Tuesday, 16 April 2019

अम्बेडकर जी ने स्वतन्त्रता संग्राम का बहिष्कार किया

अम्बेडकर जी ने स्वतन्त्रता संग्राम का बहिष्कार किया और केवल जाति के लिए हिन्दुओं से लड़ें , जब साइमन कमीशन का विरोध पूरा देश कर रहा था तब वे साइमन कमीशन के लिए बॉम्बे-प्रेसीडेंसी-कमिटी में मनोनीत होकर कार्य कर रहे थे, ब्राह्मणों की पैरवी और धन से पढ़े-लिखे , किन्तु मनुस्मृति के पाश्चात्य गलत अनुवाद को प्रामाणिक मानकर हिन्दू धर्म और समाज का ही विरोध करने लगे, संस्कृत सीखने का प्रयास तक नहीं किया किन्तु वेदों और मनुस्मृति पर पाश्चात्यों के विचार पढ़कर अपने लेख लिखते थे, अंग्रेजों की चाल के अनुसार दलितों के लिए पृथक electorate की माँग की (उन संसदीय क्षेत्रों में केवल दलित ही वोट कर सकते थे, अतः शेष हिन्दुओं से उनका अलगाव और वैमनस्य हो जाता) जिसे गान्धी जी ने उससे भी दोगुनी आरक्षित सीटें घूस में देकर रुकवाया और जब जिन्ना ने पाकिस्तान के लिए कठोर रुख अपनाया तो अंग्रेजों के सिखाने पर अम्बेडकर जी ने दलितों के लिए पृथक माँग कर दी (यह बात अब कोई इतिहासकार नहीं लिखता), यद्यपि अधिकाँश दलित अम्बेडकर जी को जानते भी नहीं थे, किन्तु अंग्रेज अम्बेडकर जी की यह माँग झट मान लेते |
आजकल बहुत से अम्बेडकरवादी झूठ बोलते हैं कि अम्बेडकर जी ने 1947 की आज़ादी का विरोध नहीं किया था :-- अम्बेडकर ने स्वयं लिखा था -- " “It has been said that Indian swaraj will be the rule of the majority of the majority community, i.e. the Hindus...There could not be a greater mistake than that. If it were to be true, I for one would refuse to call it swaraj and would fight it with all the strength at my command, for to me Hind Swaraj is the rule of all the people, is the rule of justice" -- जिसका अर्थ था कि लोकतान्त्रिक चुनाव द्वारा बहुमत के निर्णय को वे हिन्दुओं का राज मानते थे अतः बहुमत पर आधारित लोकतन्त्र के विरोधी थे, जिस कारण गान्धी-नेहरु ने उन्हें संविधान-निर्माण में प्रमुख भूमिका देकर मनाया, गान्धी जी और उनके चेलों ने देश को बचाने के लिए अम्बेडकर जी से समझौता करके उनको संविधान-सभा की ड्राफ्टिंग कमिटी का अध्यक्ष बना दिया और क़ानून मन्त्री भी बनाया ; ओहदा मिलने पर भारत की आज़ादी के प्रति अम्बेडकर जी के रुख में भी नरमी आ गयी किन्तु हिन्दुत्व का विरोध करते रहे और अन्ततः बौद्ध बन गए और लाखों को बनाया |
जो बौद्ध बन गए उन्हें हिन्दुओं के धर्मग्रन्थ मनुस्मृति जलाने का अधिकार कैसे है ?-- अम्बेडकर जी के ही संविधान और क़ानून के अनुसार यह सम्प्रदायवाद और कानूनन अपराध है !!
छूआछूत का वास्तविक इतिहास कुछ और है -- इस्लामी राज में जो जातियाँ बनीं उनका दोष हिन्दुओं पर थोपा गया | मनुस्मृति में "वर्ण" को "जाति" पढ़ा गया | अम्बेडकर जी ने गान्धी जी के प्रति घृणा और अपमान भरे शब्दों का प्रयोग किया, गाँधी जी को वे जातिवादी कहते थे ! "दलित" शब्द अंग्रेजों की खोज थी - "डिप्रेस्ड" का अनुवाद | जातिप्रथा हिन्दुत्व के पतन और गुलामी के काल की परिघटना है, किन्तु अंग्रेजों की चाल में फंसकर अम्बेडकर जी ने समूचे सनातन धर्म को ही नकार दिया, प्राचीन वैदिक दर्शन को समझने का प्रयास नहीं किया जिसमें कहीं भी जातिवाद नहीं था | अम्बेडकर को मेधावी कहने वाले छुपाते हैं कि 1913 में PG करने गए तो 1917 में Ph.D. कर लेते, किन्तु 1927 में Ph.D. की डिग्री ले पाए -- तीसरे प्रयास पर !! अंग्रेजों का क़ानून भारत पर थोपा -- यही "मेधा" थी | पाश्चात्य पद्धति की शिक्षा में 'तीव्रबुद्धि' के थे, भले ही दो साल की थीसिस में एक युग लग जाए |
मूर्खों को मिर्ची लगेगी तो लगे, सत्य तो सत्य ही रहेगा | कई पीढ़ियों तक आरक्षण के बावजूद कभी भी आरक्षित सीटें भर नहीं पातीं -- क्या मेधा है !! आरक्षित सीटें नहीं भर पातीं इसके लिए और कितने पुश्तों तक मनुवाद को गरियायेंगे ? हाल की UPSC सिविल सर्विस परीक्षाओं में ब्राह्मणों को 4% सीटें ही मिलीं हैं जो आबादी में भी उनके हिस्से से कम है, 75% सीटें OBC दबा लिए (षड्यन्त्र ?), SC की सीटें इस बार भी नहीं भर पायीं | जाहिर है कि कब्जा OBC का है जिसमें अधिकाँश बड़े पूँजीपति हैं, राज उनका है | किन्तु सारा दोष ब्राह्मणों और मनुस्मृति का है, जबकि मनु महाराज स्वयं ब्राह्मण नहीं थे !! वेदव्यास जी ने बहुत पहले लिख दिया था कि कलियुग में वेद और ब्राह्मण का अपमान होगा |
इतना जातिवाद करके भी अम्बेडकर जी कभी लोक सभा का चुनाव जीत नहीं पाए ! ब्राह्मण (नेहरु) की कृपा से राज्यसभा में मनोनीत होकर क़ानून-मन्त्री बने | अम्बेडकर जी पाखण्डी इतने थे कि बात करते थे यूनिफार्म सिविल कोड की किन्तु लागू किये केवल हिन्दू कोड बिल |
गरीबी से उठकर अम्बेडकर जी ने करोड़ों की जायदाद कैसे बनायी इसपर कहाँ कोई लिखता है ?
संविधान में तो लम्बी बहस हुई जिसमें बहुतों का योगदान है, किन्तु एक अनुच्छेद-17 है जिसमें केवल अम्बेडकर जी का योगदान है -- 'हर किस्म का छूआछूत ("untouchability") वर्जित है' !! कैसा अद्भुत विचार है -- "हर किस्म" !! डॉक्टर यदि ऑपरेशन के दौरान सफाई के उद्देश्य से छूआछूत करे तो ? मैं सगे भाई को भी अपना चूल्हा नहीं छूने देता -- तो यह भी छूआछूत है ? अम्बेडकर के चेलों ने कई बार मेरे विरुद्ध हंगामा किया है -- मैं किसी भी जाति का छूआ पका अन्न नहीं खाता तो वे कहते हैं कि मैं अछूतों का छूआ क्यों नहीं खाता ? जब मैं ब्राह्मण हो या शूद्र, सबसे शारीरिक संपर्क और भोजन में मामले में दूरी रखता हूँ तो केवल अम्बेडकरवादियों को शिकायत क्यों है ? अरे भाई, मैं घटिया हूँ, मुझसे सबलोग दूर रहो | अब मेरा यह विचार भी अम्बेडकर जी के दर्शन में छेद कर रहा है क्या ? अम्बेडकर जी को लिखना नहीं आया, "हर किस्म" क्यों लिखा ? साफ़ लिखते कि "जातीय या नस्ली या किसी जन्मजात अथवा पेशागत या साम्प्रदायिक आधार पर छूआछूत वर्जित्त है" | जोश में "हर किस्म" लिख दिया |
जो जीवन में कभी लोक सभा का चुनाव न जीत पाए उसे संविधान सभा की ड्राफ्टिंग कमिटी का अध्यक्ष बनाओगे तो यही सब न होगा ! पुरानी कहावत है कि "भुसकौल विद्यार्थी का गत्ता मोट" (मूर्ख विद्यार्थी के किताब की जिल्द मोटी) -- अमरीका जैसी महाशक्ति का संविधान भी केवल 13 पृष्ठों का है, लेकिन हमारा संविधान इतना मोटा है और विभिन्न अनुच्छेद एक-दूसरे में इतने छेद करते हैं कि एक अदालत कुछ निर्णय देती है तो दूसरी अदालत कुछ और ही अर्थ लगाती है -- संविधान नहीं गोया भगवान हो गया, जो जैसा भक्त है उसे वैसा ही भगवान दिखता है ! दो गंभीर उदाहरण प्रस्तुत है :--
संविधान के अनुच्छेद-15 में "सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों की प्रगति के लिये विशेष प्रावधान" इस घुमावदार भाषा में है कि "वर्ग" के साथ साथ "सामाजिक पिछड़ेपन" का भी उल्लेख है जिसे "पिछड़ी जातियाँ" पढ़कर OBC के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया और वहाँ "वर्ग" का अर्थ "क्रीमी लेयर" न्यायालय ने लगाया | अम्बेडकर ने कौन सी भाषा सीखी थी कि उनके अर्थ को समझने में न्यायविदों के भी पसीने छूट जाएँ ? सीधी भाषा में लिखते "पिछड़ी जातियों में गरीब" , यदि यही उनका अभिप्राय था | "सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्ग" कौन-कौन से हैं इसपर आजतक किसी सरकार ने आंकड़े इकट्ठे करने के प्रयास भी नहीं किये, क्योंकि बिना जातिगत जनगणना के यह सम्भव नहीं है | अम्बेडकर ने एक तरफ जातिगत जनगणना प्रतिबन्धित कर दिया, केवल SC की जनगणना जारी रखी क्योंकि SC से उनको सहानुभूति थी, और दूसरी तरफ "सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्ग" के लियी "विशेष प्रावधान" कर दिए जिनकी पहचान बिना जनगणना के सम्भव नहीं थी !! अम्बेडकर के ये बुद्धिमत्तापूर्ण कार्य कमाल के हैं न !! "सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्ग" के लिए अम्बेडकर ने कभी कुछ किया भी नहीं, केवल संविधान में असपष्ट रूप से कुछ लिखकर छोड़ दिया ताकि झगडा फँसा रहे, हिन्दू समाज बँटा रहे, ताकि SC बौद्ध बनते रहें, ST ईसाई बनते रहें |
भारतीय संविधान के APPENDIX-ii में उल्लेख है कि Preamble में लिखित "Socialist Secular" तथा "and integrity" जम्मू-कश्मीर पर लागू नहीं होगा | अर्थात समाजवाद और सेक्युलरिज्म शेष भारत के लिए है, जम्मू-कश्मीर के लिए नहीं |
इससे भी अधिक महत्वपूर्ण है Preamble का यह वाक्य "assuring the dignity of the individual and the unity and integrity of the Nation" को जम्मू-कश्मीर के लिए "and integrity" हटाकर इस तरह पढ़ा जाएगा :-- "assuring the dignity of the individual and the unity of the Nation".
अर्थ बड़ा भयावह है -- जम्मू-कश्मीर के सन्दर्भ में भारत की अविभाज्यता की गारण्टी संविधान नहीं करता | अर्थात जम्मू-कश्मीर भारत से पृथक हो सकता है !! किसी ने इसपर कभी गौर किया है ? जम्मू-कश्मीर सम्बन्धी यह बात अम्बेडकर के मरने के बहुत बाद जोड़ी गयीं, किन्तु कभी किसी ने इसमें संशोधन की माँग नहीं की | जेटली साहब बड़े कानूनची बनते है, संविधान ठीक से क्यों नहीं पढ़ते ?
