Monday, 25 December 2017

ग्रह की शान्ति

http://vedicastrology.wikidot.com/graha-shanti-propitiation-of-planets

(1) जिस ग्रह की शान्ति करनी हो उसका वारव्रत | राहू के लिए शनिवार और केतु के लिए मंगलवार है | जिस प्रकार लोग रविव्रत या मंगलव्रत करते हैं वही तरीका ठीक है | व्रत के दिन केवल फलाहार से काम चला सकें तो सर्वोत्तम | दोपहर के बाद और सूर्यास्त से पहले फलाहार शरीर को दें ("मैं खा रहा हूँ" - यह भाव न रखें, यह देहवादी आसुरी भाव है | गीता का आदेश है कि देह को जो कुछ दें वह वैश्वानर अग्निदेव को दें |) | सूर्योदय से अगले सूर्योदय तक वार रहता है, ईसाई पद्धति में मध्यरात्रि से "दिन" का आरम्भ होता है जो पागलपन है | मुसलमानों (और भारतीय शास्त्रों के अनुसार असुरों) में सूर्यास्त से "दिन" का आरम्भ होता है | स्वयं व्रत करने योग्य न हों तो निकटतम सम्बन्धी द्वारा भी अपने नाम के संकल्प सहित व्रत करा सकते हैं |
.
(2) उस ग्रह के वैदिक मन्त्र का उचित संख्या में जप | अपनी शाखा के वेद का मन्त्र जपना चाहिए | उत्तर भारत के लगभग 95% लोगों का वेद है शुक्ल यजुर्वेद की वाजसनेयी संहिता की माध्यन्दिन शाखा | शेष का वेद है सामवेद की कौथुमी शाखा | अन्य शाखा वाले अत्यल्प हैं | दक्षिण भारतीयों का मुख्य वेद है कृष्ण यजुर्वेद की तैत्तिरीय संहिता | महाराष्ट्र और केरल में ऋग्वेदीय भी मिल जाते हैं | जो ब्राह्मण नहीं हैं उनके कुल के जो ब्राह्मण परम्परा से होते आये हैं उन ब्राह्मणों की वैदिक शाखा ही मान्य होती है | जप के वैदिक मन्त्र और उनके जप की संख्या इस webpage पर मिलेगी :-
http://vedicastrology.wikidot.com/graha-shanti-propitiation…
उक्त webpage की सारी बातें नहीं मानें, मेरे पञ्चांग के सम्पादक ने बहुत सी बकवास भी जोड़ दीं है ताकि बाज़ारू धन्धेबाज पण्डितों को प्रसन्न रखा जा सके | वैदिक मन्त्र का जप यज्ञोपवीत वाले ब्रह्मचारी और सुसंस्कारी ब्राह्मण बालक से कराएं, 12-13 वर्ष से अधिक न तो तो बेहतर | उसे बिना मांगे पर्याप्त दक्षिणा दें, जो स्वयं पैसा मांगे उससे जप न कराएं | जितने दिन जप में लगते हैं उसके लिए शारीरिक मजदूरी की न्यूनतम सरकारी दर से कम न दें, वरना पाप लगेगा |
.
(3) उस ग्रह का पौराणिक स्तोत्रपाठ, प्रतिदिन दस या सौ बार | स्वयं करें तो सर्वोत्तम, स्वयं सम्भव न हो तो निकटतम सम्बन्धी से कराएं | उच्चारण और खानपान शुद्ध हो तो पौराणिक स्तोत्रपाठ हेतु जाति का बंधन नहीं है | उपरोक्त webpage के नीचे FILES बटन द्वारा सारे पौराणिक स्तोत्रपाठ मिल जायेंगे |
.
(4) उस ग्रह के रत्न की समुचित धातु में अँगूठी | उपरोक्त webpage पर ही वर्णन मिल जाएगा |
.
(5) इसके अलावा जिस देवी-देवता में आपकी अधिक आस्था हो उनकी पूजा आदि भी कर सकते हैं |
.
जबतक उक्त ग्रह की दशा चले तबतक वारव्रत, पौराणिक स्तोत्रपाठ तथा अँगूठी का त्याग न करें, किन्तु वैदिक मन्त्रजप आरम्भ में एक बार ही करना चाहिए |


Source- https://www.facebook.com/vinay.jha.906/posts/1755323107812319

सम्पूर्ण कुण्डली सॉफ्टवेयर

Monday, 27 November 2017

आसन-प्राणायाम

योगसूत्र के आरम्भ में ही योग को "अनुशासन" कहा गया है | किसी दूसरे पर नियम थोपने को शासन कहते हैं | स्वयं को नियमित करने को अनुशासन कहते हैं | जो स्वयं पर अनुशासन नहीं रख सकता, वह दूसरों पर शासन करने का भी अधिकारी नहीं | शरीर, मन, श्वास, आदि सबकुछ पर पूर्ण नियन्त्रण रखना पड़ता है | श्वास लेने और छोड़ने की गति को नियमित करने का प्रयास करेंगे तो धीरे-धीरे शरीर और मन की समस्त अनियमित प्रक्रियाओं पर अंकुश कसता चला जाएगा , और परिणाम यह होगा कि श्वास एवं भोजन की आवश्यकता भी घटती चली जायेगी जबकि प्राण का आयाम बढ़ता चला जाएगा | जब प्राण का आयाम वैश्विक प्राण के सन्तुलन में आ जाएगा, स्वतः समाधि लग जायेगी | किन्तु केवल श्वास के अभ्यास से यह सम्भव नहीं है, शरीर से लेकर मन और वाणी तक इन तीनों को दण्डित करना ही त्रि-दण्ड संन्यास है, और मन को सम्यक रूप से न्यस्त करना ही असली संन्यास है जो हरेक गृहस्थ का भी लक्ष्य होना चाहिए | असली पुरुषार्थ है अपने पुरुष (आत्म) के वास्तविक अर्थ को सार्थक बनाना |

