Friday, 16 October 2026
नवार्ण मन्त्र साधना और हवन
Tuesday, 24 March 2026
प्राणायाम की सही विधि
Savitri Mantra
Savitri Pranyam Time
१५ (15) से १८ (18sec) सेकण्ड ही लगने चाहिए, ३० सेकण्ड लगें तो आप प्राणायाम कर ही नहीं सकेंगे । 3 Mantra 15 second Purak, 3 mantra 15 second Anath Kumbhak, 3 mantra 15 second rechak, 3 mantra 15 second bahya kumbhak(Total 1minute )
मन पर नियन्त्रण का एकमात्र कारगर उपाय प्राणायाम है, अतः मन प्राणायाम को अपना शत्रु समझता है । मन का अधिकांश अचेतन रहता है,प्राणायाम द्वारा ही वह सचेत हो सकता है ।
अतएव किसी भी प्रकार बलपूर्वक प्राणायाम करें,तीव्र गति से मन्त्र के अक्षरों को बारी−बारी से सामने से आते हुए और सिर के ऊपर से होकर पीछे जाते हुए देखें,जिह्वा मत हिलायें । इस प्रकार गति बढ़ेगी । यह मानसिक जप है जिसका लाभ पूर्ण कहा गया है । जिह्वा हिले किन्तु ध्वनि न निकले तो वह उपांशु जप है जिसका लाभ आधा है । ध्वनि निकले तो चतुर्थांश लाभ है । लाउस्पीकर पर मन्त्रपाठ करेंगे तो लाभ बिल्कुल नहीं,बल्कि हानि की सम्भावना है ।
मानसिक मन्त्रजप के समय मन्त्र को उपरोक्त विधि द्वारा देखने का भी प्रयास करेंगे तो मन्त्र पर ध्यान केन्द्रित रहेगा,इधर−उधर भटकेगा नहीं । इस प्रकार लाभ भी बढ़ेगा और धारणा − ध्यान − समाधि की योग्यता धीरे−धीरे बढ़ेगी ।
जिनको वेदमन्त्र का आदेश नहीं है वे अपने इष्ट मन्त्र का जप कर सकते हैं,संख्या उतनी रखें ताकि समय लगभग उपरोक्त ही लगे ।
प्राणायाम की विस्तृत पद्धति पर विस्तार से पहले ही लिख चुका हूँ,अतः यहाँ दुहराना अनावश्यक है ।
==================================================
Thursday, 12 March 2026
चक्रवर्ती योग :--
Wednesday, 1 October 2025
प्रतिभा और प्राणायाम – भाग २ - Vinay Jha
प्रतिभा और प्राणायाम – भाग २ (सरल रूप)
प्राणायाम क्या है?
-
प्राणायाम केवल सांस रोकना नहीं, बल्कि एक ऐसी गहराई है जहाँ साधक मृत्यु जैसी शांति और स्थिरता का अनुभव करता है।
-
यह हमें जीवन की अस्थिरता और नश्वरता का सीधा अहसास कराता है और सिखाता है कि असली मूल्य भीतर है, बाहर की चीज़ों में नहीं।
ईश्वर से नहीं, अपने आप से जुड़ना
-
योग का मतलब किसी बाहरी भगवान से मिलना नहीं है।
-
इसका असली अर्थ है अपने ही भीतर की दिव्यता को पहचानना।
-
बाहरी कर्मकांड और आदतें अगर इस आत्म-जागरण से खाली हों तो वे केवल दिखावा बन जाती हैं।
अस्तित्ववादी दृष्टिकोण और प्राणायाम
-
जैसे अस्तित्ववादी लेखक मृत्यु और जीवन की सच्चाई से सामना करने की बात करते हैं, वैसे ही प्राणायाम साधक को मृत्यु के भय से पार ले जाता है।
-
यह हमें असली अस्तित्व का अनुभव कराता है, जहाँ भय और भ्रम टूट जाते हैं।
चेतना का सत्य
-
चेतना व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सामूहिक है।
-
जब साधक अपने भीतर के सत्य को पहचानता है तो वह स्वाभाविक रूप से सब प्राणियों से जुड़ जाता है।
-
योग मन को नियंत्रित करने का विज्ञान है। जब मन शांत हो जाता है, तभी असली वास्तविकता सामने आती है।
👉 संक्षेप में:
प्राणायाम और योग हमें अपने भीतर की दिव्यता से जोड़ते हैं। यह मृत्यु के भय को मिटाकर जीवन के असली अर्थ का बोध कराते हैं।
💐** योग और यज्ञ **💐 - Kameshwar Upadhyaya
योग पर विशेष ध्येय विषय - Kameshwar Upadhyaya
योगसूत्र पर व्यासभाष्य - Vinay Jha
गायत्री और सावित्री का क्या सम्बन्ध है - Vinay Jha
-
श्वास लेने और त्यागने में असमानता जितनी अल्प होगी संस्कारों में सात्विकता उतनी ही बढ़ेगी । सात्विकता बढ़ेगी तो श्वास की गति अपने आप घटने लगे...
-
प्रतिभा और प्राणायाम – भाग २ (सरल रूप) प्राणायाम क्या है? प्राणायाम केवल सांस रोकना नहीं, बल्कि एक ऐसी गहराई है जहाँ साधक मृत्यु जैसी श...
-
** योग और यज्ञ ** * - योग से मनुष्य जीवन सर्वविध सफल होता है।यज्ञ से मनुष्य देवत्व की ओर बढ़ता है।अतः ऊर्ध्व चेतना के लिए योग अनिवार्य है त...