अम्बेडकर को भारत का संविधान ही लिखने का भार क्यों सौंपा गया ? उनको दलितों का भी कितना समर्थन प्राप्त था ? ब्रिटिश काल में तो बहुत कम दलित उनको जानते थे, संविधान-सभा की ड्राफ्टिंग कमिटी का अध्यक्ष और क़ानून मन्त्री बनाए जाने के बाद पूरा देश उनको जान गया, किन्तु जब उन्होंने अपने सभी अनुयायियों सहित बौद्ध सम्प्रदाय अपनाया तो पाँच लाख भी नहीं जुटे (यह संख्या भी अतिरंजित है; कोलम्बिया विश्वविद्यालय तो "कुछ हज़ार" कहती है), जबकि SC की संख्या उस समय पाँच करोड़ से भी अधिक थी | अतः दलितों में भी अम्बेडकर के समर्थक 1% से भी बहुत कम थे | उनको व्यर्थ ही औकात से अधिक उछला गया, जिसके पीछे मिशनरी और विदेशी ताकतें थीं जिनसे नेहरु प्रभावित थे |
हमारी मीडिया यह नहीं बताती कि अम्बेडकर महोदय मार्च 1946 में महाराष्ट्र में अपने पसन्दीदा क्षेत्र से हार गए तो पाकिस्तान की माँग करने वाली मुस्लिम लीग के अविभाजित बंगाल से उनको संविधान सभा का सदस्य बनवाया जहाँ मुस्लिम लीग की सरकार थी जो वहाँ दंगे कराकर लाखों हिन्दुओं का कत्लेआम कर रही थी -- जब नोआखाली के दंगों को रोकने के लिए गाँधी जी जान जोखिम में डालकर पूर्वी बंगाल में घूम रहे थे तब अम्बेडकर मुस्लिम-लीगी मुख्यमन्त्री सुहरावर्दी की सहायता से संविधान सभा में घुसने के लिए जीतोड़ प्रयास कर रहे थे, वरना महाराष्ट्र की सभा ने तो उनको हराकर इतिहास की कूड़ेदानी में फेंक दिया था | वही सुहरावर्दी बाद में अविभाजित पाकिस्तान के प्रधानमन्त्री बने, काश वे अम्बेडकर को भी अपने साथ पाकिस्तान ले गए रहते ! अंग्रेजों का इशारा न होता तो सुहरावर्दी किसी भी हालत में अम्बेडकर की सहायता न करते | अम्बेडकर की पार्टी "शेड्यूल्ड कास्ट फेडरेशन" की तो महाराष्ट्र में ही 1946 के चुनाव में खटिया खडी हो गयी थी, बंगाल में तो उसका अपना बल नहीं था, लीग के बूते थी |
यहाँ स्पष्ट कर दूँ कि मैं किसी भी प्रकार के (जातीय या आर्थिक या अन्य) आरक्षण का कट्टर विरोधी हूँ क्योंकि आरक्षण का सीधा अर्थ है नालायक का चयन और लायक का तिरस्कार, किन्तु मेरा यह भी मत है कि समस्त अनुसूचित और पिछड़ी जातियों और कबीलों को आगे लाने के लिए हर प्रकार की आर्थिक और मुफ्त शैक्षणिक सहायता उनको मिलनी चाहिए ताकि वे अन्य जातियों से नौकरियों और व्यवसायों में पीछे न रहें, क्योंकि जिस समाज का बहुत बड़ा हिस्सा पिछड़ा रहेगा वह समाज कभी आगे नहीं बढ़ सकता | किन्तु मण्डल आयोग ने जैसा वातावरण बना दिया है उसके बाद अब तो लगभग हर जाति अपने लिए आरक्षण मांगने की होड़ में जुट गयी है, आरक्षण से देश को होनेवाली क्षति पर किसी समुदाय का ध्यान नहीं है, जिस कारण योग्यता का देश से पलायन हो रहा है और हर जगह अयोग्य लोगों की बहाली हो रही है | अंग्रेजों ने जानबूझकर आरक्षण का जहर अपने चमचों द्वारा भारत में घोला ताकि अनन्त काल तक भारत की मेधा नष्ट हो | मण्डल आयोग ने जिन छत्तीस सौ पिछड़ी जातियों के लिए आरक्षण की माँग की वे अपने में क्यों नहीं अन्तर्जातीय विवाह करके आपसी जातिवाद नष्ट करतीं ? अम्बेडकर ने भी अनुसूचित जातियों के भीतर आपसी विवाह कराकर जातिप्रथा तोड़ने के लिए आन्दोलन क्यों नहीं किया ? क्योंकि उन जातियों में भी जातिवाद इतना घना था कि अम्बेडकर यदि जातिवाद मिटाने का प्रयास करते तो उनका जनाजा उनकी ही जाति के लोग जीते-जी निकाल देते | अतः जातिवाद का सारा ठीकरा केवल ब्राह्मणों पर फोड़ते रहे, क्योंकि वह सबसे अहिंसक और कमजोर जाति थी और उसे गरियाने पर दुनिया भर की ईसाई और मुस्लिम ताकतें पीठ ठोकतीं ताकि हिन्दू धर्म मिट जाय |
***** ***** ***** ***** ***** ***** *****
***** ***** ***** ***** ***** ***** *****
भाग-- 2 : उपरोक्त प्रमुख तथ्यों के साक्ष्य :--
=====================================
अम्बेडकर को भारत की संविधान सभा में प्रवेश न मिल सके इसकी गारण्टी सरदार पटेल ने कर दी, जिस कारण अम्बेडकर अपनी कर्मभूमि महाराष्ट्र से स्वयं भी मार्च 1946 के चुनाव में हारे और उनकी पार्टी SCF (शेड्यूल्ड कास्ट फेडरेशन) का भी सफाया हो गया | तब अविभाजित बंगाल के SCF नेता जोगिन्दर मण्डल ने उन्हें बंगाल बुलाया और वहाँ के मुस्लिम लीगी मुख्यमन्त्री सुहरावर्दी की सहायता से अम्बेडकर को भारत की संविधान सभा में घुसवाया (संविधान सभा के सदस्यों को केवल विधानसभा के सदस्य ही चुनते थे) | जोगिन्दर मण्डल जिन्ना के समर्थक थे और पाकिस्तान बनने पर जोगिन्दर मण्डल पाकिस्तान जाकर वहाँ की संविधान सभा के अध्यक्ष और क़ानून मन्त्री बने (और बंगाल के मुस्लिम लीगी मुख्यमन्त्री सुहरावर्दी बाद में पाकिस्तान जाकर वहाँ के प्रधानमन्त्री बने), किन्तु जब पाकिस्तान को इस्लामी राष्ट्र घोषित किया गया और दलित सहित हिन्दुओं का कत्लेआम आरम्भ हुआ तो लाखों दलितों के साथ जोगिन्दर मण्डल भारत भाग आये किन्तु भारत में उन्हें पाकिस्तानी दलाल माना गया ; इन तथ्यों का उल्लेख चार स्रोतों में देखा जा सकता है :--
क)
"Dr Ambedkar and Untouchability" पुस्तक का पृष्ठ 100, लेखक Christophe Jaffrelot.
ख)
"Bhimayana" पुस्तक , लेखक A. Anand.
ग)
"The Indian Economic and Social History Review" में Dwaipayan Sen द्वारा मुस्लिम-दलित एकता के "जोगिन्दर मण्डल के मॉडल" पर लेख |
इस जोगिन्दर-मॉडल का स्रोत था यह विचार कि (गरीब मुस्लिमों और) सारे दलितों के पूर्वज भारत के मूलनिवासी थे जिन्हें विदेशी आर्यों ने आकर गुलाम बनाया जिनसे बाद में "शूद्र" की उत्पत्ति हुई -- 1916 से ही अंग्रेजों के 'आर्य-आक्रमण-सिद्धान्त' पर आधारित इस विचारधारा पर अम्बेडकर ने लिखना आरम्भ कर दिया था जिस कारण उनको लन्दन में शाही आवास मिला और अनेक सुविधाएं प्राप्त हुईं जिनका उल्लेख नीचे उनकी डिग्रीयों के साक्ष्य वाले लेख में है | अंग्रेजों के 'आर्य-आक्रमण-सिद्धान्त' के अनुसार शूद्र भी विदेशी थे और केवल "अनुसूचित जनजातियाँ" ही भारत के मूलनिवासी थे, आज भी भारत का सत्ताधारी तबका इसी झूठे सिद्धान्त को मानता है जिस कारण अंग्रेजों द्वारा घोषित "अनुसूचित जनजातियों" को अभी भी "आदिवासी" कहा जाता है जिसका अर्थ यह है कि हिन्दु-समाज के चारों वर्ण विदेशी हैं | किन्तु केवल "आदिवासियों" को संगठित करके हिन्दुओं के विरुद्ध गृहयुद्ध करवाना सम्भव नहीं था, अतः अम्बेडकर ने 1916 ईस्वी और बाद में 'आर्य-आक्रमण-सिद्धान्त' में संशोधन करके "शूद्र" को भी गैर-हिन्दू मूलनिवासी घोषित किया ताकि हिन्दू-विरोधियों की संख्या बढ़ाई जा सके | अम्बेडकर की पार्टी SCF के बंगाल प्रान्त के प्रमुख जोगिन्दर मण्डल ने इस हिन्दू-विरोधी मोर्चे में गरीब मुस्लिमों को भी सम्मिलित किया जो मुस्लिम समाज का लगभग 97% थे, ताकि अविभाजित भारत में 23.5% 'SC + ST' के साथ 22.5% गरीब मुस्लिमों को मिलाकर ऐसा मोर्चा बनाया जा सके जो ईसाई-सिख-बौद्ध-जैन को छोड़कर शेष 49% सवर्ण हिन्दुओं (ब्राह्मण-क्षत्रिय-वैश्य, जिनमें छद्म-सेक्युलर भी सम्मिलित थे) से टक्कर ले सके और पाकिस्तान के साथ दलितिस्तान (दलित-इस्तान) बनाकर शेष भारत को अपेक्षाकृत छोटा देश बनवा सके जिसमें 568 रजवाड़े भी नहीं रहते तो आज़ाद भारत की आबादी और शक्ति 'पाकिस्तान + दलितिस्तान' से भी कम रहती और धीरे-धीरे भारत एवं हिन्दुओं को पूरी तरह नष्ट किया जा सकता | अंग्रेजों के इस षड्यन्त्र के सबसे प्रमुख सिपहसालार अम्बेडकर थे, किन्तु इस तथ्य को हमारे इतिहासकारों और नेताओं ने छुपाया है और बहुतों को तो पता भी नहीं है क्योंकि अधिकाँश नेताओं को अखबारों में अपने बयान के अलावा कुछ भी पढने-लिखने से सरोकार ही नहीं रहता है |
घ)
मुस्लिम लेखक SNM Abdi (आब्दी) का लेख :--
http://www.firstpost.com/…/attention-sanghis-when-the-musli…
=====================================
"डॉक्टरेट" की डिग्री :--
विकिपीडिया में कुछ पुस्तकों का सन्दर्भ सहित ऐसी जानकारियाँ दी गयीं हैं :--
https://en.wikipedia.org/wiki/B._R._Ambedkar…
https://en.wikipedia.org/wiki/B._R._Ambedkar…
इसे सावधानी पूर्वक पढ़ें तो निम्नोक्त तथ्य सिद्ध होते हैं :--
अक्टूबर 1916 में अम्बेडकर ने लन्दन की ग्रे इन में "बार कौंसिल" की सदस्यता का आवेदन दिया किन्तु 1923 में बार कौंसिल ने उन्हें बुलाया | सात साल तक उन्हें मंजूरी नहीं मिली ! इन सात सालों में उन्होंने कौन सा करतब दिखाया जो उन्हें बाद में मान्यता मिली इसका खुलासा पिछले अनुच्छेद में मैंने कर दिया है ("1916 ईस्वी और बाद में 'आर्य-आक्रमण-सिद्धान्त' में संशोधन करके "शूद्र" को भी गैर-हिन्दू मूलनिवासी घोषित किया ताकि हिन्दू-विरोधियों की संख्या बढ़ाई जा सके")| विकिपीडिया के लेख में निम्नोक्त तथ्यों का पुस्तकों के सन्दर्भों के सहित उल्लेख हैं :--