"आसन-प्राणायाम" को ही "योग" समझने की बीमारी आजकल महामारी की तरह फैलाई जा रही है जिसके शिकार लोग हो रहे हैं, उससे आगे बढ़ते ही नहीं | "योग" केवल "समाधि" को कहते हैं, चित्त की सभी वृत्तियों के पूर्ण निरोध को योग कहते हैं, मनुष्य के शेष सब समस्त कार्य योग में या तो सहायक हैं या बाधक | आसन-प्राणायाम आदि भी योग के "बहिरंग" हैं, केवल "धारणा-ध्यान-समाधि" को योग का अन्तरंग कहा जाता है | अधिकाँश लोगों को दीर्घकाल तक बहिरंग का अभ्यास करने के बाद ही अन्तरंग में सफलता मिल सकती है | गीताप्रेस का "पातन्जल-योग-प्रदीप" पढ़ें |

प्राणायाम तो कुछ काल तक ही किया जाता है, श्वास का नियमन चौबीसों घंटे करना चाहिए, श्वास लेने और त्यागने की गति एक समान रखने के सतत अभ्यास से धीरे-धीरे यह योग्यता आती है | शवासन में पाँच मिनट तक भी ऐसा अभ्यास करेंगे तो ऑक्सीजन की आवश्यकता घटने का साक्षात अनुभाव होगा | मच्छर आदि से मुक्त और शोर-शराबे से दूर शवासन में लेटकर श्वास लेने के काल को मन ही मन गिनती द्वारा मापें, और उतनी ही गिनती तक छोड़ें | कुछ ही देर में श्वास घटने लगेगा और मन में शान्ति बढ़ने लगेगी | इसे महेश योगी जी "ट्रान्सेंडैंटल मैडिटेशन" (TM) कहते थे | बचपन से ही मैं यह करता था, किन्तु बाद में गुरूजी ने इससे बेहतर विधि सिखाई, कहा कि ध्यान श्वास पर मत लगाओ, जप और उसके अर्थ पर लगाओ | किन्तु कई वर्षों तक TM करने के बाद ही गुरूजी ने सही विधि बतायी | सही विधि सबके लिए नहीं है, अतः TM सबको करना चाहिए | TM में खराबी यही है कि शरीर पर ही ध्यान रहता है, इस खराबी के प्रति सावधान रहेंगे और पाँच-दस मिनट तक TM करने के पश्चात् सर्वाधिक प्रिय मन्त्र के जप पर ध्यान केन्द्रित करें | बचपन से ही मैं 65 मिनट तक TM करता था, सूक्ष्म शरीर स्थूल शरीर से निकलकर हवा में तैरने लगता था | किन्तु अधिकाँश लोग 65 मिनट तक TM नहीं कर पायेंगे, मस्तिष्क के पिछले भाग में अत्यधिक कष्ट होने लगेगा, यद्यपि उससे लाभ ही होगा, क्षति नहीं | बाद में सही विधि से असली लाभ हुआ | महेश योगी की संस्था जो TM सिखाती है वह मत सीखें | मैंने जो सरल विधि बतायी है वह करें, यह "ट्रान्सेंडैंटल मैडिटेशन" या किसी भी प्रकार का मैडिटेशन (ध्यान) नहीं है, केवल श्वास का नियमन है | ध्यान तो बहुत आगे की चीज है, जब किसी विषय पर तेल की धारा की तरह अटूट ध्यान केन्द्रित हो तब योग वाला ध्यान माना जाएगा, बशर्ते विषय भी अध्यात्मिक हो | श्वास का नियमन भी अत्यधिक काल तक मत करें, यह केवल ध्यान-योग में प्रवेश की पूर्व-पीठिका है |

ध्यान आदि करते हुए भी यदि आप शरीर में ही उलझे रहेंगे तो सात जन्म तक समाधि नहीं लगेगी | इतना जप-तप करें, आसन-प्राणायाम आदि करें, कि हज़ारों जन्मों के गड़े हुए संस्कार भी भस्म हो जाएँ | समाधि की चिंता मत करें, वह ईश्वर पर छोड़ दें | समाधि का जानबूझकर प्रयास करेंगे तो कभी सफलता नहीं मिलेगी | आत्मशुद्धि ईमानदारी से करें | केवल ईश्वर-भक्ति से ही समाधि लग सकती है |

यह प्राणायाम नहीं है, श्वास का नियमन है | प्राणायाम करते समय तो कष्ट होगा ही, जितना कष्ट उठाएंगे उतना अधिक लाभ होगा | जो लोग नियमित रूप से प्राणायाम करते रहेंगे, उनको श्वास का नियमन ध्यान लगाने में सहायता करेगा | जो लोग प्राणायाम नहीं करेंगे, उनको श्वास का नियमन करने से कुछ लाभ तो होगा किन्तु असली ध्यान नहीं लगा पायेंगे

Comment
आसन-प्राणायाम" को ही "योग" समझने की बीमारी आजकल महामारी की तरह फैलाई जा रही है जिसके शिकार लोग हो रहे हैं, उससे आगे बढ़ते ही नहीं | "योग" केवल "समाधि" को कहते हैं, चित्त की सभी वृत्तियों के पूर्ण निरोध को योग कहते हैं, मनुष्य के शेष सब समस्त कार्य योग में या तो सहायक हैं या बाधक | आसन-प्राणायाम आदि भी योग के "बहिरंग" हैं, केवल "धारणा-ध्यान-समाधि" को योग का अन्तरंग कहा जाता है | अधिकाँश लोगों को दीर्घकाल तक बहिरंग का अभ्यास करने के बाद ही अन्तरंग में सफलता मिल सकती है | गीताप्रेस का "पातन्जल-योग-प्रदीप" पढ़ें |

प्राणायाम करते समय तो कष्ट होगा ही, जितना कष्ट उठाएंगे उतना अधिक लाभ होगा | जो लोग नियमित रूप से प्राणायाम करते रहेंगे, उनको श्वास का नियमन ध्यान लगाने में सहायता करेगा | जो लोग प्राणायाम नहीं करेंगे, उनको श्वास का नियमन करने से कुछ लाभ तो होगा किन्तु असली ध्यान नहीं लगा पायेंगे |

Original Link : https://www.facebook.com/vinay.jha.906/posts/1679441032067194

Wednesday, 15 November 2017

भारत को विश्वशक्ति बनाने की बाधा दूर करने में चंद्रशेखर सिंह और नरसिम्हा राव के योगदान



