्य नहीं जान सकते । बड़े भाग्य से वेद का सही अर्थ प्राप्त होता है ।
ताज्जुब है कि फलित ज्योतिष में "ज्योतिषियों" की रूचि नहीं है !
किन्तु जिनके ह्रदय में मानवता नहीं, करुणा नहीं, उनपर किसी भी तर्क का प्रभाव नहीं पड़ने वाला ।
इसी परिप्रेक्ष्य में एक और धातु "मिष्" पर ध्यान देने की आवश्यकता है जिससे ये तीन शब्द बने हैं : मिष्टान्न, सामिष और निरामिष । मिष् धातु (रस द्वारा तर या आर्द्र करना, छिड़कना) का सामिष और निरामिष के कलियुगी अर्थ से दूर का भी सम्बन्ध नहीं है , किन्तु मिष्टान्न से सम्बन्ध है : आज भी रसगुल्ला आदि ऐसे ही बनते हैं : गुल्ला को रस में मिष् करने पर रसगुल्ला बनता है । संस्कृत में ऐसे और भी शब्द हैं जिनका अर्थ "यक्ष, राक्षस या पिशाच" स्वभाव वाले क्रूर लोगों ने बिगाड़ दिया है ।
"मांस" शब्द बना है संस्कृत के "मन्" धातु से । अतः "मांस" का धात्वर्थ है :- "जो मन को पसन्द हो, माँसल या कोमल हो" (जैसे कि फल का गूदा) । किन्तु राक्षसों को लहू और पशुमांस ही पसन्द था, अतः कलियुग में राक्षसी अर्थ ही प्रचलित हो गया । किन्तु आधुनिक विज्ञान भी कहता है कि मनुष्य प्राइमेट परिवार से आया है जो शाकाहारी परिवार है (बन्दर. लँगूर, आदि) । फलतः पशुमांस खाने के लिए मनुष्य के शरीर का भोजन-तन्त्र प्राकृतिक रूप से परिपक्व नहीं है । वैसे भी मसाले, तेल, आदि वनस्पति-औषधियाँ डालकर आग में पकाया न जाय तो मनुष्य के गले में पशुमांस उतर ही नहीं सकता । अप्राकृतिक भोजन से व्याधियों की संभावना बढ़ती हैं और मन भी अप्रकृतिं बनता है । शास्त्रों में कहा गया है कि अन्न से मन बनता है । हिंसक अन्न से मन हिंसक हो जाता है । विभिन्न पशुओं के मांसों में गोमांस मनुष्य के लिए सर्वाधिक घातक है क्योंकि पाली हुई गाय गृहवासियों को सन्तान समझकर दूध देती है, बिना ममता के थन में दूध आ ही नहीं सकता । ऋषियों में पशुओं का मन पढ़ने की शक्ति थी, अतः गाय की ममता को वे अनुभव करते थे और गाय को माता कहते थे ।
"मिष्" का अर्थ है "रस में भिगोना" । मिष्टान्न का अर्थ है (मीठे-) रस में भिगोया हुआ अन्न , अर्थात मिठाई । अतः "सामिष" का अर्थ था "मीठा" भोजन । किन्तु "मांस" की तरह कलियुग में "सामिष" का भी अर्थ बदल गया । वाममार्गियों का इसमें बहुत बड़ा हाथ था, जिनका हिन्दू सभ्यता के पतनकाल में बहुत प्रसार हुआ ।
गीता के अठारहवें अध्याय में उल्लेख है कि सात्विक भोजन में "लवण" और "तीक्ष्ण" पदार्थ (कड़वे, खट्टे) वर्जित हैं । अतः सात्विक भोजन दो प्रकार के थे :— सामिष और निरामिष । सामिष में थीं मीठी वस्तुएं । निरामिष उन लोगों के लिए था जो पूर्ण इन्द्रियनिग्रह हेतु मीठे पदार्थों से भी दूर रहते थे, खास कर विशेष अवसरों पर । अंग्रेजी का "मीट" शब्द भी उसी स्रोत से निकला है जिससे हिन्दी क्षेत्र का "मीठ" या "मीठा" बना है ।