महाराज गायकवाड द्वारा प्रदत्त छात्रवृति के सहारे अम्बेडकर अमरीका की कोलम्बिया विश्वविद्यालय 1913 में गए जहाँ उन्होंने जून 1915 में MA की अर्थशास्त्र में डिग्री ली ; उन्होंने अपनी "थीसिस" प्रस्तुत की " Ancient Indian Commerce" पर | विकिपीडिया ही बतलाता है कि उनकी दूसरी "थीसिस" 1916 ईस्वी में "National Dividend of India-A Historic and Analytical Study" पर थीसिस लिखी जिसपर केवल MA की मान्यता मिली और PhD की डिग्री 1927 में मिली !! क्या अर्थ है ? 1916 की "थीसिस" से ही उनके द्वारा इतिहास की पुनर्व्याख्या और भारत की "राष्ट्रीयता" की समस्याओं पर शूद्र के इतिहास सम्बन्धी नवीन खोजों का आरम्भ होता है | अमरीका में PhD की डिग्री नहीं मिली तो वे 1916 में ही इंग्लैंड चले गए और बार कौंसिल में घुसने का असफल प्रयास किया एवं महाराज गायकवाड द्वारा दुबारा चार वर्षों की छात्रवृति लेने के बाद "doctoral thesis" ('The problem of the rupee: Its origin and its solution') पर लन्दन में कार्य आरम्भ किया जो उन्होंने 1921 में संपन्न किया और इस "डॉक्टरल थीसिस" पर पुनः केवल MA की डिग्री ले सके !!
1923 में अम्बेडकर को "D.Sc." (Doctor of Science) की उपाधि दी गयी जो लन्दन विश्वविद्यालय ने 1860 में देना आरम्भ किया किन्तु तेरह दशकों के बाद बन्द कर दिया | इंग्लैंड में इस डिग्री के बारे में पढ़ें :--
https://en.wikipedia.org/wiki/Doctor_of_Science…
अर्थात Doctor of Science की डिग्री Ph.D. से ऊपर की डिग्री मानी जाती थी और अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता वाले प्रसिद्ध विद्वान को ही दी जाती थी, किन्तु इसके लिए Ph.D, की डिग्री पूर्वशर्त नहीं थी और प्रकाशित शोध-लेखों की जाँच के बाद यह डिग्री दी जा सकती थी और बिना किसी शोध कार्यों के लिए भी "सम्मानित डिग्री" के तौर पर भी दी जाती थी, जिस कारण इसका दुरुपयोग राजनैतिक कारणों से होता था, अतः बाद में इसे समाप्त कर दिया गया | 1923 तक अम्बेडकर महोदय न तो कहीं से Ph.D. कर पाए थे और न ही अंतर्राष्ट्रीय शोध-पत्रिकाओं में उनके शोध पत्र ही प्रकाशित हुए थे | अतः स्पष्ट है कि उनको D.Sc. की डिग्री किसी शोध कार्य के लिए नहीं बल्कि उनके "दलित" सम्बन्धी हिन्दू-विरोधी "महान" विचारों के कारण मिली जो अंग्रेजों को राजनैतिक कारणों से पसन्द आये ! उल्लेखनीय है कि उसी साल उनको लन्दन बार कौंसिल ने भी मान्यता दी, उससे पहले सात सालों तक लन्दन बार कौंसिल ने उनको लायक नहीं समझा ! लन्दन विश्वविद्यालय ने अपने पूरे इतिहास में केवल तीन व्यक्तियों को इतनी कम अवस्था में D.Sc. की डिग्री दी - अम्बेडकर तब केवल 32 वर्ष के थे, और यदि इसपर ध्यान दे कि अम्बेडकर ने Ph.D. भी नहीं की थी तो ब्रिटेन के पूरे इतिहास में बिना Ph.D. के इतनी अल्पावस्था में D.Sc. की डिग्री लेने वाले वे अकेले व्यक्ति थे -- आइंस्टीन से लेकर चार्ल्स डिकेन्स तक किसी यूरोपियन ने भी कभी इतनी "मेधा" नहीं दिखाई थी ! 1927 में अमरीका की कोलम्बिया विश्वविद्यालय ने उनकी 1916 ईस्वी की थीसिस पर ही उनको Ph.D. की डिग्री दे दी जिसपर 1916 में Ph.D. से इनकार करके केवल MA की डिग्री दी गयी थी | इन सारी उपाधियों की जड़ थी 1916 वाली थीसिस "National Dividend of India-A Historic and Analytical Study" जिसका "क्रान्तिकारी" राजनैतिक महत्त्व समझने में अंग्रेजों को सात साल लगे और अमरीका को 11 साल लगे जब अंगेजों ने अमरीकियों को भी अक्ल दी | 
1952 ईस्वी में उसी कोलम्बिया विश्वविद्यालय ने उन्हें डॉक्टरेट की दूसरी डिग्री LL.D. दी किन्तु बिना किसी थीसिस के -- भारत का 'संविधान-निर्माता' कहकर "मानद उपाधि" दिया | बहुत कम लोगों को पता है कि भारत के संविधान-निर्माण में अम्बेडकर के केवल दो ही वास्तविक योगदान हैं -- अनुच्छेद 15 - 17 में छूआछूत तथा आरक्षण पर उनके मत को जुडवाने में | भारतीय संविधान का दो-तिहाई तो राऊ साहब ने लिखा जिन्होंने 1935 का गवर्नमेन्ट ऑफ़ इन्डिया एक्ट मामूली फेरबदल के साथ कॉपी-पेस्ट कर दिया -- चूँकि भारत आजाद हो चूका था, पाकिस्तान बन चुका था, रजवाड़ों की भूमिका बदल चुकी थी, अतः 1935 के एक्ट में थोड़ा फेर-बदल अनिवार्य हो गया था, अन्यथा अंग्रेजों के 1935 एक्ट को ही आजाद भारत का संविधान का आधार बनाया गया जिसमें एक तिहाई अन्यान्य अनुच्छेदों को व्यापक बहस के बाद अन्य सदस्यों ने जुड़वाये | अतः यह प्रचार कि अम्बेडकर संविधान के "निर्माता" हैं बिलकुल झूठ है और इस झूठ का आरम्भ पश्चिमी ताकतों ने अम्बेडकर को महिमामंडित करने के लिए किया जिसका प्रमाण है कोलम्बिया विश्वविद्यालय द्वारा LL.D. की मानद डिग्री का उपरोक्त कारण | तत्पश्चात 1953 ईस्वी में उन्हें हैदराबाद की ओस्मानिया विश्वविद्यालय ने भी बिना किसी थीसिस के D.Litt. की मानद उपाधि दी -- उस विश्वविद्यालय की स्थापना हैदराबाद के निज़ाम के नाम पर निजामशाही के तहत हुई थी और विश्व में सर्वप्रथम उर्दू के माध्यम से शिक्षा का शुभारम्भ उसी विश्वविद्यालय ने किया था (अब सेक्युलर लोग भी वहाँ घुस गए हैं, पहले केवल "शान्तिदूतों" का ही कब्जा था जिन्होंने भारतीय फौज के विरुद्ध 1948 में हथियारबन्द संघर्ष में रजाकारों का साथ दिया था जिनके सरगना के वकील के पुत्र हैं ओवैसी महोदय ; रजाकारों के सरगना तो सरदार पटेल द्वारा भेजी गयी भारतीय फ़ौज से हारने के बाद पाकिस्तान भाग गए, ओवैसी को छोड़ गए जिनके समर्थन से रोहित वेमुला जैसे गैर-दलितों एवं कुछ गुमराह दलितों द्वारा अम्बेडकरवादी आन्दोलन करवाए जा रहे हैं)|
=====================================
अब देखें अम्बेडकर का बौद्ध-मत :--
(पुस्तक "Dalit Movement in India and Its Leaders, 1857-1956" , लेखक रामचन्द्र क्षीरसागर)
14 अक्टूबर 1956 को अम्बेडकर ने बौद्धमत की दीक्षा एक भिक्षु से ग्रहण की और दो दिन बाद ही पाँच लाख (यह संख्या भी एक संदेहास्पत पुस्तक से लिया गया है) समर्थकों को बौद्धमत की दीक्षा दी -- क्या एक नवागन्तुक बौद्ध को दीक्षा लेने के दो ही दिन बाद ही स्वयं बिना भिक्षु बने दूसरों को दीक्षा देने का अधिकार मिल सकता है ?
रामचन्द्र क्षीरसागर तो अम्बेडकर के भक्त थे, अतः पाँच लाख को बढ़ाकर "millions" लिख दिए |
कोलम्बिया विश्वविद्यालय का यह वेबसाइट अम्बेडकर को महिमामंडित करने के लिए बनाया गया :--
https://web.archive.org/…/pr…/00ambedkar/timeline/1950s.html
किन्तु यह भी कहता है कि "कई हज़ार महारों और अन्य दलितों ने अम्बेडकर के साथ बुद्धिज़्म स्वीकार किया" | "कई हज़ार" बाद में "पाँच लाख" और फिर "millions" बन गए |
=====================================
अब तो हमारी मीडिया और बुद्धिजीवियों की मानें तो भारत का बच्चा-बच्चा अम्बेडकर का भक्त है, जो भक्त नहीं है वह भारतीय संविधान के तथाकथित निर्माता का विरोधी होने के कारण भारतीय नहीं है ! पाकिस्तानी सुहरावर्दी और जोगिन्दर मण्डल द्वारा भारतीय संविधान सभा में घुसाए गए अम्बेडकर ही असली भारतीय हैं जिनको आज़ादी के बाद अंग्रेजों के सिखाने पर नेहरु ने सरदार पटेल के विरोध के बावजूद बम्बई से एम. आर. जयकर की सीट से संविधान सभा में प्रवेश दिलाया और संविधान ड्राफ्ट कमिटी का प्रमुख एवं क़ानून मन्त्री बनाया जिसकी कोई आवश्यकता नहीं थी | आज़ादी से पहले अंग्रेजों का वरदहस्त रहने के कारण अम्बेडकर से समझौता गाँधी जी की विवशता थी, किन्तु आज़ादी के बाद ऐसी कोई विवशता नहीं थी | अंग्रेजों की अन्ध-भक्ति के कारण नेहरु ने यह भयंकर भूल की और आज भी राहुल गान्धी उसी लीक पर चलकर अम्बेडकरवादियों का समर्थन रहे हैं | 69 सालों के झूठे प्रचार के कारण अब तो ऐसा वातावरण बन गया है कि RSS और भाजपा भी अम्बेडकर को वीर सावरकर और गोलवलकर के समकक्ष बिठाने में जुट गए हैं | अम्बेडकर का सही इतिहास छुपाया जाता है |
***** ***** ***** ***** ***** ***** *****
अंग्रेजों ने अम्बेडकर को गलत तरीके से डिग्री दिलवाई और उछाला ताकि हिन्दू समाज से अनुसूचित जातियों को पृथक किया जा सके , 1946 में अपनी पार्टी SCF के हारने पर मुस्लिम लीग की सहायता से संविधान सभा में पँहुचे | ऐसी तिकरमबाजी को "अवसरवाद" कहते हैं | अनुसूचित जातियों और OBC में क्या 1% से अधिक लोगों को आरक्षण द्वारा नौकरी मिल पायी है ? सरकारी नौकरियां हैं ही कितनी ? आरक्षण के स्थान पर उन जातियों में सभी की योग्यता बढाने के लिए उच्च कोटि की अनिवार्य तकनीकी प्रशिक्षण सहित शिक्षा एवं कुटीर उद्योग आदि, जिन्हें अंग्रेजों ने नष्ट किया था, की व्यवस्था करवाते जैसा कि गाँधी जी चाहते थे किन्तु नेहरु ने लागू नहीं किया, तो आज भारत में कोई जाति पिछड़ी नहीं रहती और हर क्षेत्र में भारत विश्व का अग्रणी रहता | पूरे समाज में शैक्षणिक और आर्थिक पिछडापन दूर हो जाने पर जातीय पिछडापन स्वतः मिट जाता | किन्तु अंग्रेजों की "फूट डालो राज करो" की नीति को लागू करने में अम्बेडकर ने व्यक्तिगत स्वार्थवश केवल कठपुतली की भूमिका निभाई | | ***