भारत का उत्थान :-
भारत को विश्वशक्ति बनाने की बाधा दूर करने में चंद्रशेखर सिंह और नरसिम्हा राव के योगदान को नेहरु वंश ने प्रचारित नहीं होने दिया |
आज भारत विश्व की बड़ी शक्ति बना हुआ है और महाशक्ति बनने की राह पर है तो उसका असली कारण चंद्रशेखर जी ही हैं जिन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के इकोनॉमिक्स के प्रोफेसर सुब्रह्मण्यम स्वामी जी को बुलाकर नेहरु की मिश्रित अर्थव्यवस्था के नाम पर भ्रष्ट लाइसेंस-परमिट राज को तोड़कर आधुनिक विकासोन्मुख आर्थिक नीति का ब्लूप्रिंट तैयार करने का भार सौंपा | सुब्रह्मण्यम स्वामी जी ने ब्लूप्रिंट तैयार तो कर दिया, किन्तु तबतक राजीव गाँधी ने उनकी सरकार को ही जासूसी के झूठे आरोप लगाकर गिरा दिया |

परन्तु स्वतन्त्रता सेनानी नरसिम्हा राव जी के हाथ PMO में रखा हुआ वह ब्लूप्रिंट लग गया जो उनको इतना पसन्द आया कि मौनमोहन सिंह को उसे लागू करने का भार दिया | मौनमोहन सिंह तो मौन रहकर आजीवन नौकरी करने के अभ्यस्त थे, जैसा आदेश मिला वैसा किया | वाजपेयी जी ने भी उसी ब्लूप्रिंट के अनुसार कार्य किया | सोनिया ने मौनमोहन सिंह को उलटे आदेश देने शुरू किये तो देश बर्बादी की राह पर लुढ़कने लगा | अब पुनः वही ब्लूप्रिंट लागू किया जा रहा है |

चंद्रशेखर जी के इस कार्य का खुलासा सुब्रह्मण्यम स्वामी जी ने किया था किन्तु मीडिया सही बातों को दबा देती है | इस बात का आपलोगों को प्रचार करना चाहिए ताकि देश को चंद्रशेखर जी के इस सबसे महान कार्य का पता तो चले |
समाजवादी आन्दोलन के अन्तिम नेता चंद्रशेखर जी थे, उनके बाद केवल चोर-उचक्के बचे हैं जो नेता कहलाने के अधिकारी नहीं हैं | देश को जातिवाद के दलदल में झोंकने वाले वी पी सिंह का राजनैतिक जनाधार भी चंद्रशेखर जी ने ही नष्ट किया था | जयप्रकाश नारायण के आन्दोलन में चंद्रशेखर जी का योगदान नहीं होता तो वह आन्दोलन केवल पिछड़ी जातियों का जातिवादी आन्दोलन बनकर टांय-टांय फिस्स हो गया रहता, चंद्रशेखर जी ने राजपूतों को क्षत्रिय धर्म पुनः सिखाया | ये सब उनके प्रमुख योगदान हैं जिन्हें देश भूलता जा रहा है |
नेहरु-इन्दिरा-राजीव के काल की तुलना में 1991 के बाद से आर्थिक नीति में मुख्य परिवर्तनों की आधारशिला उपरोक्त ब्लूप्रिंट में ही रखी गयी थी | पहले सरकारी नियन्त्रण इतना भयंकर था कि बिना ऊँची पँहुच वाले लोग उद्योग लगाने से भी हिचकते थे, अब निजी निवेश को बढ़ावा देना सरकार की मुख्य नीति है | फलतः अन्य बड़े देशों की तुलना में अब भारत पूँजी निर्माण की दर में अग्रणी है, यद्यपि भ्रष्टाचार के कारण उसका पूरा लाभ विकास के रूप में प्राप्त नहीं हो पाता, फिर भी 1991 से पहले की तुलना में दीर्घकालीन विकास दर दोगुनी से भी अधिक हो गयी है |

नोटबन्दी के कारण कुछ मास के लिए आर्थिक विकास दर में मामूली कमी आयी है, किन्तु यह क्षणिक है, क्योंकि पूँजी निर्माण की दर में आज भी भारत विश्व में अग्रणी है और नयी बात यह है कि अब विदेशी पूँजी को आकर्षित करने में भी भारत विश्व में अग्रणी हो गया है |
अतः कल मोदी जी ने फिलीपींस में सच ही कहा था कि "एक बार भारत विकसित देशों के समकक्ष हो जाय तो उसके बाद भारत को आगे आने में कोई रोक नहीं सकता, केवल समकक्ष होने तक समस्या है" (क्योंकि अन्तर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था भारत के विरुद्ध है, रूपये का विनिमय मूल्य इसकी वास्तविक क्रयशक्ति से चार गुना कम करके भारत को भयंकर तरीके से अमरीका के नेतृत्व में लूटा जा रहा है)|

पाँच दिन पहले ही अमरीका ने भारत में गोरक्षकों द्वारा गोहत्यारों के विरुद्ध कार्यवाईयों को हिन्दुओं की साम्प्रदायिक असहिष्णुता ठहराते हुए भारत में साम्प्रदायिक सहिष्णुता बढ़ाने (अर्थात गोहत्या बढाने) के लिए कार्यरत स्वयंसेवी (सेक्युलर) संस्थाओं को वित्तीय सहायता की घोषणा की, जो भारत के आन्तरिक मामलों में हस्तक्षेप है | आजकल भारत में छद्म-राष्ट्रवादियों की जमात बड़ी मुखर है जो असल में अमरीका के भक्त हैं, इनसे पूछिए कि अमरीका में साम्प्रदायिक और नस्लीय सहिष्णुता बढाने के लिए वहाँ की स्वयंसेवी संस्थाओं को भारत सरकार कितनी वितीय सहायता देगी ? अमरीका में हिन्दुओं को पीटने और हत्या करने के लिए Dot-buster गैंगों की बाढ़ आयी हुई है जो बिंदिया लगाने वाली भारतीय महिलाओं की पहचान करके उनके परिवारों पर आक्रमण करते हैं | सुब्रह्मण्यम स्वामी को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने इकोनॉमिक्स के प्रोफेसर पद से इस आरोप में हटाया था कि वे हिन्दुओं के पक्ष में लेख लिखते हैं !

मोदी जी अपने तथाकथित मित्र डोनाल्ड ट्रम्प से इन बातों की शिकायत भी क्यों नहीं करते ? क्योंकि वे जानते हैं कि शिकायत करने से कुछ हासिल नहीं होने वाला, उलटे भारत की छवि खराब ही होगी | मोदी जी को पता है कि भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने पर ये समस्याएं स्वतः हल हो जायेंगी | पहले आर्थिक महाशक्ति, उसके बाद सामरिक महाशक्ति, और अन्ततः सांस्कृतिक महाशक्ति बनने से भारत को कोई नहीं रोक सकता, क्योंकि हज़ार वर्षों से सोया हुआ हाथी अब जाग चुका है और धीरे-धीरे उठने लगा है | मोदी तो एक क्षणिक निमित्त मात्र हैं | ऐसे लाखों राजपुरुष मंच पर आने वाले हैं |

भारत को जब राजनीतिक स्वतन्त्रता मिली थी तब आर्थिक उत्पादन में भारत का योगदान विश्व का 3% था | राजीव गाँधी के काल तक वह धीरे-धीरे घटकर डेढ़ प्रतिशत से भी कम पर आ गया | आज बढ़कर विनिमय दर पर 3% तथा वास्तव में उसका भी दो गुणा हो चुका है, औद्योगिक उत्पादन में तो और भी अधिक है |

इस्लाम से पहले के काल में भारत की जनसंख्या चीन की दोगुनी थी, क्योंकि (पाकिस्तान और बांग्लादेश मिलाकर) चीन की तुलना में भारत का कृषि-क्षेत्र एवं अन्य संसाधन दो गुना है | रोमन साम्राज्य को हर वर्ष भारतीय व्यापार में साठ करोड़ स्वर्ण मुद्राओं का घाटा उठाना पड़ता था, जिसकी पूर्ति के लिए रोमनों को अनवरत लूटपाट वाले आक्रामक युद्ध लड़ने पड़ते थे, जिस कारण चारों ओर के समुदायों से उनका वैर बढ़ता गया और अन्ततः वह साम्राज्य ध्वस्त हो गया |

इस्लामी प्रभुत्व के काल में भारत की जनसंख्या में भयंकर कमी आयी | तथाकथित अकबर "महान" के काल में यूरोपियन विद्वानों केअनुसार भारत की जनसंख्या 10 करोड़ पर आ गयी थी, और इरफ़ान हबीब जैसे अकबर के भक्तों के अनुसार 15 करोड़ थी, जबकि चीन की जनसंख्या उस समय भारत से बहुत अधिक थी | मौर्य काल में उल्टी बात थी, भारत की जनसंख्या चीन की दोगुनी थी |
ब्रिटिश राज के दौरान भी भारत की भयंकार लूट और कृत्रिम अकालों के कारण भारत की जनसंख्या का अनुपात तेजी से घटता ही गया -- नेपोलियन के काल में भारत की जनसंख्या विश्व का 21% थी और यूरोप एवं उसके गोरे उपनिवेशों की सम्मिलित जनसंख्या विश्व का 18% थी, जबकि प्रथम विश्वयुद्ध के आरम्भ में भारत की जनसंख्या 18% एवं यूरोप एवं उसके गोरे उपनिवेशों की जनसंख्या 35% थी और चीन 27% पर था |

अकबर के काल में ब्रिटेन की जनसंख्या भारत की 5% थी जबकि आज ब्रिटेन और उसके प्रवासियों की जनसंख्या अविभाज्य भारत की 27% है (सौ वर्ष पहले 56% हो गयी थी), जबकि कई दशकों से उनकी वृद्धि दर बहुत कम है ! अब वे लोग हल्ला मचा रहे हैं कि भारत को जनसंख्या पर नियन्त्रण लगाना चाहिए, क्योंकि फ्रांस और रूस जैसे देश बच्चे पैदा करने के लिए घूस देते हैं फिर भी उनकी जनसंख्या बढ़ नहीं रही है ! मुग़ल काल में रूसी भाषा बोलने वालों की जनसंख्या अंग्रेजों की भी आधी थी !
साम्राज्यवादी लूट-खसोट के सहारे उनलोगों का विकास हुआ, भारत बिना साम्राज्यवाद के उन सबको पुनः पछाड़ने जा रहा है | आर्थिक तौर पर अमरीका और उसके मित्रों का पतन हो चुका है, स्टील के उत्पादन में भारत अमरीका और जापान तथा रूस को पछाड़ चुका है और केवल चीन आगे है | सामरिक शक्ति के कारण अपने कागज़ के टुकड़े को वैश्विक मुद्रा बनाकर भारत जैसे देशों का सामान चार गुनी सस्ती दरों पर खरीदकर पाश्चात्य देश विकसित बने हुए हैं | किन्तु आर्थिक आधार कमजोर हो तो सामरिक शक्ति को भी दीर्घकाल तक बनाए रखना सम्भव नहीं होता |
*************************
विश्व-इतिहास का दीर्घकालीन सारांश :-
(राज-ज्योतिष की गोपनीय विधि, कुण्डली सॉफ्टवेयर पर आधारित)
संलग्न चित्र में 1939 से 2299 ईस्वी तक के 360-वर्षीय दिव्य वर्ष की वैश्विक कुण्डली है | पहले कालचक्र का दीर्घकालीन फलादेश स्पष्ट कर लें, जो समूची सृष्टि में लागू रहता है |

पूर्वी अफ्रीका के मेरु पर्वत (माउंट केन्या) में सृष्टि का केन्द्र है जहाँ से जगत-लग्न की कुण्डली बनती है | ईसापूर्व 40000 में मानव की वर्तमान प्रजाति (sub-specie) का प्रादुर्भाव हुआ था जिसके बाद दो दिशाओं में इसका विस्तार सर्वाधिक हुआ -- बड़े काले अक्षर में "2" संख्या वाली वृष राशि में तथा बड़े काले अक्षर में "5" संख्या वाली सिंह राशि में , क्योंकि वर्ष के आरम्भ में वर्ष-कुण्डलियाँ बनती हैं जब सिंह राशि के स्वामी उच्च में रहते हैं और वृष के स्वामी शुक्र या तो उच्च में रहते हैं या उच्चस्थ सूर्य के साथ रहते हैं या स्वगृह में रहते हैं, जिस कारण पूरे विश्व पर सदैव इन्ही दो राशियों में स्थित देशों का वर्चस्व रहता है |