Source-  https://www.facebook.com/story.php?story_fbid=1242308799113755&id=100000039405456

वैदिक परम्परा में मांसभक्षण

वैदिक परम्परा में मांसभक्षण
*****************************
मनुष्यों के मन का ९०% से अधिक अचेतन है, जिसका कारण है पूर्वकृत पापजनित अशुभ संस्कार । जब मानवजाति बनी थी तब भी पाप का भाग ५०% था । इक्का-दुक्का परमहंसों को छोड़ दें तो मानवों को चैतन्य प्राणी नहीं माना जा सकता । किन्तु देवभाषा जैसी पूर्णतः नियमबद्ध और वैज्ञानिक भाषा का निर्माण वही समाज कर सकता है जिसके प्रायः सभी सदस्य पूर्ण चैतन्य हों । अतः संस्कृत देवभाषा है, मानवकृत नहीं ।
इसका अर्थ यह है कि जब भाषा बनी, अर्थात जब मानवों को देवभाषा प्राप्त हुई, तब धात्वर्थों और प्रचलित अर्थों में विरोध नहीं था । आज "सम्भ्रान्त" शब्द अच्छे अर्थ में प्रयुक्त होता है, किन्तु संस्कृत में इसका अर्थ अच्छा नहीं है ("सम्यक् रूपेण भ्रान्त")। प्रचलित अर्थ धात्वर्थ से भिन्न हो सकते हैं ,किन्तु धात्वर्थ का विरोध नहीं कर सकते : यह देवभाषा का मौलिक नियम है ।
मांस शब्द "मन्" धातु से बना है (देखें शिवराम वामन आप्टे का शब्दकोष), जिसका अर्थ यह है कि मन को जो पसन्द हो उस खाद्य पदार्थ को मांस कहते थे, जो मांसल और कोमल हो, जैसे कि फल का गूदा । आधुनिक विज्ञान भी मानता है कि मनुष्य प्राइमेट्स परिवार से निकला है जो मूलतः शाकाहारी परिवार है ।
मानव शिशु को अन्नप्राशन में पशु का मांस या मछली खिलाना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी अशुभ है । वनस्पति औषधियों द्वारा पशुमांस के विष को नष्ट करके खाने योग्य बनाया जाता है (समस्त मसाले वनस्पति हैं, और औषधियाँ हैं)। जब कृत्रिम खाद और कीटनाशकों द्वारा भूमि और फसलों को जहरीला नहीं बनाया जाता था तब सब्जियों और चावल आदि पदार्थों का स्वाद मसालों के स्वाद से भी अच्छा होता था । मुझे ऐसी सब्जियाँ खाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है जो ऐसी भूमि में उगाई गयी थीं जिसमें कभी भी कृत्रिम खादों और कीटनाशकों का प्रयोग नहीं हुआ था । किन्तु ऐसी भूमि में उगाई फसलों का स्वाद भी प्राचीन फसलों और सब्जियों की तुलना में फीका है, क्योंकि आज हवा, नदियों-तालाबों और भूगर्भ के जल में भी विष है । पशुमांस बिना मिर्च-मसालों और तेल के मनुष्य प्रसन्नतापूर्वक नहीं खा सकता । हविष्यान्न में मिर्च-मसालें, नमक और तेल वर्जित हैं , अतः हविष्यान्न में पशुमांस-भक्षण सम्भव नहीं है ।
फिर भी "धूर्तों ने यज्ञ में पशुमांस का प्रचलन त्रेता युग में आरम्भ कर दिया" (- महाभारत) । मनुस्मृति (अध्याय-५) के १५वें श्लोक में पशुमांस और मछली खाने का निषेध है, किन्तु अगले ही श्लोक में हव्य वा कव्य पदार्थ के रूप में खाने का आदेश है ! बिना मिर्च-मसालों-नमक-तेल के हव्य पदार्थ पकाये जाते हैं , अतः ऐसे श्लोक प्रक्षिप्त अंश हैं जो धूर्तों ने कलियुग में जोड़े । ३६वें श्लोक में ब्राह्मणों द्वारा मांस खाने पर मनाही है, किन्तु यज्ञ में मांसभक्षण को उचित ठहराया गया है ! उसी अध्याय में श्लोक ४८ से ५५ में मांसभक्षण पर निषेध और कारणों का वर्णन है : श्लोक ५५ तो मांस शब्द की व्युत्पत्ति भी ऐसे ही सन्दर्भ में देता है, जिसे आप्टे के शब्दकोष में भी उद्धृत किया गया है । किन्तु वहीं श्लोक-५६ में कहा है कि "मांस, शराब और मैथुन में दोष नहीं है क्योंकि ये प्राणियों का स्वभाव है, यद्यपि इनसे दूर रहने में कल्याण है " !
इसी अध्याय में श्लोक-१३१ कहता है कि कुत्तों, हिंसक पशुओं और चाण्डालों द्वारा मारे गए पशुओं का मांस ब्राह्मण के लिए शुद्ध है ! तब फिर बचा क्या ? ब्राह्मण को शिकार नहीं करना चाहिए, मांस बेचना नहीं चाहिए, लेकिन दूसरों के मारे हुए मांस खाने में दोष नहीं है ! अध्याय-१० में आपातधर्म की तौर पर मांसभक्षण के उद्धरण हैं, किन्तु में (श्लोक-९६) सुरा, मांस आदि को यक्षों , राक्षसों और पिशाचों का आहार कहा गया है और ब्राह्मणों को ऐसे पदार्थों से दूर रहने का आदेश है क्योंकि ब्राह्मणों को देवयज्ञ में अवशिष्ट हविष्यान्न के भक्षण का आदेश है । यह श्लोक स्पष्ट कि देवयज्ञ में सुरा और मांस का निषेध है । किन्तु इसी अध्याय में श्लोक १५३ और १५७ बताते हैं कि केवल कुछ ख़ास प्रकार के मांस ही निषिद्ध है ! ध्यातव्य है कि निषिद्ध सूची में गोमांस का उल्लेख नहीं है ! अतः जिन धूर्तों ने मनुस्मृति की भावना के विपरीत प्रक्षिप्त अंश जोड़े, वे गोमांस भी खाते थे !
इसका कारण जानना है कठिन नहीं है । यजुर्वेद के पशुयाग का हवाला देकर मांसभक्षक धूर्तों द्वारा पशुमांस खाने की वकालत की जाती है, किन्तु पशुयाग में बकरे का उल्लेख नहीं है - यदि वैदिक पशुयाग में पशुमांस का उल्लेख उसी अर्थ में है जिस अर्थ में मांसप्रेमियों द्वारा प्रचारित किया जाता है तब तो श्रोत्रिय ब्राह्मणों को गोमांस खाना चाहिए ! श्रोत्रिय ब्राह्मण ही ऐसा करेंगे तो शेष लोग क्यों पीछे रहेंगे ?
स्पष्ट है के ऐसे प्रक्षिप्त अंश उन लोगों ने जोड़े जो मनुस्मृति की शब्दावली में स्वभावतः "यक्ष, राक्षस या पिशाच" थे क्योंकि ऐसे धूर्तों ने अध्याय-५ के प्रक्षिप्त श्लोक-५६ में स्वीकारा है कि शराब और पशुमांस ("यक्ष, राक्षस और पिशाच" स्वभाव के) प्राणियों का स्वभाव है !
आसान नहीं है मनुस्मृति पढ़ना, कलियुग में राक्षसों के वाममार्गियों चेलों ने मनुस्मृति में ढेर सारे प्रक्षिप्त श्लोक जोड़ रखे हैं, और आधुनिक काल के तथाकथित भाष्यकारों ने अर्थ का अनर्थ कर रखा है । मनुस्मृति में मांसभक्षण के विरोध में स्पष्ट कहा गया है , किन्तु वहीं मांसभक्षण के पक्ष में भी बकवास जोड़ दी गयी है । क्या दोनों प्रकार के मत मनु महाराज के ही हो सकते हैं ? क्या माँसभक्षण का प्रचार करने वाले ग्रन्थ में वैष्णव अपना मत जोड़ सकते हैं ? यज्ञ में पशुहिंसा की वकालत मनुस्मृति में की गयी है, किन्तु यज्ञ को अध्वर कहा जाता है जिसका शब्दार्थ है "हिंसा-रहित" , और यज्ञ में जिस पुरोहित के हाथों पशुहत्या करवाई जाती है उसे "अध्वर" कहा जाता है जिसका अर्थ है "अहिंसक" । मनुस्मृति (और महाभारत) में कहा गया है कि वैदिक यज्ञ, पौरोहित्य-कर्म, चिकित्सा और ज्योतिष से जो जीविका चलाये उसे (आर्यों के समाज से बहिष्कृत करके) चाण्डाल घोषित कर देना चाहिए (क्योंकि कष्ट से पीड़ित मनुष्य ही इन चारों के पास पंहुचते हैं)। कलियुग में इन कर्मों में चाण्डालों का ही कब्जा है जो ब्राह्मणोचित कर्म नहीं करते किन्तु ब्राह्मण-जाति में जन्म लिए हुए हैं । सभी वर्णों में विकृति आयी है, किन्तु सिर ही गड़बड़ा गया है तो हाथ-पाँव-पेट को कौन ठीक करे ?
कौलमार्ग और अन्यान्य वामाचार के ग्रंथों में सुरा और मांसभक्षण का ही वर्णन नहीं है, उससे आगे की बातें भी है जहां अभी तक पश्चिम का समाज भी "विकास" नहीं कर पाया है : माँ-बहन से मैथुन को धार्मिक कृत्य के रूप में प्रचारित किया गया है ! यही कारण है कि रामचरितमानस में १४ प्रकार के निकृष्ट कौलों को सबसे पहले रखा गया है । सत्यार्थ-प्रकाश में दयानंद सरस्वती महोदय ने ऐसे कुछ घृणित श्लोकों को उद्धृत किया है। पञ्च-मकारी कुलार्णव-तंत्र का एक श्लोक (पीत्वा-पीत्वा पुनः पीत्वा यावत् पतति भूतले । पुनरुत्थानं वै पीत्वा पुनर्जन्म न विद्यते ॥) गीता की पैरोडी है, केवल भगवत-चिंतन को हटाकर सुरापान को मोक्ष का साधन बताया गया है, अन्तिम वाक्यांश गीता से चुराए गए हैं : "पुनर्जन्म न विद्यते")!
शुक्ल-यजुर्वेद (माध्यन्दिन-शाखा) का पशुयाग वाला अध्याय पढ़ें जिसका हवाला देकर हल्ला मचाया जाता है कि वेद में गोहत्या का आदेश है | अध्याय-6 की बाइसवीं यजु कहती है :
"यदाहुरघ्न्या इति वरुणेति शपामहे ततो वरुणो नो मुञ्च ।"
जिस (गाय) को लोग अवध्य कहते हैं (और) हम भी (ऐसा ही) शपथ खाते हैं (कि गाय अवध्य / अघ्न्या है), उसके प्रति किसी पाप से वरुण हमें मुक्त कीजिए !
किन्तु भाष्यकारों ने अर्थ का अनर्थ कर दिया : "शपतिहिंसार्थः", तात्पर्य यह हुआ कि गाय को अघ्न्या कहते हैं, किन्तु यज्ञ करने वाले अध्वर्यु उसे मार डालते हैं ! "शप" का अर्थ 'हिंसा' नहीं होता, और अध्वर्यु का शब्दार्थ ही है : "जो हिंसा न करे" । यज्ञ को अध्वर कहते हैं, जिसका अर्थ है अ+ध्वर = जिसमे हिंसा वर्जित हो । धूर्तों ने गलत अर्थ कर दिया : यज्ञ में गोहत्या को हिंसा नहीं कहते ! पग पग पर ऐसे ही अनर्थ मिलेंगे । पशुयाग का सही अर्थ कलियुगी मनुष्य नहीं जान सकते । बड़े भाग्य से वेद का सही अर्थ प्राप्त होता है ।
ताज्जुब है कि फलित ज्योतिष में "ज्योतिषियों" की रूचि नहीं है !
किन्तु जिनके ह्रदय में मानवता नहीं, करुणा नहीं, उनपर किसी भी तर्क का प्रभाव नहीं पड़ने वाला ।
इसी परिप्रेक्ष्य में एक और धातु "मिष्" पर ध्यान देने की आवश्यकता है जिससे ये तीन शब्द बने हैं : मिष्टान्न, सामिष और निरामिष । मिष् धातु (रस द्वारा तर या आर्द्र करना, छिड़कना) का सामिष और निरामिष के कलियुगी अर्थ से दूर का भी सम्बन्ध नहीं है , किन्तु मिष्टान्न से सम्बन्ध है : आज भी रसगुल्ला आदि ऐसे ही बनते हैं : गुल्ला को रस में मिष् करने पर रसगुल्ला बनता है । संस्कृत में ऐसे और भी शब्द हैं जिनका अर्थ "यक्ष, राक्षस या पिशाच" स्वभाव वाले क्रूर लोगों ने बिगाड़ दिया है ।
"मांस" शब्द बना है संस्कृत के "मन्" धातु से । अतः "मांस" का धात्वर्थ है :- "जो मन को पसन्द हो, माँसल या कोमल हो" (जैसे कि फल का गूदा) । किन्तु राक्षसों को लहू और पशुमांस ही पसन्द था, अतः कलियुग में राक्षसी अर्थ ही प्रचलित हो गया । किन्तु आधुनिक विज्ञान भी कहता है कि मनुष्य प्राइमेट परिवार से आया है जो शाकाहारी परिवार है (बन्दर. लँगूर, आदि) । फलतः पशुमांस खाने के लिए मनुष्य के शरीर का भोजन-तन्त्र प्राकृतिक रूप से परिपक्व नहीं है । वैसे भी मसाले, तेल, आदि वनस्पति-औषधियाँ डालकर आग में पकाया न जाय तो मनुष्य के गले में पशुमांस उतर ही नहीं सकता । अप्राकृतिक भोजन से व्याधियों की संभावना बढ़ती हैं और मन भी अप्रकृतिं बनता है । शास्त्रों में कहा गया है कि अन्न से मन बनता है । हिंसक अन्न से मन हिंसक हो जाता है । विभिन्न पशुओं के मांसों में गोमांस मनुष्य के लिए सर्वाधिक घातक है क्योंकि पाली हुई गाय गृहवासियों को सन्तान समझकर दूध देती है, बिना ममता के थन में दूध आ ही नहीं सकता । ऋषियों में पशुओं का मन पढ़ने की शक्ति थी, अतः गाय की ममता को वे अनुभव करते थे और गाय को माता कहते थे ।
"मिष्" का अर्थ है "रस में भिगोना" । मिष्टान्न का अर्थ है (मीठे-) रस में भिगोया हुआ अन्न , अर्थात मिठाई । अतः "सामिष" का अर्थ था "मीठा" भोजन । किन्तु "मांस" की तरह कलियुग में "सामिष" का भी अर्थ बदल गया । वाममार्गियों का इसमें बहुत बड़ा हाथ था, जिनका हिन्दू सभ्यता के पतनकाल में बहुत प्रसार हुआ ।
गीता के अठारहवें अध्याय में उल्लेख है कि सात्विक भोजन में "लवण" और "तीक्ष्ण" पदार्थ (कड़वे, खट्टे) वर्जित हैं । अतः सात्विक भोजन दो प्रकार के थे :— सामिष और निरामिष । सामिष में थीं मीठी वस्तुएं । निरामिष उन लोगों के लिए था जो पूर्ण इन्द्रियनिग्रह हेतु मीठे पदार्थों से भी दूर रहते थे, खास कर विशेष अवसरों पर । अंग्रेजी का "मीट" शब्द भी उसी स्रोत से निकला है जिससे हिन्दी क्षेत्र का "मीठ" या "मीठा" बना है ।