कालचक्र (अवसर्पिणी) के आरम्भ में सिंह राशि में मेरु से आरम्भ होकर उसके बाद सूडान (मेरु-सभ्यता और कुश सभ्यता) , फिर मिस्र, तत्पश्चात ग्रीस, उसके बाद रोम, फिर स्पेन-फ्रांस-जर्मनी (हैप्सबर्ग) और तब इंग्लैंड एवं अन्ततः अमरीका का वर्चस्व होता है |
कालचक्र के आरम्भ में वृष राशि में मेरु से आरम्भ होकर उसके बाद भारत, फिर चीन, और तब कोरिया एवं जापान का वर्चस्व होता है |
कालचक्र उलटा घूमता है (उत्सर्पिणी, चित्र में मोटे लाल तीर से दिखाया गया है) उपरोक्त देशों का वर्चस्व उलटे क्रम में होता है | उलटे कालचक्र की गति 36 गुनी तेज होती है | अवसर्पिणी 42000 वर्षों का होता है, और उत्सर्पिणी केवल 1200 वर्षों का | उत्सर्पिणी में पुराणी sub-specie का extinction होता है और नयी मानव प्रजाति आती है | उत्सर्पिणी का आरम्भ 2000 ईस्वी की मेष संक्रान्ति को हो चुका है | अमरीका का पतन आरम्भ हो गया , ब्रिटेन में तेल के कूँए खोजे गए, अब जर्मनी उठने वाला है जिस कारण अमरीका और ब्रिटेन मिलकर जर्मनी को रोकने के लिए अरब शरणार्थियों को बलपूर्वक वहां भेज रहे हैं, किन्तु यूरोपियन संघ की नीतियाँ अब मुख्यतः जर्मनी और उसका कनिष्ठ सहयोगी फ्रांस तय करने लगा है, ब्रिटेन तो संघ से भाग खड़ा हुआ है | पूर्व में जापान का वर्चस्व समाप्त हुआ और अब कोरिया एवं चीन आगे आ गए हैं, जिसके बाद भारत की बारी है | कालचक्र की गति मेरु के पास धीमी और मेरु से दूर तीव्र होती है (लोगरिथमिक स्केल होता है) जिस कारण भारत का वर्चस्व लगभग 41 हज़ार वर्षों तक और भारत का पतन केवल एक हज़ार वर्षों तक होता है | सिंह राशि में भी अमरीका-इंग्लैंड का उत्थान अल्पकाल के लिए और सूडान-मिस्र का उत्थान दीर्घकाल के लिए होता है | शुक्र दो राशियों के स्वामी होते हैं, जिनमें चन्द्रमा के उच्चत्व के कारण वृष शुभ है और शनि के उच्चत्व के कारण तुला अशुभ है | अतः वृष के क्षेत्र में शुभ स्वभाव की सभ्यता पनपती है | कुण्डली में शुक्र वृष में अथवा उसके बगल में उच्चत्व को प्राप्त करता है जिस कारण कालचक्र में वृष का वर्चस्व होता है, तुला का नहीं | काम (जनसंख्या), कला, साहित्य, संस्कृति, आदि में वृष का वर्चस्व रहता है | सिंह क्रूर है, अतः सिंह राशि के देश युद्ध आदि क्रूर और पाप कर्मों वाले होते हैं | कालचक्र के आरम्भिक भागों में पाप का बल अल्प होता है, धीरे-धीरे बढ़ता जाता है | अतः मिस्र या ग्रीस की तुलना में अमरीका पाप की पराकाष्ठा तक पँहुचता है | मिस्र या ग्रीस के सम्प्रदायों की तुलना में रोमन चर्च अपेक्षाकृत अशुभ होता है, और उससे भी अधिक अशुभ प्रोटेस्टेंट है जिसमें वासना को स्वतन्त्रता मिलती है | सूर्य और शुक्र की राशियों के अलावा कभी कभी बुध की मिथुन और कन्या राशि का बल भी बढ़ता है क्योंकि बुध भी 35% समय उच्च के सूर्य के साथ रहते हैं | परन्तु सूर्य और शुक्र वर्ष-कुण्डली में सदैव बलवान होते हैं |
*************************
वर्तमान दिव्य-वर्ष का फल :--
संलग्न चित्र में 1939 से 2299 ईस्वी तक की विश्व-कुण्डली है जिसमें सिन्धु नदी से लेकर आधे ईरान तक का क्षेत्र मृत्यु भाव (अष्टम) में है, अतः आतंकवाद और खून-खराबे का वैश्विक केन्द्र रहेगा और नष्ट हो जाएगा | अमरीका और यूरोप के स्वामी सूर्य शत्रु और रोग के घर में हैं, अतः विनष्ट हो जायेंगे | खासकर उद्योग और राजनैतिक प्रभुत्व समाप्त हो जाएगा जो उनके दशम भाव से सम्बन्ध रखते हैं | रूस और मध्यपूर्व में सच्चे धर्म के प्रति रूझान बढेगा | भारत-चीन आदि का ग्रह अतिमित्रगृही है किन्तु अशुभ भावों का स्वामी है | अतः व्यापार-वाणिज्य एवं जनसंख्या (सप्तम भाव) की वृद्धि होगी और पूरे विश्व से अच्छे सम्बन्ध बढ़ेंगे (कोई भी ग्रह वैरी नहीं है), किन्तु कश्मीर मृत्यु भाव एवं मिथुन राशि में पीड़ित रहेगा | बृहस्पति के कारण धर्म की वृद्धि होगी | फारस की खाड़ी के तेल के कूँए सूख जायेंगे किन्तु आजकल जहां ISIS का हंगामा है उस क्षेत्र का महत्व बढेगा |
ये सर्वाधिक महत्वपूर्ण फल हैं | अन्य कई फल भी हैं, जिनके अलावा षोडशवर्गों और कारकांश के फल भी अत्यधिक महत्वपूर्ण होते हैं | बाद में कभी !!!
भारत का उत्थान तो होगा, किन्तु पूरा नहीं, और आसुरी वृत्तियाँ भी समाप्त नहीं होंगी, यद्यपि धर्म की वृद्धि होगी -- भारत में भी और पूरे विश्व में भी |



Friday, 3 November 2017

पृथ्वीराज खलनायक नहीं था, 26 वर्ष का अनुभवहीन मूर्ख था, किन्तु महावीर था |

पृथ्वीराज के दरबारी चारण चन्दरबरदाई की कविता को इतिहास मानने वालों ने स्कूल में इतिहास का अध्ययन ठीक से नहीं किया, चोरी करके परीक्षा में उत्तीर्ण होते रहे हैं, वरना NCERT की इतिहास की पुस्तक पढ़े रहते तो जानते कि पृथ्वीराज युद्ध में नहीं मरा और मुहम्मद गोरी को दिल्ली सौंपकर उसके अधीन अजमेर का राजा बना रहा जिसके सबूत के तौर पर सिक्के मिले हैं जिनके एक ओर मुहम्मद गोरी को बादशाह मानकर दूसरी ओर पृथ्वीराज को अजमेर का अधिपति बताया गया है । चन्दरबरदाई के झूठ का प्रमाण यह है कि उसके अनुसार पृथ्वीराज ने शब्दभेदी बाण द्वारा मुहम्मद गोरी को मारा जिसके बाद पृथ्वीराज और चन्दरबरदाई ने एक दूसरे को वहीं पर मार डाला । इस सफ़ेद झूठ को इतिहास मानने वाले इतना भी नहीं सोचते कि यदि यह सच है और चन्दरबरदाई वहीं मर गया तो 'पृथ्वीराज रासो' क्या उसके भूत ने लिखा ! मुहम्मद गोरी से लड़ते हुए युद्ध के मैदान में जयचन्द शहीद हुआ था । शहीदों को गरियाने और पृथ्वीराज जैसे आवारा लफंगों को पूजने के कारण ही भारत गुलाम हुआ । संयोगिता धकेलकर पृथ्वीराज को युद्ध के मैदान में भेजती थी यह तो चन्दरबरदाई ने भी लिखा है, वरना वह लफंगा राजधानी पर संकट के काल में भी रनिवास से निकलने के लिए तैयार नहीं था । भारत को गुलामी के अन्धकार में पृथ्वीराज ने धकेला, चारों ओर के राजपूत राजाओं से उसने वैर मोल ले रखा था जिस कारण राजपूतों में एकता नहीं हो सकी । जयचन्द को पृथ्वीराज केवल इस कारण पसन्द नहीं था क्योंकि पृथ्वीराज आवारा और झगड़ालू था ।
**************************
कुछ लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि पृथ्वीराज रासो को आधार मानकर लिखी हुई बातों को मानें या वैकल्पिक विचारों को | अतः ज्ञात प्रमाणों के आधार पर निम्न निष्कर्षों को मैं संक्षेप में उपरोक्त लेख में जोड़ रहा हूँ :--

(1) पृथ्वीराज की पराजय 1192 में हुई जबकि मुहम्मद गोरी की मृत्यु 14 वर्ष बाद हुई | अतः पृथ्वीराज रासो" का यह कथन 100% झूठा है कि गोरी की हत्या पृथ्वीराज और चन्दरबरदाई ने की |

(2) चन्दरबरदाई जिस खानदान का दरबारी भाट था उसके पक्ष में अतिरंजित बातें लिखना उसका पेशा था जिसके लिए उसे पैसा मिलता था |

(3) मुहम्मद गोरी की हत्या रावलपिंडी के पास खत्री जाति की खोखराइन शाखा के हिन्दुओं ने 15 मार्च 1206 ईस्वी में की | फूलन देवी का हत्यारा शेर सिंह राणा तिहार जेल से भागा; उसी ने हल्ला किया था कि अफगानिस्तान से पृथ्वीराज के कब्र का अंश वह लाया है | कई मूर्खों ने प्रचार कर रखा है कि अफगानिस्तान में मुहम्मद गोरी की कब्र के पास पृथ्वीराज की कब्र है, जबकि अफगानिस्तान में मुहम्मद गोरी की कब्र है ही नहीं, अफगानिस्तान में पृथ्वीराज मारा गया था जिसके 14 वर्षों के बाद रावलपिन्डी जिले में गोरी मारा गया !! गोरी का कब्र = https://en.wikipedia.org/wiki/Muhammad_of_Ghor…

(4) अजमेर के संग्रहालय में जो सिक्का है उसके आधार पर यह निर्विवाद तौर पर सत्य है कि पृथ्वीराज हारने के बाद गोरी की अधीनता में अजमेर का सूबेदार बनाया गया (और दिल्ली उससे पूरी तरह से छीन लिया गया)|

(5) अफगानिस्तान में पृथ्वीराज को दफनाया गया, अतः इस बात में सच्चाई है कि पृथ्वीराज को अजमेर में विद्रोह करने के बाद बन्दी बनाकर गजनी लाया गया जहां उसे मारकर दफनाया गया |