गीता का उपदेश - Kaam

काम :--
असत्यमप्रतिष्ठम् ते जगदाहुरनीश्वरम् |
अपरस्परसम्भूतम् किमन्यत्कामहैतुकम् ||
(गीता, 16 - 8)
अन्वय: (सन्धिविच्छेद करके गद्य में प्रस्तुत) --
ते आहुः जगत् अप्रतिष्ठम् असत्यम् अनीश्वरम् अपरस्परसम्भूतम् कामहैतुकम् अन्यत् किम् ?
"वे (असुर) कहते हैं (कि) जगत आश्रयरहित है (अप्रतिष्ठम्) ; असत्य है ; बिना ईश्वर के अपने-आप स्त्री-पुरुष के संयोग से ही उत्पन्न है (अतः केवल) काम ही (जगत का) हेतु ( = कारण) है , इसके सिवा (और) क्या है (अर्थात और कुछ भी कारण नहीं है) ?"
यह वाक्य असुरों के लिए कहा गया है जो पिछले श्लोक से स्पष्ट है |
ऐसे आसुरी स्वभाव वाले लोग कभी समझ ही नहीं सकते कि यज्ञ द्वारा श्रीराम और उनके भाईयों या द्रौपदी और उनके भाई की उत्पत्ति सम्भव है, यह भी नहीं समझ सकते कि केवल काम ही सन्तानोत्पत्ति का कारण होता तो निस्सन्तान लोगों को मेडिकल विज्ञान क्यों नहीं सन्तान दिला पाता ?
गीता में यह भी कहा गया है कि धर्मसम्मत काम साक्षात परमात्मा हैं (क्योंकि बिना धर्मसम्मत काम के सृष्टि चलेगी नहीं और जीवों को भोग - मोक्ष का अवसर ही नहीं मिलेगा) |
किन्तु गीता में सारे कर्म कामनाओं को त्यागकर करने की आज्ञा है ताकि चारों पुरुषार्थों की पूर्ति सम्भव हो |
रजनीश और उनके चेलों ने सेक्स को "वासना नहीं प्रेम" कहकर केवल शब्दजाल बुना, सच्चाई यह है कि सेक्स को वासना कहें या प्रेम, इनलोगों ने सेक्स को मनोरंजन का साधन ही समझा और उसे परम आनन्द (ब्रह्मानन्द) माना |
परन्तु वास्तव में सेक्स केवल सन्तानोत्पत्ति हेतु ही जीवों को दिया गया है , धर्मसम्मत काम का बस इतना ही अर्थ है | जैसे ही सेक्स मनोरंजन का साधन बनता है, धर्मविरुद्ध काम का द्वार खुलता है जिसे गीता ने मुख्य पाप कहा है |
वासना है विपरीत सेक्स के जीव को भोग्य पदार्थ समझना, उसमें कोई जीती-जागती आत्मा भी है उसे अनदेखा करने केवल निजी इन्द्रियों की तुष्टि हेतु जीव के शरीर का उपभोग या दोहन करना | 
प्रेम है "पूरित करना" -- अपने स्वार्थों और वासनाओं को भूलकर दूसरे को पूरित करना |
वासना है लेना, प्रेम है देना |
जैसे ही प्रेम में इन्द्रिय की तुष्टि का भाव घुसता है, प्रेम वासना में बदलने लगता है, क्योंकि इन्द्रियों का स्वभाव ही है "लेना" अर्थात अपने विषय का उपभोग करना | ऐन्द्रिक सम्बन्ध केवल वासना का सम्बन्ध है, सच्चा प्रेम तो निजी अहंकार और निजी इच्छाओं के दबने पर ही उत्पन्न हो सकता है | वासना स्थूल एवं सूक्ष्म शरीर का सम्बन्ध है (स्थूल = भौतिक देह का सम्बन्ध ; सूक्ष्म = इन्द्रियों की तुष्टि का सम्बन्ध), प्रेम आत्मा का सम्बन्ध है |
आत्मा का सम्बन्ध कहने भर से नहीं होता, इसके दो प्रकार हैं | पहला है भ्रामक, अर्थात जन्मकुण्डली द्वारा निर्धारित मेलापक के कारण मन का सम्बन्ध, जो आत्मा का नहीं बल्कि केवल मन से मन का सम्बन्ध है | दूसरा है सत्य सम्बन्ध, चित्त की वृत्तियों के शान्त होने पर प्राण का आयाम व्यापक होकर दूसरों तक इस कदर फैल जाय कि "दूसरेपन" का भाव ही न रहे, दूसरे भी अपनेपन में सम्मिलित हो जाएँ (वसुधैव कुटुम्बकं)| यह भाव जब पूर्ण हो तो संसार में कोई भी जीव "दूसरा" नहीं रहता |
दूसरे जीव में सेक्स ढूँढने वाले कामुक कीड़े "प्रेम" पर कितना भी शब्दजाल बुन लें, योग के बहाने भोग ही ढूँढते हैं |
अखण्ड ब्रह्मचर्य में जो अविच्छिन्न आनन्द है उसका जिसने अनुभव कर लिया उसके लिए सेक्स मृत्यु-तुल्य कष्ट देता है, किसी कारणवश वीर्यपात हो जाय तो भौतिक लिंग में भी भयानक कष्ट होता है |
किन्तु धार्मिक रीति द्वारा केवल सन्तान उत्पन्न करने से अखण्ड ब्रह्मचर्य भंग नहीं होता यह महाभारत में श्रीकृष्ण ने कहा, जब उन्होंने अर्जुन को ब्रह्मचारी कहा किन्तु अश्वत्थामा को ब्रह्मचारी नहीं माना जिस कारण अश्वत्थामा ब्रह्मास्त्र वापस नहीं ले सका (क्योंकि अश्वत्थामा युद्धक्षेत्र में भी अपने तम्बू में नर्तकियों को रखता था - पूरे महाभारत का लगातार पाठ करने पर ही यह अर्थ समझ में आ सकता है क्योंकि ये दोनों घटनाएं एक ही स्थल पर नहीं हैं)|
रजनीश के चेले वह सीमा पार कर चुके हैं जिसके बाद धर्मसम्मत काम को समझना और उसका पालन करना सम्भव ही नहीं रहता, अतः मैं उनलोगों से बहस नहीं करता, सीधे ब्लॉक करता हूँ | ये लोग कट्टरपन्थी जेहादी हैं - मुसल्ले हिंसा के जेहादी हैं, तो ओशोवादी काम-वासना के जेहादी, आर्यसमाजियों ने हिन्दुत्व को मिटाने का जिहाद छेड़ रखा है तो आसुरी शाक्तों में (सभी शाक्तों में नहीं) मांसाहार का जेहाद है (और भी कई प्रकार के जेहादी अर्थात कट्टरपन्थी हैं)! सच्चा हिन्दुत्व तो सभी सच्चे पंथों में सहिष्णुता स्थापित करते हुए आत्मकल्याण का दर्शन है | जेहाद (धर्मयुद्ध) ही छेड़ना है तो पापों के विरुद्ध छेड़ें, आरम्भ स्वयं से करें |***