(6) "पृथ्वीराज रासो" के अधिकाँश दोहे सैकड़ो वर्ष बाद में जोड़े गए, अधिकांशतः अकबर के बाद के काल में राणा अमर सिंह द्वित्तीय की आज्ञा से (1672-1710), यद्यपि उसके पिता राणा जगत सिंह के काल में ही यह कार्य आरम्भ करने का निर्णय लिया जा चुका था, 1635 के आसपास | यह अन्तिम संस्करण उदयपुर का है जिसमें में 16306 दोहे हैं, इसे अन्तिम रूप 17वीं शती में मेवाड़ के दरबार में दिया गया और ब्रजभाषा का इस्तेमाल किया गया, पृथ्वीराज के काल में या 15वीं शती से पहले इस भाषा का अस्तित्व ही नहीं था | जबकि प्राचीनतम संस्करण बीकानेर वाला है जिसमें केवल 1300 दोहे हैं और भाषा भी लाट-अपभ्रंश वाली है | मेवाड़ संस्करण का मुख्य उद्देश्य है मेवाड़ की खोयी हुई प्रतिष्ठा को बढाने के लिए मेवाड़ का गुणगान और पृथ्वीराज को महान योद्धा के रूप में दिखाकर मेवाड़ के राणा समर सिंह को पृथ्वीराज की बहन पृथा के वीर पति के रूप में दर्शाना | किन्तु इस संस्करण को लिखने वाला व्यक्ति "करुणा-उनाधि" है जिसने लिखा है कि चन्दरबरदाई के रासो को मूर्खों ने नष्ट-भ्रष्ट कर दिया जिस कारण करुणा-उनाधि को पुनः पृथ्वीराज-रासो लिखना पड़ा जो मूल पर ही आधारित है, यह 1703 में पूरा हुआ | करुणा-उनाधि का यह दावा झूठा है कि उसका रासो मूल पर आधारित है, क्योंकि प्राचीनतम संस्करण बीकानेर से मिला है जिसमें पृथ्वीराज की तेरह पत्नियों का उल्लेख है जबकि करुणा उनाधि ने केवल संयोगिता को एकमात्र पत्नी बताया | बीकानेर संस्करण में राणा समर सिंह का कोई उल्लेख ही नहीं है जबकि करुणा उनाधि ने पृथा और समर सिंह के विवाह पर पूरा एक अध्याय बर्बाद किया, जिसका पृथ्वीराज के इतिहास से कोई सम्बन्ध ही नहीं है | बीकानेर संस्करण भी किसी लुप्त प्राचीन संस्करण पर आधारित था जो 1235 में लिखा गया, पृथ्वीराज के मरने के बहुत बाद | अतः मेवाड़ के अमर सिंह द्वारा प्रचारित झूठे "पृथ्वीराज रासो" को सच्चा इतिहास मानना सर्वथा गलत है | जेम्स टॉड ने इसे सच्चा इतिहास मानकर यूरोप तक प्रचारित कर दिया, किन्तु व्यापक शोध होने के बाद अब संसार का कोई भी इतिहासकार पृथ्वीराज रासो को विश्वसनीय नहीं मानता |

(7) पृथ्वीराज का जन्म 1166 में हुआ था, और केवल 26 वर्ष की अवस्था में वह मरा | इतनी अल्प अवस्था में उसे पैत्रिक अजमेर के अलावा नाना का दिल्ली राज भी हाथ लग गया, जिस कारण उसका दिमाग आसमान पर चढ़ गया और वह पूरी भारत का सम्राट बनने का प्रयास करने लगा, जिसकी न तो उसमें सूझबूझ थी और न ताकत एवं तैयारी | गुजरात, चंदेलों और जयचन्द से युद्धों में उसने अपनी शक्ति बर्बाद की, पृथ्वीराज के बहुत से वीर योद्धा इन युद्धों में मारे गए जिससे उसे कोई लाभ नहीं हुआ और हानि यह हुई कि मुस्लिम आक्रमण का सामना करने की शक्ति घटी, जिसके लिए उसने कोई तैयारी नहीं की | राजपूतों से लड़ने की बजाय उन सबको साथ लेकर गोरी से लड़ता तो भारत पर मुस्लिम कब्जा नहीं होता |

(8) गोरी को मारने का श्रेयपंजाब के खत्री लड़ाकों को न देकर एक दरबारी भाट की झूठी बात मानकर पृथ्वीराज को दिया जाना अन्याय है, एक भी इतिहासकार पृथ्वीराज को गोरी का हत्यारा नहीं मानता |

(9) सबसे बड़ा अन्याय है गोरी से युद्ध के दौरान शहीद जयचन्द को देशद्रोही बताना | पृथ्वीराज रासो के अनुसार जो राजपूत पृथ्वीराज के विरोधी थे वे सब देशद्रोही थे, किन्तु दरबारी चरणों की तो विचारधारा ही ऐसी होती है | जयचन्द ने पृथ्वीराज के विरोध में गोरी की सहायता की यह तो पृथ्वीराज रासो भी नहीं कहता, उसका केवल इतना आरोप है कि जयचन्द ने ही गोरी को आमन्त्रित किया | यह मूर्खतापूर्ण बात है | गोरी 1173 से ही अपने साम्राज्य के विस्तार में लगा था और उसका पूरा ध्यान पूर्व की ओर था, पहले पंजाब तथा बाद में दिल्ली | पृथ्वीराज कम उम्र का अनुभवहीन राजा था जिसने झगडालू स्वभाव के कारण सभी हिन्दू राज्यों से उसने वैर मोल ले रखा था, अतः गोरी उसपर आक्रमण क्यों न करता ???