https://www.facebook.com/story.php?story_fbid=1277285332282768&id=100000039405456

प्राणायाम की सही विधि

प्राणायाम की सही विधि का कलियुगी भौतिकवादी लेखक उल्लेख तक नहीं करते, संस्कृत के पण्डित भी सन्ध्यावन्दन की पुस्तकों में शॉर्टकट बतलाते हैं क्योंकि भोग-विलास करने वालों को एक क्षण की तपस्या भी असह्य है । सही विधि है :--
पूरक,
अन्तः-कुम्भक,
रेचक,
बाह्य कुम्भक ।
पूरक = तीन सावित्री मन्त्र तेजी से पढ़ते हुए सम गति से श्वास अन्दर लेना ।
अन्तः-कुम्भक = तीन सावित्री मन्त्र तेजी से पढ़ते हुए श्वास अन्दर रोकना ।
रेचक = तीन सावित्री मन्त्र तेजी से पढ़ते हुए सम गति से श्वास बाहर त्यागना ।
बाह्य कुम्भक = तीन सावित्री मन्त्र तेजी से पढ़ते हुए श्वास बाहर त्यागकर रोकना ।
बाह्य कुम्भक कष्टदायक है, अतः अधिकाँश लेखक स्वयं भी नहीं करते और पुस्तकों से भी हटा देते हैं । बाह्य कुम्भक जितना कष्टदायक होगा उतने ही पिछले और वर्तमान जन्मों के प्रकट (क्रियमाण) और छुपे हुए (सञ्चित) कुसंस्कार नष्ट होंगे और सद्-बुद्धि बढ़ेगी । अतः बाह्य कुम्भक सावित्री मन्त्र पढ़ने के बाद भी यदि सम्भव हो तो जो मन्त्र अधिक पसन्द हो वह भी कुछ बार जप लें । प्रातः (और सम्भव हो तो सन्ध्याकाल में भी) नित्यकर्म के पश्चात न्यूनतम तीन प्राणायाम बाएँ नाक से और तीन दाहिने नाक से करने चाहिए : बारी-बारी से, अर्थात पहले बाएँ , फिर दाँए, फिर बाएँ ... ।
बाह्य कुम्भक अचेतन मन के कुसंस्कारों को ध्वस्त करने और पूर्ण चैतन्य बनने का सर्वोत्तम साधन है । इसका कारण यह है कि ऐन्द्रिक वासनाएँ ही कुसंस्कारों की जड़ है, और कष्टकारी बाह्य कुम्भक भोगवादी आसुरी प्रवृत्तियों की जड़ पर ही कुठाराघात करता है । वासनाओं की जकड़ ढीली पड़ने लगती है ।
मोक्षमार्गियों को चार बार प्रत्येक छ घण्टे पर प्राणायामादि करने चाहिए, उनके लिए संख्या और विधि में अन्तर है ।
जिन्हें वैदिक मन्त्र पढ़ने का अधिकार नहीं है वे उतने ही काल तक किसी भी इष्ट मन्त्र का जप कर सकते हैं ।
❀❁❂❃❄❅❆❇❈❉❊❋✿✾✽✼✻✺✹✸✷✶✵✴✳✲✱✰✯✮✭✬✩
वैदिक मन्त्र पढ़ने का अधिकार "शूद्र" को नहीं है |
"शूद्र" नाम की कोई जाति नहीं होती है, यह एक 'वर्ण' है |
वर्ण का आधार कर्म होता है, जन्म नहीं | जाति का आधार जन्म होता है |
"कर्म" और "संस्कार" में परस्पर सम्बन्ध है, क्योंकि कर्मों का समुच्चय ही संस्कार है (सम् + कृ > संस्कार) | मनुष्य संस्कारों के अनुरूप ही कर्म करता है और नए कर्मों के फल संस्कारों में जुड़ते जाते हैं | इन कर्मों के फल भोगने के लिए जन्म लेने पड़ते हैं | इस प्रकार जन्म-मरण का अनवरत चक्र चलता रहता है जिसे "संसार" कहते हैं | इससे मुक्ति पाने के लिए संस्कारों के विपरीत तैरना पड़ता है जिसे वैतरणी-तरना कहते हैं | इसका सर्वोत्तम साधन है प्राणायाम जो प्राण का आयाम धीरे-धीरे बढ़ाकर ब्रह्म तक जीव को पँहुचा सकता है | यही कारण है कि गीता में सभी प्रकार के व्रतों-तपों में प्राणायाम का गुणगान सबसे अधिक किया गया है | यह दूसरी बात है कि गीता पर प्रवचन देने वाले अधिकाँश कलियुगी महापुरुष भी आजकल प्राणायाम नहीं करते |
प्राणायाम में सावित्री मन्त्र पढ़ना चाहिए जो गायत्री का ही एक विशेष प्रकार है | यह सत्य है कि वैदिक मन्त्र पढ़ने का अधिकार "शूद्र" को नहीं है, किन्तु छान्दोग्य उपनिषद में रैक्व नाम के शूद्र ने एक द्विज को ब्रह्मज्ञान की दीक्षा दी थी | छान्दोग्य उपनिषद सामवेदीय तलवाकार ब्राह्मण-ग्रन्थ के अन्तर्गत आता है | अतः शूद्र जन्म पर आधारित जाति नहीं है | छान्दोग्य उपनिषद के ही अनुसार शूद्र उसे कहते हैं जो शोक के पीछे भागता है (व्याकरण के अनुसार भी यही अर्थ सही है)| "शोक" है जन्म-मरण के चक्र में फँसाने वाले सकाम-कर्म, अर्थात ऐन्द्रिक वासनाओं के पीछे भागना | जो व्यक्ति 'जानबूझकर' ऐन्द्रिक वासनाओं के पीछे भागे उसे वैदिक मन्त्रों को पढ़ने या सुनने का अधिकार नहीं है, चाहे वह किसी भी जाति में क्यों न जन्मा हो - यह सामवेदीय उपनिषद की आज्ञा है | मत भूलें कि सामवेद को गीता में साक्षात विराट-पुरुष रुपी श्रीकृष्ण कहा गया है (इसका अर्थ गीता के किसी भाष्यकार ने स्पष्ट नहीं किया, अर्थ है ब्रह्मसूत्र अर्थात वेदान्त में जिसके अनुसार सामवेद के मन्त्र ही मुक्त पुरुष को ब्रह्मलोक ले जाते हैं, बिना सामवेद के मोक्ष का द्वार नहीं खुलता; किसी व्यक्ति ने सामवेद नहीं भी पढ़ा किन्तु मोक्ष के योग्य है तो सामवेद के मन्त्र स्वयं चले आते हैं उसे लाने के लिए)|
अतः जबतक मन जानबूझकर ऐन्द्रिक वासनाओं के पीछे भागे और वैसे कर्म भी होते रहें तबतक वेदमन्त्र नहीं पढना चाहिए, वरना छान्दोग्य उपनिषद के ही अनुसार शूद्र यदि वेदमन्त्र पढ़े तो वह शूद्र नष्ट हो जाता है (और समाज को भी क्षति पंहुचाता है क्योंकि हर व्यक्ति समाज से भी जुड़ा रहता है)| ऐसा व्यक्ति प्राणायाम के समय अन्य कोई मन्त्र पढ़ सकता है जो उसे प्रिय हो, या केवल संख्याओं की गिनती कर सकता है, या किसी भी ऐसे विषय का ध्यान कर सकता है को समय के क्रम को सम रखने में सहायक हो |
कुछ अज्ञानियों का कथन है कि बिना मन्त्र वाला प्राणायाम केवल स्वास्थ्य-लाभ के लिए है | केवल स्वास्थ्य-लाभ के लिए कोई भी प्राणायाम नहीं है, किसी भी प्राचीन ग्रन्थ में ऐसी बकवास नहीं है | पतंजलि मुनि स्पष्ट कहते हैं कि प्राणायाम का लाभ है अज्ञान का आवरण नष्ट होना और अन्तरंग-योग में प्रवृत्ति बढ़ना | पतंजलि मुनि के इस कथन की जाँच करना चाहें तो निम्न प्रयोग कर सकते हैं (क्योंकि योग एक प्रायोगिक विज्ञान है) :-
जब कभी लिंग में उत्तेजना का आभास हो तो किसी भी आरामदायक आसन में बैठ या लेट जाएँ और पूरी शक्ति से बाह्य-कुम्भक करें - तबतक साँस छोड़ते रहें और बाहर छोड़कर रोके रहें जबतक फेफड़ा सहन कर सके, लिंग से अपान वायु निकल जायेगी और मन में वासना की प्रबलता समाप्त हो जायेगी ! उस बाह्य कुम्भक में आप किसी भी मन्त्र का प्रयोग करें या न करें, यह लाभ तो होगा ही | जाँच करना चाहें तो आप उस बाह्य कुम्भक में "गधा-गधा" का भी जप कर सकते हैं, उपरोक्त लाभ अवश्य ही होगा | किन्तु ऊँट-पटांग जप करने से आगे की आध्यात्मिक प्रगति अवरुद्ध हो जायेगी, और आजीवन "गधा" जपते रहने से इस बात की सम्भावना बढ़ जायेगी कि इतना कठोर तप करने के बाद भी अगले जन्म में असली गधा बन जाइयेगा |
आजकल बहुत से कलियुगी 'महापुरुष' कुण्डलिनी-जागरण और चक्र-भेदन पर बड़े-बड़े प्रवचन देते हैं | जबतक किसी अन्तर्यामी परमहंस गुरु से आदेश और व्यावहारिक निदेशन न मिले तबतक इन बातों से बचें, ऐसा साहित्य पढने से भी बचें, वरना सर्वनाश का द्वार खुल सकता है और पागलखाना भी पँहुच सकते हैं | ऐसे 'महापुरुषों' से दूरी बनाकर रखें |
उपरोक्त प्राणायाम यदि समुचित आहार-विहार सहित करते रहेंगे तो स्वतः वह समय आयेगा जब ईश्वर सद्-गुरु से सम्पर्क करा देंगे, सावित्री मन्त्र की दीक्षा दिला देंगे, और समय आने पर कुण्डलिनी-जागरण का उपाय भी मिल जाएगा |
गीताप्रेस का "पातंजल-योग-प्रदीप" (हिन्दी) पढ़ें, किसी भी आधुनिक भाषा में योग पर इससे उत्तम ग्रन्थ नहीं है, किन्तु इसमें अत्यधिक विस्तार है जो अज्ञानियों को भटका भी सकता है | अतः पढ़ें तो पूरा ग्रन्थ, किन्तु केवल पतंजलि मुनि के मूल सूत्रों को समझने का प्रयास करें और तदनुसार अष्टांग-योग का अभ्यास करें |
❀❁❂❃❄❅❆❇❈❉❊❋✿✾✽✼✻✺✹✸✷✶✵✴✳✲✱✰✯✮✭✬✩
प्राणायाम के दर्जनों प्रकार हैं, किसी एक प्रकार को सबपर थोपना गलत है | संध्यावन्दन का अनिवार्य भाग है नाड़ी-शोधन प्राणायाम जिसमे 1:1:1:1 अनुपात होता है क्योंकि मन्त्र को छोटा-बड़ा नहीं किया जा सकता | उसके बाद विभिन्न सिद्धियों के लिए कई प्रकार के प्राणायाम हैं , उनमें भी मन्त्र को न तो बदल सकते हैं और न ही छोटा-बड़ा कर सकते हैं, अतः उन सबमें भी 1:1;1:1 का ही अनुपात रहता है , किन्तु वे केवल दीक्षित शिष्यों को सिद्ध योगियों द्वारा ही सिखाये जाते हैं | अन्य प्राणायाम हठयोग के भाग है जो केवल शारीरिक शुद्धि के निमित्त हैं और पतंजलि ऋषि के योग सूत्र में प्राणायाम की परिभाषा के अनुसार उन्हें प्राणायाम माना नहीं जा सकता, क्योंकि योगसूत्र के अनुसार प्राणायाम का शरीर की शुद्धि से कोई सम्बन्ध नहीं है (यद्यपि शरीर को लाभ होता है, वह लाभ केवल बाई-प्रोडक्ट है), प्राणायाम का एकमात्र लाभ है चित्त पर पड़े अज्ञान का आवरण नष्ट होना और धारणा-ध्यान-समाधि की योग्यता में वृद्धि | यह लाभ बिना मन्त्र के सम्भव नहीं | मन्त्र कोई भी हो, पूरक-अन्तःकुम्भक-रेचक-बाह्यकुम्भक में न तो मन्त्रों की संख्या बदली जा सकती है और न ही गति | आम जनता को जो प्राणायाम सिखाये जाते हैं वे असली प्राणायाम नहीं हैं, क्योंकि प्राणायाम है "प्राण के आयाम में वृद्धि" जिसके द्वारा चित्त में फँसा जीव मुक्त होकर आकाश में फैलता है और दूसरे जीवों और अन्य पदार्थों से जुड़ता है (telepathy उसका एक बाई-प्रोडक्ट है, अन्यान्य सिद्धियाँ भी बाई-प्रोडक्ट ही हैं जिनका योगसूत्र के विभूति-पाद में वर्णन है)| दिव्यास्त्रों की सिद्धि भी प्राणायाम द्वारा ही होती है जिनमें विशेष प्रकार के मन्त्रों का प्रयोग होता है (वैदिक सावित्री मन्त्र का विपरीत पाठ, जो वैदिक वाममार्ग है, यह अत्यन्त कठिन है)|
❀❁❂❃❄❅❆❇❈❉❊❋✿✾✽✼✻✺✹✸✷✶✵✴✳✲✱✰✯✮✭✬✩
प्राणायाम किसी भी प्रकार का हो,सदैव वाम नासिका से ही आरम्भ करें । और पूरक से आरम्भ करें । वाम नाड़ी गंगा है ,मन की अधिष्ठात्री ,इसे चन्द्रनाड़ी या इडा भी कहते हैं । पैरासिम्पैथिक नर्वस सिस्टम के लेफ्ट वेगस नर्व के समानान्तर सूक्ष्म शरीर की सूक्ष्म नाड़ी है ।
पहले नाड़ीशोधन−प्राणायाम सन्ध्यावन्दन का अनिवार्य अङ्ग है । पहले वाम से पूरक,तब अन्तःकुम्भक,फिर दाहिने से रेचक और तब बाह्य−कुम्भक । उसके बाद दाहिने से पूरक करते हुए वापस बायें तक । यह हुआ एक जोड़ा । इस प्रकार तीन जोड़ा । मन्त्र लेख में है ।
तीन नाड़ीशोधन तो इस मर्त्यलोक में रहने का दैनिक दण्ड है जो नहीं देने पर अगली बार मानव योनि में आने की सम्भावना भी बहुत घट जायगी,केवल इतने प्राणायामों से पिछले पाप नहीं कटते ।
आरम्भ में मैं भी गिनती भूल जाता था । कठोर बाह्य−कुम्भक करने पर एसा होता है । किन्तु धीरे धीरे अभ्यास हो जायगा ॥ अँगुलियों पर गिनें − पोरों के द्वारा । गिनती का बहुत महत्व है । भूलवश अधिक हो जाय तो हर्ज नहीं,कम होने पर सम्पूर्ण परिश्रम व्यर्थ हो जाता है ।
❀❁❂❃❄❅❆❇❈❉❊❋✿✾✽✼✻✺✹✸✷✶✵✴✳✲✱✰✯✮✭✬✩
❷
नौ वाला प्राणायाम ➔ पहले केवल वाम से ही आठ,एक बार भी दाहिने से नहीं । तब दाहिने से आठ । प्रत्येक बाह्य−कुम्भक के पश्चात यह संकल्प कि मैं अपनी सारी हवियाँ वैश्वानर अग्निदेव को समर्पित कर रहा हूँ । इस प्रकार १६ करने के पश्चात वाम से एक और तब दाहिने से एक — इन दोनों में संकल्प कि मैं अपनी सारी ईच्छाओं का त्याग करके ब्रह्म को समर्पित कर रहा हूँ । यह मोक्षमार्ग का भी प्राणायाम है और सांसारिक सिद्धियों वाला भी । किन्तु फल तभी प्राप्त होता है जब वास्तविक हवियाँ भी वैश्वानर अग्निदेव को समर्पित की जाय − बिना नमक मेल मसाले के केवल हविष्यान्न वाला स्वयंपाक और भोजन करते समय संकल्प कि मैं अपनी सारी हवियाँ वैश्वानर अग्निदेव को समर्पित कर रहा हूँ − जैसा कि गीता में आदेश है । निष्काम कर्मयोग का मार्ग हो या भक्तियोग वा ज्ञानयोग का,इस विधि से सिद्धि शीघ्र मिलती है,चाहे किसी भी प्रकार की सिद्धि हो − किन्तु वेदमार्ग की हो,आसुरी नहीं । ब्रह्मास्त्र की सिद्धि का भी यही तरीका है,किन्तु उसमें संख्या इतनी अधिक है कि कलियुग के मानव कर ही नहीं पायेंगे − परन्तु उसमें भी एक बैठक में १६+२ ही करने पड़ते हैं ।
❀❁❂❃❄❅❆❇❈❉❊❋✿✾✽✼✻✺✹✸✷✶✵✴✳✲✱✰✯✮✭✬✩
नाड़ीशोधन प्राणायाम की संख्या बढ़ाया नहीं जा सकती । किन्तु उसके पश्चात अलग से उसी प्रकार का प्राणायाम हर ६ घण्टे पर ४० − ४० बार करते रहने पर तीन मास के पश्चात ईश्वर से सीधा सम्पर्क हो जायगा,उसके बाद का रास्ता ईश्वर बतायेंगे, वे ही असली गुरु हैं । कलियुग में जप−तप की मात्रा चार गुनी अधिक करनी पड़ती है,अतः ३ मास के बदले १२ मास लगेंगे । बीच में सांसारिक लोगों से सम्पर्क हो तो कुछ अतिरिक्त समय प्रायश्चित के तौर पर लगेगा ।

Source- https://www.facebook.com/story.php?story_fbid=1198396710171631&id=100000039405456


Comment
=
जिह्वा न हिले,मन की आँख से अक्षरों को सामने से उड़ते हुए पास आकर सिर के ऊपर से पीछे जाते हुए देखने का प्रयास करें - इसे मानसिक जप कहते हैं जो सर्वोत्तम फल देता है ।