*पृथ्वीराज के दरबारी चारण चन्दरबरदाई की कविता को इतिहास मानने वालों ने स्कूल में इतिहास का अध्ययन ठीक से नहीं किया, चोरी करके परीक्षा में उत्तीर्ण होते रहे हैं, वरना NCERT की इतिहास की पुस्तक पढ़े रहते तो जानते कि पृथ्वीराज युद्ध में नहीं मरा और मुहम्मद गोरी को दिल्ली सौंपकर उसके अधीन अजमेर का राजा बना रहा जिसके सबूत के तौर पर सिक्के मिले हैं जिनके एक ओर मुहम्मद गोरी को बादशाह मानकर दूसरी ओर पृथ्वीराज को अजमेर का अधिपति बताया गया है । चन्दरबरदाई के झूठ का प्रमाण यह है कि उसके अनुसार पृथ्वीराज ने शब्दभेदी बाण द्वारा मुहम्मद गोरी को मारा जिसके बाद पृथ्वीराज और चन्दरबरदाई ने एक दूसरे को वहीं पर मार डाला । इस सफ़ेद झूठ को इतिहास मानने वाले इतना भी नहीं सोचते कि यदि यह सच है और चन्दरबरदाई वहीं मर गया तो 'पृथ्वीराज रासो' क्या उसके भूत ने लिखा ! मुहम्मद गोरी से लड़ते हुए युद्ध के मैदान में जयचन्द शहीद हुआ था । शहीदों को गरियाने और पृथ्वीराज जैसे आवारा लफंगों को पूजने के कारण ही भारत गुलाम हुआ । संयोगिता धकेलकर पृथ्वीराज को युद्ध के मैदान में भेजती थी यह तो चन्दरबरदाई ने भी लिखा है, वरना वह लफंगा राजधानी पर संकट के काल में भी रनिवास से निकलने के लिए तैयार नहीं था । भारत को गुलामी के अन्धकार में पृथ्वीराज ने धकेला, चारों ओर के राजपूत राजाओं से उसने वैर मोल ले रखा था जिस कारण राजपूतों में एकता नहीं हो सकी । जयचन्द को पृथ्वीराज केवल इस कारण पसन्द नहीं था क्योंकि पृथ्वीराज आवारा और झगड़ालू था ।
**************************
पृथ्वीराज खलनायक नहीं था, 26 वर्ष का अनुभवहीन मूर्ख था, किन्तु महावीर था | थोड़ी अक्ल से काम लेता तो पूरे भारत का सम्राट बन सकता था और देश को लम्बी दासता से भी बचा लेता | लेकिन बहुत कम अवस्था में ही राजा बना और मूर्ख सामन्तों ने उसे गुमराह किया | जब वह केवल सोलह वर्ष का ही था तो चन्देल राज्य (आल्हा-ऊदल वाले) को नष्ट किया जिसमें उसकी अधिकाँश शक्ति नष्ट हो गयी, ऐसी गलती नहीं करता तो गोरी की हिम्मत ही नहीं होती उसपर आक्रमण करने की | सोलह वर्ष के बच्चे का क्या दोष ? उसके सामन्त और मन्त्री उल्लू के पट्ठे थे |

Original Source : https://www.facebook.com/vinay.jha.906/posts/1044831215528182

दिल्ली पुलिस ने भारतीय सेना के कई अधिकारियों, सैनिकों और विधवा को सड़क पर घसीट-घसीट कर अपमानित किया

री हमला हुआ था, ठीक वैसा ही ब्लिट्जक्रीग "बहादुर जनता पार्टी" की सरकार ने किया | इससे भी अधिक दुखद यह है कि मीडिया के छोटे से हिस्से ने ही इसपर ध्यान दिया, उनलोगों का ध्यान हार्दिक पटेल पर लगा हुआ था |
क्या देश के लिए जान देने वालों को शान्तिपूर्ण तरीके से अपनी माँग उठाने का अधिकार नहीं है ? उनका यही दोष है कि वे अनुशासित हैं, रेल की पटड़ी नहीं उखाड़ते ?
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने आदेश दिया था कि जन्तर-मन्तर पर प्रदर्शन करने से स्थायी निवासियों को परेशानी होती है | प्रदर्शन करने के लिए वैकल्पिक स्थान का निर्धारण क्यों नहीं किया ? क्या सरकार के समक्ष आवाज उठाना अपराध है ? सत्याग्रह अपराध है ?
NGT का कार्य "ग्रीन" की रक्षा करना है न ! क्या सेना के अवकाशप्राप्त लोग पेड़ काटकर "ग्रीन" पर ख़तरा बन गए थे ? अपने अधिकारक्षेत्र से बाहर जाकर अवैध निर्णय देने के कारण माननीयों को जेल में बन्द कर देना चाहिए |
भारत के माननीयों ने पूरे देश को बाप की जागीर समझ लिया है !!
उस अवैध निर्णय में भी 3 नवम्बर की समय सीमा दी गयी थी | पुलिस अचानक हमला करेगी इसकी कोई सूचना नहीं दी गयी थी | स्पष्ट है कि "ऊपर" से आदेश था कि "सबक सिखाना है", वरना सेना के अवकाशप्राप्त लोगों पर पुलिस कभी इस तरह अपमानजनक हमला नहीं करती है |
मीडिया और सारे अन्धभक्तों को साँप सूँघ गया है |
सेना चुप है क्योंकि सेना को बाहरी शत्रुओं से लड़ने का प्रशिक्षण दिया जाता है, अपने ही लोगों से लड़ना नहीं सिखाया जाता | अपने देशवासियों से प्रेम के कारण ही वे शहीद होने के लिए तैयार होते हैं | समान रैंक के लिए समान पेंशन की मांग में क्या गलती है ? भाजपा सरकार ने अधिकाँश माँगे मान ली, किन्तु कई छोटे पेंच लगा दिए जिनपर मामूली खर्च आता | नेताओं और नौकरशाहों की तफरीह के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है, शहीदों की विधवाओं के पेंशन के लिए धन का अभाव है !!!
इस पूरे मामले की जड़ है नौकरशाही की IAS लॉबी जो सारे निर्णय लेती है | सेना को यह लॉबी अपना नौकर समझती है, तभी न ऐसा व्यवहार करती है ! किन्तु जनता तो इस IAS लॉबी को चुनकर नहीं भेजती, इस लॉबी को नियन्त्रण में रखने के लिए सरकार को चुनती है | किन्तु इस लॉबी के आगे सरकार ने हथियार डाल दिए हैं |
अवकाशप्राप्त जनरल ने प्रधानसेवक को भी पत्र भेजा था, कोई सुनवाई नहीं हुई | जिन मुद्दों पर मतभेद है वे भी जायज हैं किन्तु सरकार नहीं सुनती | उदाहरणार्थ, सरकार का कहना है कि स्वैच्छिक अवकाश लेने वालों को पेंशन का सामान्य लाभ नहीं मिल सकता | क्या सिविलियन अफसरों पर भी ऐसा ही निर्णय सरकार ले सकती है ? भेदभाव क्यों ?
किन्तु मतभेद का मुद्दा गौण है, अब तो मुद्दा यह है कि बिना सूचना दिए अपमानित क्यों किया गया ? मामूली सिपाही ने अवकाशप्राप्त जनरल को हाथ पकड़कर घसीटा, मैंने रिपब्लिक-टीवी पर देखा | अर्णव गोस्वामी बधाई के पात्र हैं, सैनिक अधिकारी के बेटे हैं |


Source