जिह्वा हिले पर ध्वनि न निकले तो उपांशु जप है,उसमें आधा फल है ।

ध्वनि निकले तो चौथाई फल ।

दूसरों को कष्ट हो,जैसे कि लाउडस्पीकर के प्रयोग से,तो ऋणात्मक फल ।



आसन-प्राणायाम भाग 2

श्वास लेने और त्यागने में असमानता जितनी अल्प होगी संस्कारों में सात्विकता उतनी ही बढ़ेगी । सात्विकता बढ़ेगी तो श्वास की गति अपने आप घटने लगेगी,सिद्धि हो जाने पर समाधि में श्वास रोकी भी जा सकती है ।
सबसे आसान योगमार्ग है सदैव साँस लेने और छोड़ने में एकसमान समय लगे इसपर ध्यान लगाना । इसका आसान उपाय है शवासन में जप की संख्या द्वारा ऐसा करना । महेश योगी जी ने जप के बदले केवल संख्याओं को गिनकर ऐसा करना सिखाया जो केवल शारीरिक लाभ ही देगा अतः सही नहीं है । मुसलमान भी यदि सामान्य साँस लेने में चार बार “अल्लाह अल्लाह” जप सकता है तो साँस छोड़ने में भी चार बार ही जपना चाहिये,तब अल्लाह उसे सात्विक बातें सिखाने लगेंगे ।
अन्य सारे कर्म करते समय भी — शौचालय में भी — ऐसा ही अभ्यास करते रहेंगे तो धीरे धीरे समाधि की ओर प्रगति होने लगेगी । जो देवी या देवता अधिक भाये उसी को जपें ताकि मन को भटकने से रोक सकें । किन्तु ओशो की तरह गन्दी चीज पर ध्यान न लगायें ।
कम्युनिष्टों के स्थूल भौतिकवादी भेजे में मार्क्स का मोटा और क्लिष्ट ‘दास कापिताल’ नहीं घुसता,अतः उपरोक्त विधि से वे ‘मार्क्स−मार्क्स’ ही जपते हुए श्वास को नियमित करेगे तो अवश्य लाभ होगा और अन्ततः मार्क्सवाद का भूसा झड़ने लगेगा । (योगसाधना करने से जैसे मार्क्सवाद का भूसा झड़ेगा,वैसे ही अल्लाह भी ⋅⋅⋅⋅)
ओशो के चेलों को ओशो की विधि से क्षति ही पँहुचेगी,वे ‘ओशो ओशो’ जपते हुए श्वास को नियमित करेगे तो अवश्य लाभ होगा ।
अन्धभक्तों को सनातनी धर्मशास्त्र आउट−अॅव−डेट लगता है,वे “हर हर मोदी” जपते हुए श्वास को नियमित करेगे तो अवश्य लाभ होगा । महत्व है श्वासों को नियमित करने का । मन्त्र वही बेहतर जो भक्त मन भाये!धीरे−धीरे अन्धभक्ति का अन्धेरा छँटने लगेगा ।
संस्कारों में तामसिक गुणों का प्राबल्य रहता है तो श्वास लेने में अल्प समय लगता है क्योंकि तामसिक जीव को ऑक्सीजन की अधिक आवश्यकता होती है ।
भोजन पचाने के लिये ऑक्सीजन चाहिये,अतः तामसिक जीव को भोजन भी अधिक चाहिये ।
भोजन अधिक करेगा तो कर्म अधिक करेगा ।
कर्म अधिक करेगा तो फल अधिक भोगेगा ।
फल अधिक भोगने के लिये संसार में अधिक बार टपकेगा ।
अच्छे कर्म करने के लिये अच्छे माता−पिता और अच्छे गुरु आदि चाहिये जो दुर्लभ हैं । अतः अधिक कर्म करने की आदत रहेगी तो अधिकांशतः बुरे या अनावश्यक कर्म ही अधिक होंगे ।
अतः वैसे कर्म करने से बेहतर है कि कुछ न करें और बैठकर या लेटकर श्वासों को नियमित करें । आसन−प्राणायाम आदि और आहार−विहार का नियमन करेंगे तो लाभ बढ़ जायगा ।
मन में विभिन्न ईच्छायें और वासनायें ही कर्म कराती हैं । निष्काम कर्म कोई फल उत्पन्न नहीं करता अतः अकर्म ही माना जाता है । किन्तु निष्काम कर्म बड़े अभ्यास द्वारा ही सीखा जा सकता है ।
काहे का विकास?काहे की प्रगति?बाल−बच्चों और पत्नी या बूढ़े माँ−बाप का भार कन्धों पर है तो उचित कर्म करना कर्तव्य है,कोई भार नहीं है तो मलूकदास बनें । अजगर करे न चाकरी,पञ्छी करे न काम⋅⋅⋅⋅⋅⋅⋅
**********************
उपरोक्त लेख के अनुसार करेंगे तो पहले ही दिन से अपूर्व आनन्द की अनुभूति होने लगेगी । सात्विकता बढ़ेगी । भोजन घटेगा । नीन्द की आवश्यकता घटने लगेगी । सदा मन प्रसन्न रहेगा । विपरीत परिस्थितियों में भी मन का सन्तुलन बना रहेगा । अन्दर्दृष्टि बढ़ेगी । क्लिष्ट बातों का अर्थ अनायास लगने लगेगा । लोगों को ठीक से पहचानने लगेंगे । बाद में सोम या दिव्य मादकता आदि जो कुछ चाहेंगे सब मिलेगा । वह चीज खोजने से नहीं मिलती,सही मार्ग पर चलने से स्वतः मिलती है । वैसी चीजें खोजना पाप है,ईश्वर कृपा करते हैं तब मिलती है । जीवन और मृत्यु के चक्कर से ऊपर उठने लगेंगे ।
**********************
पतञ्जलि मुनि के योगयूत्र के साधनपाद के सूत्र ४९ में प्राणायाम की मौलिक परिभाषा दी गयी है । भौतिक वायु के आगम−निर्गम को धीरे−धीरे जब पूरी तरह रोक लिया जाय तब जाकर प्राण का आयाम सार्वत्रिक ब्रह्म से एकीकृत होकर कैवल्य की अवस्था दिला सकेगा । कोई भाष्यकार इतनी स्पष्टता से ऐसा अर्थ नहीं बतायेगा । किन्तु मूल सूत्र को सम्पूर्ण योगदर्शन के अन्तिम लक्ष्य के सन्दर्भ में समझने का प्रयास करेगे तो भ्रान्ति नहीं रहेगी ।
उसके बाद सूत्र ५० में सामान्य प्राणायाम का उल्लेख है जिसके दर्जनों भेद विभिन्न ग्रन्थों में मिलेंगे । प्रस्तुत लेख का वह विषय ही नहीं है । सूत्र ५१ का अर्थ क्या है यह सूत्र−४९ की मौलिक परिभाषा के सन्दर्भ में समझने का प्रयास करें । “चतुर्थ प्राणायाम” में बाह्य या अन्तः कुम्भक होता ही नहीं है,समस्त मानसिक विषयों (कामनाओं) को शारीरिक विषयों (श्वासों) के साथ निकालना है ताकि श्वास घटते घटते पूरी तरह रुक जाय । श्वास पूरी तरह रुकता है,किन्तु इसे आप गवाहों को बुलाकर सत्यापित नहीं कर सकते,क्योंकि ऐसा तभी सम्भव है जब ईश्वर के सिवा कोई गवाह न हो और मन में कोई ईच्छा न हो ।

Monday, 25 December 2017

ग्रह की शान्ति

http://vedicastrology.wikidot.com/graha-shanti-propitiation-of-planets

(1) जिस ग्रह की शान्ति करनी हो उसका वारव्रत | राहू के लिए शनिवार और केतु के लिए मंगलवार है | जिस प्रकार लोग रविव्रत या मंगलव्रत करते हैं वही तरीका ठीक है | व्रत के दिन केवल फलाहार से काम चला सकें तो सर्वोत्तम | दोपहर के बाद और सूर्यास्त से पहले फलाहार शरीर को दें ("मैं खा रहा हूँ" - यह भाव न रखें, यह देहवादी आसुरी भाव है | गीता का आदेश है कि देह को जो कुछ दें वह वैश्वानर अग्निदेव को दें |) | सूर्योदय से अगले सूर्योदय तक वार रहता है, ईसाई पद्धति में मध्यरात्रि से "दिन" का आरम्भ होता है जो पागलपन है | मुसलमानों (और भारतीय शास्त्रों के अनुसार असुरों) में सूर्यास्त से "दिन" का आरम्भ होता है | स्वयं व्रत करने योग्य न हों तो निकटतम सम्बन्धी द्वारा भी अपने नाम के संकल्प सहित व्रत करा सकते हैं |
.
(2) उस ग्रह के वैदिक मन्त्र का उचित संख्या में जप | अपनी शाखा के वेद का मन्त्र जपना चाहिए | उत्तर भारत के लगभग 95% लोगों का वेद है शुक्ल यजुर्वेद की वाजसनेयी संहिता की माध्यन्दिन शाखा | शेष का वेद है सामवेद की कौथुमी शाखा | अन्य शाखा वाले अत्यल्प हैं | दक्षिण भारतीयों का मुख्य वेद है कृष्ण यजुर्वेद की तैत्तिरीय संहिता | महाराष्ट्र और केरल में ऋग्वेदीय भी मिल जाते हैं | जो ब्राह्मण नहीं हैं उनके कुल के जो ब्राह्मण परम्परा से होते आये हैं उन ब्राह्मणों की वैदिक शाखा ही मान्य होती है | जप के वैदिक मन्त्र और उनके जप की संख्या इस webpage पर मिलेगी :-
http://vedicastrology.wikidot.com/graha-shanti-propitiation…
उक्त webpage की सारी बातें नहीं मानें, मेरे पञ्चांग के सम्पादक ने बहुत सी बकवास भी जोड़ दीं है ताकि बाज़ारू धन्धेबाज पण्डितों को प्रसन्न रखा जा सके | वैदिक मन्त्र का जप यज्ञोपवीत वाले ब्रह्मचारी और सुसंस्कारी ब्राह्मण बालक से कराएं, 12-13 वर्ष से अधिक न तो तो बेहतर | उसे बिना मांगे पर्याप्त दक्षिणा दें, जो स्वयं पैसा मांगे उससे जप न कराएं | जितने दिन जप में लगते हैं उसके लिए शारीरिक मजदूरी की न्यूनतम सरकारी दर से कम न दें, वरना पाप लगेगा |
.
(3) उस ग्रह का पौराणिक स्तोत्रपाठ, प्रतिदिन दस या सौ बार | स्वयं करें तो सर्वोत्तम, स्वयं सम्भव न हो तो निकटतम सम्बन्धी से कराएं | उच्चारण और खानपान शुद्ध हो तो पौराणिक स्तोत्रपाठ हेतु जाति का बंधन नहीं है | उपरोक्त webpage के नीचे FILES बटन द्वारा सारे पौराणिक स्तोत्रपाठ मिल जायेंगे |
.
(4) उस ग्रह के रत्न की समुचित धातु में अँगूठी | उपरोक्त webpage पर ही वर्णन मिल जाएगा |
.
(5) इसके अलावा जिस देवी-देवता में आपकी अधिक आस्था हो उनकी पूजा आदि भी कर सकते हैं |
.
जबतक उक्त ग्रह की दशा चले तबतक वारव्रत, पौराणिक स्तोत्रपाठ तथा अँगूठी का त्याग न करें, किन्तु वैदिक मन्त्रजप आरम्भ में एक बार ही करना चाहिए |


Source- https://www.facebook.com/vinay.jha.906/posts/1755323107812319

सम्पूर्ण कुण्डली सॉफ्टवेयर